अचानक BCCI ने वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के एक और हेड कोच का किया ऐलान, इस दिग्गज को सौंपी जिम्मेदारी
Published - 07 Jan 2026, 10:49 AM | Updated - 07 Jan 2026, 01:06 PM
Table of Contents
Team India: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया था, जबकि टूर्नामेंट में मुख्य कोच की जिम्मेदारी गौतम गंभीर एंड कंपनी को सौंपी गई थी।
गंभीर के कार्यकाल में भारतीय टीम (Team India) का व्हाइट बॉल में प्रदर्शन बेहद लाजवाब रहा है और इसी के चलते बीसीसीआई ने उनपर भरोसा जताया है। लेकिन अब बीसीसीआई ने अचानक वर्ल्ड कप के लिए एक और हेड कोच की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने इस दिग्गज खिलाड़ी को अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
दिग्गज खिलाड़ी को सौंपी Team India की बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आगामी आईसीसी टूर्नामेंट के लिए भारत के दिग्गज खिलाड़ी को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया (Team India) के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर सुनील जोशी है। उन्हें भारतीय अंडर-19 टीम का हेड कोच बनाया गया है जो कि अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारत की कोचिंग करेंगे।
जोशी को इससे पहले राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 में इंडिया ए का हेड कोच बनाया गया था, लेकिन इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम (Team India) का प्रदर्शन बेेहद शर्मनाक रहा है। जितेश की कप्तानी वाली इंडिया ए बिना खिताब जीते ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।
युवाओं को खिताब दिलाएंगे जोशी!
पूर्व ऑलराउंडर सुनील जोशी अपनी कोचिंग में युवा भारतीय टीम (Team India) को अंडर-19 विश्व कप 2026 का खिताब जिताना चाहेंगे। टूर्नामेंट में सुनील जोशी के मार्गदर्शन में आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, अभिज्ञान कुंडू जैसे युवा खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।
बता दें कि, जोशी BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में स्पिन विभाग के प्रमुख हैं और पिछले साल आईपीएल 2025 में उन्होंने पंजाब किंग्स के स्पिन विभाग को मजबूत किया था। लेकिन अब उन्होंने पंजाब का साथ छोड़ दिया है और वह युवा भारतीय टीम (Team India) को खिताब जिताना चाहेंगे।
जोशी का करियर, विश्व कप की शुरुआत
सुनील जोशी के इंटरनेशनल करियर में नजर डाले तो यह संतोषजनक रहा है। जोशी ने भारत के लिए 1996 से 2001 के बीच वनडे और टेस्ट में प्रतिनिधित्व किया, लेकिन 15 टेस्ट और 69 वनडे के बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया। जोशी ने भारत के लिए 15 टेस्ट में 352 रन और 41 विकेट झटके थे।
जबकि वनडे में 584 रन और 69 विकेट चटकाए थे। जबकि प्रथम श्रेणी में उनके नाम 160 मैचों में 615 विकेट दर्ज है। वहीं, अंडर-19 विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 जनवरी से हो रही है और बीसीसआई ने इसके लिए स्क्वाड की घोषणा कर दी है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर