केएल राहुल की हुई पुरानी फ्रेंचाइजी में वापसी, खुद टीम के मालिक ने किया ऑफिशियल ऐलान

Published - 28 Aug 2024, 11:17 AM

before-ipl-2025-lsg-owner-confirms-kl-rahul-is-part-of-the-lsg-family

IPL 2025 में रिलीज किए जाने की थी खबरे

  • केएल राहुल (KL Rahul) की कप्तानी में पिछले साल LSG को हैदराबाद के खिलाफ 10 विकेटों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था.
  • इस मैच में मालिक संजीव गोयनका भी मौजूद थे. वह केएल राहुल की खराब कप्तानी देखने के बाद लाइव मैच में बुरी तरह से भड़क गए थे.
  • मानो ऐसा लगा रहा था कि संजीव गोयनका मैच हारने पर कप्तान की क्लास लगा रहे हों. उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी.
  • दोनों के बीच हुई नोकझोंक बाद खबरें सामने आई थी कि फ्रेंचाइजी केएल राहुल के IPL 2025 में बाहर कर सकती है.

KL Rahul का कुछ ऐसा रहा प्रदर्शन

  • IPL 2024 में केएल राहुल (KL Rahul) ने कुल 14 मैच खेले. जिसमें उन्होंने 37.14 की औसत से 520 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले 4 अर्धशतक भी देखने को मिले.
  • बता दें कि पूरे सीजन में केएल राहुल के बल्ले से 45 चौके और 19 छक्के भी देखने को मिले. वहीं कीपिंग करते हुए शानदार 15 कैच लपके और 2 खिलाड़ियों को डिसमिसल किया.

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने इस खिलाड़ी से निकाली खुन्नस, अपनी कप्तानी में सभी प्रारूपों से निकाला बाहर

Tagged:

kl rahul LSG IPL 2025 Sanjiv Goenka
Rubin Ahmad

स्कूल हो या कॉलेज का प्लेग्राउंड क्रिकेट खेलने में कभी कोताई नहीं की. रूबिन अहमद का पूरा बचपन खेलों... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com