BCCI का दोहरा रवैया आया सामने, राजकोट ODI में अंपायरिंग करता नजर आया बांग्लादेशी, फैंस का फूटा गुस्सा

Published - 14 Jan 2026, 06:31 PM | Updated - 14 Jan 2026, 06:33 PM

Rajkot ODI

Rajkot ODI: भारत और बांग्लादेश के बीच विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एक ओर बांग्लादेश टी20 विश्व कप 2026 में अपना स्थान बदलने की मांग कर रहा है तो आईसीसी उन्हें अपने फैसले पर विचार करने की बार-बार सलाह दे रहा है। हालांकि, ये पूरा विवाद मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर निकालने के बाद शुरू हुआ था।

लेकिन राजकोट (Rajkot ODI) में खेले जा रहे भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का दोहरा रवैया देखने को मिला है। जहां एक ओर बीसीसीआई बांग्लादेशी खिलाड़ियों को आईपीएल से बाहर निकाल रही है तो दूसरी ओर राजकोट वनडे (Rajkot ODI) में एक बांग्लादेशी अंपायरिंग करता नजर आ रहा है।

Rajkot ODI में दिखा बांग्लादेशी अंपायर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच राजकोट (Rajkot ODI) के निरंजन शाह स्टेडियम में वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए कीवियों को 285 रन का लक्ष्य दिया है। लेकिन इसी मैच (Rajkot ODI) में एक बांग्लादेशी अंपायरिंग करता नजर आ रहा है।

हालांकि, ये अंपायर मैदान पर नहीं बल्कि थर्ड अंपायर की भूमिका निभा रहा है, जिनका नाम शरफुद्दौला सैकत है। बता दें कि शरफुद्दौला आईसीसी कॉन्ट्रैक्टेड अंपायर हैं और उनका नाम अनुभवी अंपयरों की सूची में आता है। शरफुद्दौला भारत के कई मैचों में ऑनफील्ड अंपायर की भूमिका निभा चुके हैं।

फैंस का फुटा गुस्सा

राजकोट वनडे (Rajkot ODI) में शर्फुद्दौला को अंपायरिंग करते देख फैंस का गुस्सा सोशल मीडिया पर फुट रहा है। फैंस लगातार उन्हें अंपायर पैनल से हटाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन बता दें कि ये असंभव है, क्योंकि शर्फुद्दौला को बीसीसीआई ने नहीं बल्कि आईसीसी ने नियुक्त किया गया।

हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि शर्फुद्दौला भारत के मैचों के दौरान विवादों में रह चुके हैं। 30 दिसंबर 2024 को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए टेस्ट मैच में उन्होंने थर्ड अंपायर रहते हुए यशस्वी जायसवाल को आउट दिया था, जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई थी।

10 मैचों में सिमट गया करियर

शर्फुद्दौला का पूरा नाम शर्फुद्दौला इब्ने शाहिद सैकत है, जो कि बांग्लादेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 16 अक्टूबर 1976 में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुआ था। ये बचपन से ही क्रिकेटर बनना चाहते थे और उनकी इसी चाहत और मेहनत की बदौलत उन्हें बांग्लादेश की घरेलू टीम ढाका मेट्रोपोलिस के लिए 2000 से 2001 के बीच सिर्फ 10 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेलने को मिलें।

इस दौरान उन्होंने अपनी लेफ्ट आर्म लेग स्पिन गेंदबाजी से 10 मैचों में 31 विकेट लिए। लेकिन इसके बाद उन्हें दोबारा वापसी का मौका नहीं मिला। खिलाड़ी के तौर मौका नहीं मिलने के बाद शर्फुद्दौला इब्ने शाहिद सैकत ने अंपायरिंग में हाथ आजमाए और पहली बार फरवरी 2007 में बरिशाल डिवीजन और सिलहेट डिवीजन के बीच अंपायरिंग करने का मौका मिला।

कभी भूखे पेट सो जाता था ये भारतीय खिलाड़ी, आज एक मैच खेलने के लिए मांगता 1 करोड़ रूपये

2010 में मिला इंटरनेशनल अंपायरिंग का मौका

घरेलू क्रिकेट में अपनी अंपायरिंग के स्तर को निखारने के बाद शर्फुद्दौला इब्ने शाहिद सैकत को साल 2010 में पहली बार बांग्लादेश और श्रीलंका मैच में अंपायरिंग करने का मौका मिला और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। शर्फुद्दौला को साल 2024 में पहली बार आईसीसी अंपायरों की एलीट पैनल में शामिल होने का मौका मिला और वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बांग्लादेशी अंपायर बने।

उन्होंने पैनल में साउथ अफ्रीका से रिटायर होने वाले मेराइस ईरासमस की जगह ली। इस बांग्लादेशी अंपायर ने 32 टेस्ट, 119 वनडे और 75 टी20 पुरुष इंटरनेशनल मैचों में अंपायिंरग की है। वहीं, इन्होंने 17 महिला वनडे और 28 महिला टी20 मैचों में भी अंपायिरंग की है। जबकि 70 प्रथम श्रेणी, 116 लिस्ट ए और 135 टी20 मैचों में भी वह अंपायिरिंग कर चुके हैं।

न्यूजीलैंड ODI सीरीज के बाद कब टीम इंडिया के लिए खेलेंगे रोहित-कोहली, जानें कितना लंबा होगा इंतजार

Tagged:

INDIA VS NEW ZEALAND RAJKOT ODI Sharfuddoula Bangladeshi umpires
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

10 मैच।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com