BCCI ने उठाया बड़ा कदम, इस खिलाड़ी पर 2 साल का बैन! अब नहीं खेल पायेगा इंडियन प्रीमियर लीग

Published - 25 Mar 2026, 11:25 AM | Updated - 25 Mar 2026, 11:27 AM

BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग के शुरू होने से कुछ ही दिन पहले दिल्ली कैपिटल्स और उनके प्रशंसकों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज ने अचानक इस सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है। इस खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब उनके इस फैसले के बाद BCCI उन पर कड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है। नियमों के मुताबिक, बिना किसी ठोस कारण के नाम वापस लेने पर खिलाड़ी को बैन का सामना करना पड़ता है।

बेन डकेट ने क्यों छोड़ा दिल्ली कैपिटल्स का साथ?

Ben Duckett

इंग्लैंड के आक्रामक ओपनर बेन डकेट ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि वह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को बचाने और इंग्लैंड के लिए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए आईपीएल 2026 से हट रहे हैं।

डकेट का मानना है कि उन्हें अपने शरीर और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है ताकि वह इंग्लैंड के घरेलू सीजन में पूरी तरह फिट होकर खेल सकें।

उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के मैनेजमेंट और फैंस से माफी मांगते हुए कहा कि यह उनके करियर के लिए एक कठिन लेकिन जरूरी फैसला था।

IPL इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड इस खिलाड़ी के नाम, अपनी टीम के लिए बन गया था बड़ा बोझ

बिना वजह के छोड़ने पर BCCI क्या करेगा ?

BCCI ने हाल ही में विदेशी खिलाड़ियों के आईपीएल से अचानक हटने के चलन को रोकने के लिए कड़े नियम बनाए हैं। नए नियमों के अनुसार, यदि कोई खिलाड़ी ऑक्शन में चुने जाने के बाद बिना किसी मेडिकल इमरजेंसी या चोट के टूर्नामेंट से नाम वापस लेता है, तो उसे अगले दो सीजन के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

चूंकि डकेट ने इंग्लैंड करियर का हवाला देकर नाम वापस लिया है, जिसे BCCI मान्य कारण नहीं मानता, इसलिए उन पर आईपीएल 2027 और 2028 के लिए बैन लगना लगभग तय है।

ये समस्या केवल एक लीग तक नहीं सिमटी हैं बल्कि इससे पहले पीएसएल जैसे टूर्नामेंट से भी खिलाड़ी ने अचानक छोड़ने का फैसला किया जिसकी वजह से वहां की फ्रैंचाईजी ने पीसीबी से शिकायत भी की थी।

हालांकि विदेशी खिलाड़ी आईपीएल को पीएसएल से ज्यादा वरियता देते है क्योंकि BCCI की ओर से आयोजित आईपीएल में खिलाड़ी को ज्यादा रुपया मिलते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की बढ़ी मुश्किलें

टूर्नामेंट शुरू होने के महज 4 दिन पहले बेन डकेट के बाहर होने से दिल्ली कैपिटल्स की ओपनिंग जोड़ी का समीकरण बिगड़ दिख रहा है। डकेट के जाने से टीम को न केवल एक अनुभवी बाएं हाथ का बल्लेबाज खोना पड़ा है,

बल्कि अब उन्हें अंतिम समय में किसी अन्य खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने के लिए मशक्कत करनी होगी।

BCCI के इस कड़े रुख से अन्य विदेशी खिलाड़ियों को भी यह संदेश गया है कि आईपीएल के कॉन्ट्रैक्ट को हल्के में लेना उनके करियर के लिए भारी पड़ सकता है।

जानिए कौन है अनुष्का शर्मा? जिन्हें टीम इंडिया में पहली बार मिली जगह, साउथ अफ्रीका के खिलाफ आएंगे नजर

Tagged:

bcci IPL 2026 BEN DUCKET
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

दिल्ली केपीटल्स

2 साल का
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com