BCCI का बड़ा फैसला, अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह को आराम! आकिब नबी का डेब्यू

Published - 03 Mar 2026, 04:40 PM | Updated - 03 Mar 2026, 04:44 PM

Auqib Nabi

Auqib Nabi: जम्मू-कश्मीर को अपनी घातक गेंदबाजी से पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जिताने वाले आकिब नबी जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण करने जा रहे हैं। आकिब को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिल सकता है। यह फैसला उनके हालिया प्रदर्शन के आधार पर लिया गया है।

जबकि टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में आराम दिया जा सकता है। आकिब (Auqib Nabi) ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सर्वाधिक 60 विकेट चटकाए थे तो दो सीजन में में वह 104 बल्लेबाजों का शिकार कर चुके हैं। खास बात ये है कि आकिब की घातक गेंदबाजी का जवाब फिलहाल किसी भी बल्लेबाज के पास नहीं है।

Auqib Nabi को टीम इंडिया में मिल सकती है एंट्री

रणजी ट्रॉफी 2025-26 में शानदार गेंदबाजी करने वाले आकिब नबी (Auqib Nabi) को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने का मौका मिल सकता है, जिसका हिंट बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए दिया है। सैकिया ने कहा कि

''उसने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। टीम की सफलता में उसका अहम योगदान रहा। उसने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में पांच विकेट लिए और फाइनल में कोई कसर नहीं छोड़ी। उसके स्पेल ने फाइनल बदल दिया। इसलिए, हर कोई उनपर ध्यान दे रहा है।"

"हमने अपने चयनकर्ता को हर रणजी ट्रॉफी मैच में मौजूद रहने की जिम्मेदारी दी है। फाइनल और अन्य मैचों में हमारे सिलेक्टर्स मौजूद थे। मुझे यकीन है कि उन्होंने अपना काम अच्छे से किया है। वह पहले से ही लाइमलाइट में था। सिलेक्टर्स फैसला लेंगे।''

सैकिया ने कहा कि आखिरी फैसला चयनकर्ताओं का होगा। लेकिन जिस तरह से आकिब (Auqib Nabi) प्रदर्शन कर रहे हैं, उसके आधार पर उनको नजरअंदाज करना काफी मुश्किल है।

प्रॉपर टैलेंट नजरअंदाज नहीं हो- सैकिया

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने अपनी बातचीत में आगे कहा कि

''बीसीसीआई ने सही मंच तैयार किया है ताकि कोई भी प्रॉपर टैलेंड नजरअंदाज नहीं हो। जब चयनकर्ता मैदान पर मौजूद होते हैं तो उनका पूरा ध्यान केवल खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होता है। वह खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस को काफी करीब से देखते हैं। इसलिए छोटी और कम जानी-मानी जगहों के ढेर सारे खिलाड़ियों को देश के लिए खेलने का मौका मिलता है। आकिब नबी (Auqib Nabi) बारामूला से है।"

"उसे इस पोजीशन पर कौन लाया? जम्मू-कश्मीर के चयनकर्ता। बीसीसीआई के चयनकर्ता नहीं लाए हैं। लेकिन जब वह घरेलू क्रिकेट में खेलते हैं और अपनी गृह राज्य टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं तो बीसीसीआई चयनकर्ता घरेलू मैचों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं।’’

वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने ने भी नबी को टीम इंडिया में शामिल करने की मांग रखी है। उन्होंने कहा कि नबी को इंग्लैंड दौरे पर यकीनन मौका मिलना चाहिए।

कौन हैं टी20 के 2 ऑल टाइम बेस्ट बॉलर? ग्लेन मैग्रा ने तुरंत इन 2 गेंदबाजों का लिया नाम

जसप्रीत बुमराह को मिल सकता है आराम

भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना बेहद मुश्किल लग रहा है। दरअसल, बुमराह फिलहाल टी20 विश्व कप 2026 में खेल रहे हैं।

इसके बाद वह इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए लगभग सभी मुकाबले खेलते नजर आएंगे और इसके बाद उनका अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना बेहद मुश्किल होगा, क्योंकि इस सीरीज के बाद भारत को इंग्लैंड का व्हाइट बॉल दौरा भी करना है, जहां पर बुमराह की जरूरत भारतीय टीम को पड़ सकती है।

इसी के चलते बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ वर्क लोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया जा सकता है और उनका वनडे और एकमात्र टेस्ट मैच खेलना काफी मुश्किल होगा। ऐसे में चयनकर्ता आकिब नबी (Auqib Nabi) को आजमा सकती है।

सेमीफाइनल मुकाबले से वरुण चक्रवर्ती बाहर, नहीं खेल पाएंगे मुकाबला, ये खतरनाक स्पिनर करेगा रिप्लेस

Tagged:

indian cricket team team india Auqib Nabi Devajit Saikia
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

60 विकेट।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com