भारत-न्यूजीलैंड फाइनल के लिए BCCI सचिव ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी, इस टीम को बताया चैंपियन
Published - 06 Mar 2026, 12:58 PM | Updated - 06 Mar 2026, 01:04 PM
Table of Contents
T20 World Cup Final: सेमीफाइनल में इंग्लैंड के साथ कांटे की टक्कर खेलने के बाद भारत फाइनल में पहुंच चुका है. अब सिर्फ टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी उठाने से एक कदम दूर है. जिसका फैसला भी 8 मार्च को हो जाएगा. इस टूर्नामेंट में अब तक भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में हार का सामना करना पड़ा है. जिसके बाद भारतीय टीम ने अपने अगले 2 मुकाबलों में शानदार कमबैक किया है.
अब कीवी टीम के आगे भारतीय टीम चट्टान की तरह खड़ी होकर लड़ने वाली है. इसी बीच BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप फाइनल (T20 World Cup Final) को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है.
T20 World Cup Final पर क्या बोले BCCI सचिव ?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने भारत के सेमीफाइनल जीतने पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने ANI से बात करते हुए कहा कि, भारतीय टीम ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतेगी और साल 2024 बारबाडोस में अपनी ऐतिहासिक सफलता फिर से दोहराएगी.
टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर रही है, और T20 World Cup Final की ट्रॉफी उठाने की स्थिति में है. आगे उन्होंने कहा, "भारत ट्रॉफी घर लाएगा. हमें यह जीतना है. मुझे लगता है इस बार भारतीय टीम आसानी से जीत जाएगी, और ट्रॉफी लेकर ही रहेगी.
भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच का हाल
टीम इंडिया और इंग्लैंड का मैच बेहद रोमांचित रहा. आखिरी ओवर तक किसी को आइडिया नहीं था कि कौन यह मुकाबला जीतने वाला है. लेकिन संजू सैमसन की तूफानी 89* रनों की पारी की बदौलत भारत ने इस मैच को हाई-स्कोरिंग बना गिया. हालांकि, इंग्लैंड के जैकब बेथेल ने टारगेट का पीछा करते हुए शानदार 105 रनों का शतक भी जड़ा. वह आखिरी तक अपने देश के लिए लड़ते रहे. लेकिन भारत ने 7 रनों से जीत हासिल कर फाइनल का टिकट कटाया.
श्रीलंका के साथ टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान, बोर्ड ने चुना नया कप्तान
कब और कहां खेला जाएगा फाइनल?
सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup Final) के फाइनल में पहुंची थी. अब भारत और कीवी टीम का जबरदस्त टक्कर होने वाली है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला करो या मरो जैसा होाग. बता दें कि 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. जिसका सीधा प्रसारण जियो हॉटस्टार और स्टार सपोर्ट्स पर दिखाया जाएगा.
श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, SRH से खेले 3 खिलाड़ियों को मिला मौका
Tagged:
IND vs NZ team india bcci T20 World Cup Final Devajit Saikiaऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर