BCCI vs जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड: दोनों बोर्ड्स की कुल नेटवर्थ और कमाई, खिलाड़ियों को देने वाली सैलरी का अंतर भी जानें

Published - 24 Feb 2026, 12:56 PM | Updated - 24 Feb 2026, 12:57 PM

BCCI 6

BCCI: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का सबसे अहम मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। यह मैच टीम इंडिया बेहद अहम होने वाला है, क्योंकि इसको जीतकर सूर्या एंड कंपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी।

लेकिन करो या मरो वाले मुकाबले से पहले जानते हैं कि दोनों टीमें के क्रिकेट बोर्ड्स कितने अमीर हैं और दोनों देशों की टीमों को मिलने वाली सालाना आय में कितना अंतर है। चलिए आपको विस्तारपूर्वक बताते हैं।

कितनी है BCCI की कुल नेटवर्थ?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट बोर्ड माना जाता है। बीसीसीआई की कुल नेटवर्थ अनुमानित 18, 760 करोड़ रुपये है। जबकि दुनिया का कोई दूसरा क्रिकेट बोर्ड कमाई के मामले में बीसीसीआई के आस-पास भी नहीं है। बता दें कि, बीसीसीआई की कमाई का बड़ा जरिया इंडियन प्रीमियर लीग है।

आईपीएल के मीडिया राइट्स से बीसीसीआई (BCCI) को मोटी कमाई होती है। जबकि इसके अलावा प्रायोजक से भी बीसीसीआई को अच्छी-खासी आमदनी हो जाती है। वहीं, आईसीसी के राजस्व का एक बड़ा हिस्सा बीसीसीआई को मिलता है तो इंटरनेशनल मैचों से भी उनको बड़ी राशि मिल जाती है। यही कारण है कि बीसीसीआई दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है।

खिलाड़ियों को मिलते हैं कितने रुपये

बीसीसीआई (BCCI) जितना पैसा क्रिकेट से कमाती है उतना ही वह अपने खिलाड़ियों में भी निवेश करती है। बीसीसीआई खिलाड़ियों के साथ वार्षिक अनुबंध करती है और वह तीन कैटेगिरी में प्लेयर्स को बांटती है। ए कैटेगिरी में शामिल प्लेयर्स को पांच करोड़, बी कैटेगिरी वाले को तीन करोड़ और सी कैटेगिरी वाले को बीसीसीआई (BCCI) सालाना एक करोड़ रुपये देती है।

वहीं, एक टेस्ट का 15 लाख, एक वनडे का 6 लाख और एक टी20 मैच का प्लेयर्स को 3 लाख रुपये मिलता है। यही कारण है कि भारतीय खिलाड़ी दुनिया की दूसरी क्रिकेट लीग्स में हिस्सा नहीं लेते हैं, जबकि दूसरे देश के खिलाफ आईपीएल में खेलते नजर आते हैं।

जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड की कुल नेटवर्थ

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद कमाल का रहा है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों को हराकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वहीं, जिस तरह से जिम्बाब्वे के क्रिकेट ऊंचाइयों पर जा रहा है तो वैसे-वैसे ही जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड के लिए कमाई का जरिया खुल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड की वैल्यू 317 करोड़ रुपये है, जबकि इस बोर्ड पर कोई पुराना कर्जा मौजूद नहीं है। जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड नेटवर्थ के मामले में 7वां सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है, जिसकी स्थिति श्रीलंका और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड्स से काफी बेहतर है।

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कितने रन से जीतने होंगे टीम इंडिया को अगले दोनों मैच? समझें पूरा गणित

जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों को कितनी सैलरी मिलती है?

जिम्बाब्वे के लिए क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को उनका क्रिकेट बोर्ड एक टेस्ट मैच खेलने का 1.67 लाख का रुपये के आस-पास देता है तो वनडे मैच खेलने वाले प्लेयर को 84 हजार रुपए मिलते हैं।

वहीं, जिम्बाब्वे के लिए एक टी20 मैच खेलने का खिलाड़ियों को केवल 42 हजार रुपये मिलते हैं तो भारतीय खिलाड़ियों (BCCI) को एक टी20 मैच का तीन लाख रुपये मिलता है। कमाई के मामले में भारतीय खिलाड़ी जिम्बाब्वे के प्लेयर्स से अधिक कमाते हैं।

सिर्फ पिकनिक मनाने के लिए टीम इंडिया में चुना जाता ये खिलाड़ी, कोच-कप्तान ने बना रखा है 'WATER BOY'

Tagged:

bcci India vs Zimbabwe BCCI vs Zimbabwe Cricket Board BCCI vs Zimbabwe
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

15 लाख रुपये।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com