पहले IPL से नाम वापिस लेने पर बेन डकेट पर लगा 2 साल का बैन, अब इस वजह से भरना पड़ेगा 1.35 लाख का फाइन
Table of Contents
Ben Duckett : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के आक्रामक बल्लेबाज बेन डकेट (Ben Duckett) इन दिनों लगातार विवादों में घिरे हुए हैं। पहले आईपीएल 2026 से नाम वापस लेने के कारण उन पर दो साल का बैन लगाया गया और अब ओवर-स्पीडिंग के मामले में उन पर भारी जुर्माना भी ठोका गया है।
क्रिकेट मैदान पर अपनी तेज़ बल्लेबाज़ी के लिए मशहूर डकेट इस बार मैदान के बाहर की घटनाओं के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। इन दोनों घटनाओं ने उनके करियर और छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ओवर-स्पीडिंग मामले में कोर्ट का सख्त फैसला

बेन डकेट (Ben Duckett) का यह मामला इंग्लैंड के ‘द हंड्रेड 2025’ टूर्नामेंट के दौरान का है, जब वह बर्मिंघम फीनिक्स टीम का हिस्सा थे। एक मैच खेलने के बाद घर लौटते समय उन्होंने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड के पास A50 मोटरवे पर अपनी कार निर्धारित सीमा से काफी तेज़ गति से चलाई।
रिपोर्ट्स के अनुसार, डकेट 93 माइल प्रति घंटे यानी करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गाड़ी चला रहे थे, जबकि उस सड़क पर अधिकतम स्पीड लिमिट 70 माइल प्रति घंटे तय है। इस गंभीर नियम उल्लंघन को देखते हुए कोर्ट ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।
Ben Duckett पर कुल 1.35 लाख रुपये का लगा जुर्माना
कोर्ट के आदेश के मुताबिक, बेन डकेट (Ben Duckett) पर 700 पाउंड का मूल जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा 120 पाउंड कोर्ट कॉस्ट और 280 पाउंड पीड़ित अधिभार के रूप में जोड़े गए हैं। इस तरह कुल जुर्माना 1100 पाउंड यानी लगभग 1.35 लाख रुपये बैठता है।
इतना ही नहीं, उनके ड्राइविंग लाइसेंस में चार पेनल्टी पॉइंट्स भी जोड़ दिए गए हैं, जो भविष्य में उनके लिए और परेशानी खड़ी कर सकते हैं। यह पहली बार नहीं है जब डकेट अनुशासन से जुड़े मामलों में चर्चा में आए हैं।
IPL 2026 से नाम वापस लेने पर लगा बैन
इससे पहले डकेट (Ben Duckett) ने IPL 2026 में खेलने से अचानक इनकार कर दिया था। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था और यह उनका पहला IPL सीजन होने वाला था।
लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले उन्होंने व्यक्तिगत कारणों और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने का हवाला देते हुए अपना नाम वापस ले लिया।
IPL के नियमों के अनुसार, बिना उचित कारण के नाम वापस लेने वाले खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया जाता है। इसी नियम के तहत डकेट पर दो साल का बैन लगा दिया गया।
लगातार विवादों से छवि पर असर
बेन डकेट (Ben Duckett) का नाम पहले भी कई बार विवादों में आ चुका है और इस बार की घटनाओं ने उनकी पेशेवर छवि को और प्रभावित किया है। एक तरफ जहां खिलाड़ी मैदान पर अपने प्रदर्शन से पहचान बनाते हैं, वहीं मैदान के बाहर की गतिविधियां भी उनके करियर को प्रभावित करती हैं।
IPL से बैन और ओवर-स्पीडिंग जैसे मामलों ने यह साफ कर दिया है कि अनुशासन की कमी किसी भी खिलाड़ी के लिए भारी पड़ सकती है। आने वाले समय में डकेट के लिए यह जरूरी होगा कि वह इन विवादों से बाहर निकलकर फिर से अपने खेल पर फोकस करें और अपनी छवि को सुधारें।
ये भी पढ़े : रोहित vs कोहली डिबेट में कूदे Ravichandran Ashwin, साफ-साफ बता दिया अपना चॉइस