बेन स्टोक्स घायल! नेट्स में बॉल लगने से बिगड़ा नाक नक्शा, सूजी हुई आँखों की तस्वीरें वायरल
Published - 06 Feb 2026, 09:42 AM | Updated - 06 Feb 2026, 01:07 PM
Table of Contents
Ben Stokes: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) घायल हो गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी इंजरी की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका पूरा चेहरा बिगड़ा हुआ दिखाई दे रहा है. दरअसल, स्टोक्स को ट्रेनिंग सेशन के दौरान चेहरे पर गेंद लग गई, और उनकी नाक बुरी तरह घायल हो गई. इस बात की जानकारी बेन स्टोक्स ने खुद फैंस के साथ शेयर की है.
प्रैक्टिस सेशन में बुरी तरह घायल हुए Ben Stokes

बता दें कि बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को यह चोट अभ्यास के दौरान लगी. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि प्रैक्टिस के दौरान स्टोक्स एक साइड में खड़े होकर बात कर रहे थे. तभी ही एक गेंद उनके मुंह पर आकर लगी. दिग्गज ऑलराउंडर गेंद को देख नहीं पाए, जिस वजह से वह बुरी तरह घायल हो गए. वहीं, स्कोक्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है.
उन्होंने अपने घायल चेहरे की तस्वीर के साथ लिखा, "आपको क्रिकेट की गेंद लगने का हाल देखना चाहिए. वहीं, तस्वीर में बेन की एक आंख पूरी तरह सूजी हुई दिखाई दे रही है. जबकि उनकी नाक में रूई का टुकड़ा लगा हुआ है. अब दिग्गज खिलाड़ी की ऐसी हालत देखकर फैंस दुखी हो गए हैं, और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं.
Ben Stokes’ Instagram story. 😱
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 5, 2026
- Get well soon, Ben! pic.twitter.com/L2etpg1ZsF
एशेज 2025-26 में भी इंजरी का शिकार हुए बेन स्टोक्स
गौरतलब है कि बेन स्टोक्स पहली बार घायल नहीं हुए हैं. एशेज 2025-26 के दौरान भी दिग्गज खिलाड़ी को इंजरी का सामना करना पड़ा था. सीरीज के बीच उन्हें कमर में चोट लग गई थी. अभी तक वह अपनी इंजरी से जूझ रहे थे. लेकिन अब चेहरे पर गेंद लगने से इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान फिर से घायल हो गए हैं.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेन स्टोक्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने आखिरी बार इंग्लैंड के लिए 2022 विश्व कप खेला था. इसके बाद से ही वह वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं बने हैं.
KKR से निकाले गये मुस्ताफिजुर रहमान को मिल गई नई टीम, अब साल 2026 का सीजन इसी फ्रेंचाइजी से खेलेंगे
Ben Stokes का प्रदर्शन
बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के करियर पर नज़र डालें तो उन्होंने अब तक इंग्लैंड के लिए 120 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने अपने बल्ले से 7216 रन बनाए, और 245 विकेट चटकाए. 114 वनडे मुकाबलों में उन्होंने 3463 रन स्कोर बोर्ड कर लगाए. जबकि गेंद से भी अपना योगदान देते हुए 74 विकेट अपने नाम किए. जबकि टी20 क्रिकेट में बेन स्टोक्स ने 43 मुकाबलों में 585 रन बनाए और 26 विकेट अपनी झोली में डाले.
read more: IND vs PAK मैच बॉयकोट को लेकर सूर्याकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है टीम इंडिया का प्लान
Tagged:
England Cricket Team Ben Stokes Latest T20 World Cup 2026ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर