काव्या मारन के अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI का अधिकारिक बयान हुआ जारी, कह डाली चौंकाने वाली बात

Published - 13 Mar 2026, 05:00 PM | Updated - 13 Mar 2026, 05:03 PM

Kavya Maran

Kavya Maran: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन एक नए विवाद में घिर गई हैं। उन्होंने द हंड्रेड लीग के ऑक्शन में पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को 190,000 पाउंड में खरीदा था, जिसके बाद भारतीय फैंस सोशल मीडिया पर अपना आक्रोश प्रकट कर रहे हैं।

साथ ही वह काव्या मारन (Kavya Maran) को पाकिस्तानी प्लेयर को खरीदने पर अपनी आपत्ति भी दर्ज करवा रहे हैं, जिसपर अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से जवाब आ गया है। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस पूरे विवाद पर बयान दिया है। बता दें कि, 28 मार्च से भारत में आईपीएल की शुरुआत होने जा रही है, लेकिन उससे पहले ये विवाद एसआरएच की छवि को धूमिल कर सकता है।

हमारा कोई लेना-देना नहीं है- राजीव शुक्ला

सनराइजर्स हैदराबाद की सिस्टर टीमों में शामिल सनराइजर्स लीड्स ने द हंड्रेड के ऑक्शन में अबरार अहमद को करोड़ों रुपये खर्च करके अपने स्क्वाड में शामिल किया था। इस दौरान काव्या मारन (Kavya Maran) ऑक्शन टेबल पर मौजूद थीं, जो कि अबरार के लिए बोली पर बोली लगाए जा रही थीं। इसपर अब बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा

“हमारा कार्यक्षेत्र केवल आईपीएल तक सीमित है। आईपीएल के बाहर किसी अन्य लीग में वे क्या करते हैं, उससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। किसी विदेशी लीग में किसी खिलाड़ी को साइन करने में हम कैसे दखल दे सकते हैं? यह उनका निजी मामला है। भारत के बाहर टीम खरीदने वाली फ्रेंचाइजी को ही सब कुछ तय करना होता है। अगर वे किसी विदेशी लीग में किसी खिलाड़ी को ले रहे हैं, तो हमें इससे कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि आईपीएल में ऐसा कोई खिलाड़ी होता ही नहीं है,” शुक्ला ने शुक्रवार को एएनआई से कहा।’’

राजीव शुक्ला ने ये बयान शुक्रवार को एनएनआई से बात करते हुए दिया था।

Kavya Maran ने अबरार पर किए करोड़ों खर्च

ऑक्शन से पहले खबरें आई थीं कि आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों, जिन्होंने द हंड्रेड में टीमों को खरीदा था, ने कहा था कि वह अपनी टीमों में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं खरीदेंगे। जबकि ये चीज ऑक्शन के पहले दिन गुरुवार को देखने को मिला था।

इस दिन केवल रुककर गेंदबाजी करने वाले पाकिस्तानी मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक को खरीदार मिला था, जिनको ट्रेंट रॉकेट्स के साथ संक्षिप्त प्रतिस्पर्धा के बाद बर्मिंघम फीनिक्स ने 140,000 पाउंड में खरीदा था।

जबकि इन दोनों फ्रेंचाइजियों को आईपीएल के मालिकों से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं था। हालांकि, अबरार अहमद का नाम ऑक्शन में आने के बाद सनराइजर्स लीड्स के सह-मालिक और सीईओ काव्या मारन (Kavya Maran) ने तुरंत बोली लगा दी। जबकि अंत में काव्या ने 190,000 पाउंड में खर्च करके अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स का खिलाड़ी बना लिया।

IPL 2008 के बाद भी इन 4 पाकिस्तानी खिलाड़ियों खरीद चुकी IPL फ्रेंचाइजी, शाहरुख से लेकर प्रीति तक ने लगाई बोली

क्या ECB के बाद लिया फैसला?

पिछले महीने इंग्लैंड एंड क्रिकेट वेल्स और द हंड्रेड में शामिल सभी आठ फ्रेंचाइजी ने मिलकर एक बयान दिया था, जिसमें कहा गया था कि खिलाड़ियों का चयन उसके देश के आधार पर नहीं बल्कि, क्रिकेट प्रदर्शन, उपलब्धता और प्रत्येक टीम की जरूरतों के आधार पर किया जाएगा। हालांकि, अभी तक काव्या मारन (Kavya Maran) की ओर से पूरे मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

भारतीय फैंस काफी बेसब्री से काव्या के बयान का इंतजार कर रहे हैं और वह जानना चाहते हैं कि किस रणनीति के कारण काव्या ने पाकिस्तानी खिलाड़ी पर करोड़ों रुपये निवेश किए हैं, जबकि ये वहीं खिलाड़ी है, जिसने ऑपरेशन सिंदूर के समय भारतीय सेना का जमकर मजाक उड़ाया था। अब काव्या उसी खिलाड़ी को करोड़ों रुपये देकर अपनी टीम से खिलाना चाह रही है।

अबरार अहमद से पहले इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को भी खरीद चुकी Kavya Maran, पिछले सीजन इस PAK क्रिकेटर पर लगाया था दांव

Tagged:

The Hundred kavya maran rajeev shukla Sunrisers Leeds
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com