टी20 वर्ल्ड कप के बीच मैदान पर मधुमक्खियों ने बोला धावा, 15-20 खिलाड़ी इंजर्ड, सभी अस्पताल में भर्ती
Published - 20 Feb 2026, 02:55 PM | Updated - 20 Feb 2026, 02:58 PM
Table of Contents
भारत और श्रीलंका में टी20 विश्व कप (T20 World Cup) चल रहा, वहीं उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक क्रिकेट मैच के दौरान दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खेल के मैदान पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे मैच में अफरा-तफरी मच गई। इस भीषण हमले में एक वरिष्ठ अंपायर की दुखद मृत्यु हो गई, जबकि 15 से 20 खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस खबर ने क्रिकेट जगत को सदमें में डाल दिया है, खासकर जब दुनिया भर में T20 World Cup का माहौल बना हुआ है।
मैदान पर अचानक हुआ मधुमक्खियों का हमला
भारतीय टीम टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में जहां सभी मैच जीत कर पिछले साल की या को दोहराने में लगी हुई है वहीं उत्तर प्रदेश से य़ह भयावह घटना सामने आई है। यह घटना उन्नाव के शुक्लागंज स्थित सप्रू मैदान की है, जहाँ कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक स्थानीय लीग मैच खेला जा रहा था।
मैच के दौरान अचानक मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने खिलाड़ियों और अंपायरों पर धावा बोल दिया। सामने से देखने वालो के अनुसार, हमला इतना अचानक और तेज था कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। खिलाड़ी और दर्शक अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, लेकिन मधुमक्खियों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया।
T20 World Cup के बीच वरिष्ठ अंपायर मणिक गुप्ता का निधन
मधुमक्खी के हमले में सिर्फ लोग घायल ही नहीं हुए बल्कि इस हमले में 65 वर्षीय वरिष्ठ अंपायर मणिक गुप्ता सबसे अधिक प्रभावित हुए। मणिक गुप्ता लगभग 30 वर्षों से अंपायरिंग के क्षेत्र में सक्रिय थे और कानपुर क्रिकेट के एक जाने-माने चेहरे थे।
भारत में जहां एक ओर टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में टीम की जीत पर जश्न मनाया जा रहा वहीं इस घटना से घर वालों पर दुखों को पहार टूट गया। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान वह बेहोश होकर मैदान पर गिर पड़े।
उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। केसीए के अध्यक्ष ने बताया कि जब उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब भी उनके चेहरे और शरीर पर मधुमक्खियां चिपकी हुई थीं, जो हमले की भयावहता को दर्शाता है।
T20 World Cup की खुशियों के बीच 15-20 खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारतीय फैंस टीम टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के सुपर-8 में पहुंचने पर जश्न तो मना रहें लेकिन दुसरी ओर कुछ खिलाड़ी घायल हो गए। मधुमक्खियों के इस हमले में केवल अंपायर ही नहीं, बल्कि मैदान पर मौजूद 15 से 20 युवा खिलाड़ी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घायल खिलाड़ियों को तत्काल उन्नाव के स्थानीय अस्पताल और कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और क्रिकेट एसोसिएशन ने मैच को रद्द कर दिया है। टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के इस दौर में सुरक्षा मानकों और मैदानों के रखरखाव को लेकर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
क्रिकेट जगत ने मणिक गुप्ता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और घायल खिलाड़ियों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। यह घटना भविष्य में खेल के मैदानों पर वन्यजीवों और कीट-पतंगों से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक चेतावनी की तरह है।
सेमीफाइनल में कब और किस कंडीशन में हो पायेगा टीम इंडिया का पाकिस्तान से मैच, समझें समीकरण
Tagged:
team india T20 World Cup UNNAO SHUKLAGANJऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर