ऑस्ट्रेलिया की सड़कों पर शराब के नशें में धूत मिले बेन डकेट, होशों-हवास में नहीं आए नजर, VIDEO वायरल
Table of Contents
Ben Duckett: इंग्लैंड क्रिकेट एक बार फिर मैदान के बाहर के विवाद को लेकर सुर्खियों में है। इस बार मामला टीम के आक्रामक टेस्ट ओपनर बेन डकेट (Ben Duckett) से जुड़ा है, जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 78 सेकेंड के इस वीडियो में डकेट ऑस्ट्रेलिया की सड़कों पर कथित तौर पर शराब के नशे में दिखाई दे रहे हैं।
उनकी हालत ऐसी नजर आ रही है कि उन्हें न तो अपने ठहरने की जगह याद है और न ही यह समझ आ रहा है कि उन्हें घर कैसे पहुंचना है। वीडियो सामने आते ही इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि यह घटना उस समय की है जब टीम पहले से ही एशेज सीरीज में खराब प्रदर्शन से जूझ रही है।
Ben Duckett के वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में बेन डकेट (Ben Duckett) एक राहगीर से मदद मांगते नजर आते हैं। वह उससे कहते हैं कि क्या वह उसके फोन से उबर बुक कर सकते हैं। कैमरे के बाहर मौजूद शख्स जब उनसे पूछता है कि क्या उन्हें पता है कि वह कहां ठहरे हुए हैं, तो डकेट (Ben Duckett) इसका जवाब नहीं दे पाते।
इसके बाद वह मजाकिया लेकिन असहज लहजे में कहते हैं कि शायद उन्हें “नेट्स” तक के लिए ही उबर बुला देनी चाहिए, क्योंकि टीम तो वैसे भी सीरीज में पीछे चल रही है। बातचीत के दौरान उनकी आवाज लड़खड़ाती सुनाई देती है और कुछ अपशब्द भी निकलते हैं, जिससे वीडियो की गंभीरता और बढ़ जाती है।
🚨🚨 ECB has launched an investigation into English players beer-drinking for 6 days out of 9 during trip to Noosa just before 3rd test.
— Rajiv (@Rajiv1841) December 23, 2025
- This video is of Ben Duckett, he was found by Australians on streets of Noosa under huge infleunce of alcohol.
- After losing the 2nd test,… pic.twitter.com/Dsbn25VOKu
एशेज हार के बाद पार्टी के आरोप
यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब इंग्लैंड टीम पर 2025–26 एशेज के दूसरे टेस्ट में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के नूसा इलाके में पार्टी और शराबखोरी के आरोप लग रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह ब्रेक पहले से तय था, क्योंकि मैचों के बीच लंबा अंतर था, लेकिन लगातार हार के बाद इस तरह की खबरों ने टीम मैनेजमेंट की किरकिरी करा दी है।
आलोचकों का मानना है कि जब टीम मैदान पर संघर्ष कर रही हो, तब खिलाड़ियों का इस तरह चर्चा में आना अनुशासन और पेशेवर रवैये पर सवाल खड़े करता है।
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होने के बाद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने मामले की जांच शुरू करने की पुष्टि की है। बोर्ड का कहना है कि उसे सोशल मीडिया पर मौजूद कंटेंट की जानकारी है और खिलाड़ियों से हमेशा उच्च स्तर के व्यवहार की उम्मीद की जाती है।
ईसीबी ने यह भी साफ किया है कि उनके पास ऐसे मामलों से निपटने के लिए तय प्रक्रिया मौजूद है और जरूरत पड़ने पर खिलाड़ियों को सपोर्ट भी दिया जाता है। फिलहाल बोर्ड ने जांच पूरी होने तक किसी तरह की विस्तृत टिप्पणी करने से बचने का फैसला किया है।
आईपीएल ऑक्शन और बढ़ती मुश्किलें
इस पूरे विवाद ने तब और तूल पकड़ लिया जब यह बात सामने आई कि हाल ही में हुए आईपीएल ऑक्शन 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने बेन डकेट को उनके बेस प्राइस पर खरीदा है। एक तरफ जहां वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ इस वीडियो ने उनकी छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इंग्लैंड टीम पहले ही सीरीज में 3-0 से पीछे चल रही है और अब ऑफ-फील्ड विवादों ने दबाव और बढ़ा दिया है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि जांच का नतीजा क्या निकलता है और इसका असर डकेट (Ben Duckett) के करियर और इंग्लैंड टीम की साख पर कितना पड़ता है।