IND vs NZ सीरीज शुरू होने से पहले टीम को लगा तगड़ा झटका, स्टार 35 वर्षीय खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान

Published - 29 Dec 2025, 11:23 AM | Updated - 29 Dec 2025, 11:29 AM

IND Vs NZ

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी 2026 से होगी। भारत-न्यूजीलैंड के लिए यह साल 2026 की पहली सीरीज होगी और वह इसमें धमाकेदार प्रदर्शन करके श्रृंखला को अपना बनाना चाहेंगे। लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम को तगड़ा झटका लगा है। सीरीज अभी शुरू भी नहीं हुई है, लेकिन उससे पहले ही 35 साल के खिलाड़ी ने अचानक से संन्यास लेकर विश्व क्रिकेट में हड़कंप मचा दिया है।

IND vs NZ: खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान

भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज (IND vs NZ) शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर डग ब्रेसवेल ने क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया है। डग बीते कुछ समय से चोट से परेशान चल रहे थे, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया है। डग ब्रेसवेल ने अपने छोटे से इंटरनेशनल करियर में कीवियों को धमाकेदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 28 टेस्ट, 21 वनडे और 20 टी20 मैच खेले हैं। न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के इस स्टार ऑलराउंडर ने दिसंबर 2011 में खेले गए होबार्ट टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था और अकेले दम पर कीवियों को ऑस्ट्रेलिया में 26 साल बाद जीत दिलाई थी। इस मैच में डग ने 60 रन देकर 9 विकेट झटके थे, जिसमें पहली पारी में 6 विकेट शामिल थे। बता दें कि, न्यूजीलैंड इस मैच के बाद दोबारा ऑस्ट्रेलिया में जीत हासिल नहीं कर सका है।

संन्यास पर क्या बोले डग ब्रेसवेल

न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के धाकड़ ऑलराउंडर डेग ब्रेसवेल ने संन्यास के बाद कहा कि ‘’क्रिकेट मेरे जीवन का गर्व का हिस्सा रहा है। बचपन से ही देश के लिए खेलने का सपना था। मुझे जो मौके मिले, उसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा।’’

बता दें कि, डग ब्रेसवेल के परिवार का क्रिकेट से बेहद पुराना नाता रहा है। उनके पिता ब्रेंडन और चाचा जॉन ब्रेसवेल भी टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि जॉन कीवी टीम के कोच भी रह चुके हैं। जबकि उनके चचेरे भाई माइकल ब्रेसवेल अगले महीने बतौर कप्तान भारत का दौरा करने आ रहे हैं। उन्हें वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है।

भारत देश से दगाबाजी कर गए ये 2 क्रिकेटर, टीम इंडिया को छोड़ ऑस्ट्रेलिया में खेल रहे बिग बैश लीग

ब्रेसवेल के शानदार करियर का अंत

न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के 35 वर्षींय डग ब्रेसवेल का करियर एक समय बेहद उज्जवल माना जा रहा था, लेकिन चोट के कारण यह सिर्फ 28 टेस्ट, 21 वनडे और 20 टी20 मैचों तक ही सिमट कर रह गया। डग ने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत साल 2011 में की थी, जहां उन्हें तीनों प्रारूपों में पदार्पण करने का मौका मिला।

इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 74, वनडे में 26 और टी20 में 20 विकेट झटके। डग ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 422 विकेट और 4505 रन भी बनाए हैं जो उनकी शानदार प्रतिभा को उजाकर करता है। ब्रेसवेल इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए एक मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने तीन विकेट झटके थे। हालांकि, उनका यह करियर अधिक लंबा नहीं चल सका।

भारत-न्यूजीलैंड सीरीज से पहले फैंस के लिए आई बुरी खबर, 28 हजार से भी ज्यादा रन बनाने वाले धाकड़ बल्लेबाज का हुआ निधन

Tagged:

IND vs NZ INDIA VS NEW ZEALAND Doug Bracewell Test matches
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स)।

422 विकेट।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com