अनुष्का शर्मा से पहले इन 4 खूबसूरत हसीनाओं को भी विराट कोहली ने किया था डेट, लेकिन शादी तक नहीं पहुंच पाई बात

Published - 19 Mar 2026, 05:03 PM | Updated - 19 Mar 2026, 05:05 PM

Virat Kohli 2

Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली मैदान पर काफी सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन मैदान के बाहर भी कोहली की सुर्खियां कम नहीं हैं। रन मशीन कोहली ने साल 2015 में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ शादी की थी और इस कपल के दो बच्चे हैं।

लेकिन शादी से पहले किंग कोहली (Virat Kohli) इन चार खूबसूरत हसीनाओं को डेट कर चुके हैं, पर कभी इनके साथ कोहली की शादी तक बात नहीं पहुंच पाई है। चलिए आपको बताते हैं कि कोहली की डेटिंग लिस्ट में कौन-कौन सी खूबसूरत हसीनाएं शामिल हैं।

साक्षी के साथ जुड़ा कोहली का नाम

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भारत के लिए अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 2008 में की थी। लेकिन टीम इंडिया में आने से पहले कोहली कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकीं साक्षी अग्रवाल को डेट कर रहे थे।

हालांकि, विराट कोहली (Virat Kohli) और साक्षी के बीच का प्यार अधिक लंबा नहीं चल सका और जल्द ही दोनों अलग हो गए। हालांकि, इस दौरान कोहली का नाम मिस इंडिया 2007 की सारा जाने डाइस से भी जुड़ा था, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को कभी सार्वजनिक नहीं किया था।

2011 में संजना को दिल दे बैठे Virat Kohli

साउथ फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री संजाना गलरानी के साथ भी विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम जुड़ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट और संजना को कई मौकों पर एक साथ देखा गया था।

हालांकि, बाद में एक्ट्रेस ने अपने बयान में कहा था कि वह सिर्फ दोस्त हैं। कथित तौर पर दोनों 2011 के आस-पास मिले थे। उस वक्त तक कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके थे। इन दोनों की मुलाकात आईपीएल में पहली बार विजय माल्या की पार्टी में हुई थी।

तमन्ना-कोहली कर चुके हैं हेड

बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ भी पूर्व कप्तान का नाम जुड़ चुका है। साल 2012 में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती देखने को मिली थी। लेकिन दोनों ने कभी अपने इस रिश्ते पर बात नहीं की।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एक विज्ञापन के दौरान सेट पर मिले थे, लेकिन कुछ समय डेट करने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया था। हालांकि, किन कारणों के चलते दोनों अलग हुए ये कभी सार्वजनिक नहीं हो सका। तमन्ना अभी भी सिंगल हैं।

2014 में ब्राजील मॉडल को किया डेट

साल 2014 तक आते-आते कोहली (Virat Kohli) विश्व क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके थे। इस समय तक कोहली के नाम का डंका विश्व क्रिकेट में बजा करता था। इसी बीच खबरें आईं कि किंग कोहली ब्राजील की मॉडल इजाबेली लेएटी को डेट कर रहे हैं।

दोनों को काफी बार एक साथ भी देखा गया था। लेकिन उस वक्त दोनों ने अपने रिलेशन को सार्वजनिक नहीं किया था। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने दो साल तक एक दूसरे को डेट किया था, जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया।

फिर अनुष्का से हुई मुलाकात

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहली बार एक शैम्पू के एड के कारण 2013 में मिले थे। इस विज्ञापन के दौरान विराट काफी नर्वस थे और यही से दोनों के बीच दोस्ती की शुरुआत हुई थी। इसके बाद साल 2014 में कोहली और अनुष्का शर्मा की डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थीं।

साल 2014 में जब कोहली साउथ अफ्रीका दौरे से वापस लौटे थे, उस वक्त वह मुंबई एयरपोर्ट से बाकी खिलाड़ियों के साथ टीम होटल नहीं गए थे, बल्कि उनको लेने के लिए अनुष्का ने अपनी कार भेजी थी। इसके बाद अनुष्का शर्मा कई मौकों पर विराट कोहली (Virat Kohli) को सपोर्ट करने के लिए मैदान पर जाया करती थीं, लेकिन तब तक दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया था।

गौतम गंभीर पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट, इन बड़ी कंपन‍ियों से मांगा 2.50 करोड़ का हर्जाना, वजह बेहद दिलचस्प

2017 में की शादी

लगभग तीन साल तक डेट करने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में एक निजी कार्यक्रम में शादी कर ली थी, जिसमें केवल चुनिंदा मेहमान ही शामिल हुए थे। कोहली की शादी में दोनों परिवारों के लोग पहुंचे थे।

वर्तमान में विराट कोहली (Virat Kohli) अपने परिवार के साथ लंदन में रहते हैं, लेकिन भारत के लिए वह अभी भी वनडे क्रिकेट खेलते हैं। सीरीज से पहले कोहली भारत आते हैं और सीरीज समाप्त होने के बाद अपने परिवार के पास लंदन लौट जाते हैं और वहीं पर वह अपने क्रिकेट की तैयारियां करते हैं।

प्रैक्टिस सेशन का VIDEO वायरल, भुवनेश्वर की गेंद पर कोहली चारों खाने चित, यॉर्कर ने उड़ाए स्टंप्स

Tagged:

Virat Kohli anushka sharma Tamannaah Bhatia Sanjana Galrani
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com