IPL 2026 से पहले इस फ्रेंचाइजी ने किया अपने नए कप्तान का ऐलान, ऑस्ट्रेलिया ओपनर को सौंपी कैप्टेंसी
Published - 05 Jan 2026, 02:16 PM | Updated - 05 Jan 2026, 02:17 PM
Table of Contents
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत मार्च में होने वाली है। अभी तक टूर्नामेंट की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन कहा जा रहा है कि टी20 विश्व कप 2026 की समाप्ति के दो सप्ताह बाहर इसका शुभआंरभ हो सकता है, जिसमें विश्व के धुरंधर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाते नजर आ सकते हैं।
लेकिन आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पहले भारत में महिला 9 जनवरी से महिला प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत होने जा रही है। लेकिन उससे पहले फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम के नए कप्तान के नाम का ऐलान किया है। चौंकाने वाली बात ये है कि फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की सलामी बल्लेबाज को कप्तानी का दारोमदार सौंपा है।
IPL 2026 से पहले बदला कप्तान
आईपीएल 2026 से पहले फ्रेंचाइजी में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, लेकिन यह उलटफेर इंडियन प्रीमियर लीग में नहीं बल्कि महिला प्रीमियर लीग में हुआ है। यहां पर अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही युपी वॉरियर्स ने ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ सलामी बल्लेबाज मेग लैनिंग को आगामी संस्करण से पहले टीम का नया कप्तान बनाया है।
जहां टूर्नामेंट शुरू होने में केवल 4 दिन का समय शेष है, उससे पहले टीम में यह बदलाव काफी कुछ बताता है। हालांकि, ये भी कहा जा रहा है कि मेग लैनिंग को जब यूपी ने अपने स्क्वाड में शामिल किया था, तभी फिक्स हो गया था कि आगामी सीजन में वहीं टीम का नेतृत्व करने वाली हैं।
1.9 करोड़ में किया था हासिल
ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ सलामी बल्लेबाज और अनुभवी कप्तान मेग लैनिंग को यूपी वॉरियर्स ने 1.9 करोड़ रुपये की मोटी रकम चुकाकर खरीदा था। इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर चुकी हैं और अपनी कप्तानी में उन्होंने दिल्ली को बैक टू बैक तीन बार फाइनल में पहुंचाया है, लेकिन उनकी टीम कभी फाइनल का दबाव नहीं झेल सकी। हालांकि, अब वह दिल्ली वाला कारनामा यूपी में भी दोहराना चाहेंगी, लेकिन जो कार्य वह दिल्ली में पूरा नहीं कर सकीं और यूपी के लिए पूरा करना चाहेंगी, जो कि खिताब जीतने का है।
कप्तानी में नंबर वन लैनिंग
यूपी वॉरियर्स की नईं कप्तान मेग लैनिंग का नाम महिला कप्तानों में शीर्ष में आता हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को अपनी कप्तानी में एक बार वनडे विश्व कप और चार बार टी20 विश्व कप जिताया है। जबकि बतौर खिलाड़ी वह सात बार विश्व कप का खिताब उठा चुकी हैं, जिसमें टी20 और वनडे दोनों शामिल हैं।
बता दें कि, मेग लैनिंग अभी तक महिला प्रीमियर लीग में कुल 27 मैच खेल चुकी हैं, जिसमें उन्होंने 127.10 के स्ट्राइक रेट से 952 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 9 अर्धशतक निकले हैं, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 92 रन है। मेग से इस टूर्नामेंट में कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से शानदार पारियों की उम्मीद भी होगी।
खत्म हो गया इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी का करियर, अब कभी नहीं मिलेगा मौका, सिर्फ IPL खेलकर पालेगा पेट
हेड कोच ने की लैनिंग की तारीफ
मेग लैनिंग को यूपी वॉरियर्स का नया कप्तान बनाने पर टीम के मुख्य कोच अभिषेक नायर ने उनकी जमकर तारीफ की। अभिषेक नायर ने कहा कि ‘’मेग अपने साथ अनुभव, स्पष्टता और शांत स्वभाव का एक दुर्लभ संयोजन लेकर आती हैं, जो उन्हें एक लीडर के तौर पर अलग बनाता है। हमें भरोसा है कि वह इस सीज़न टीम की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी।"
वहीं, टीम का कप्तान बनने के बाद लैनिंग ने कहा कि "यह मेरे लिए वाकई सम्मान की बात। यह एक प्रतिभाशाली समूह है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय अनुभव और भारतीय खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। मैं आगे आने वाली चुनौती के लिए उत्साहित हूं। हम मिलकर कड़ी मेहनत करेंगे और ट्रॉफी उठाने का हर एक मौका खुद को देंगे।"
क्रिकेट फैंस को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 की कवरेज पर बैन! अब नहीं देख सकेंगे आईपीएल
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर