BCCI का बड़ा ऐलान, IPL 2026 की नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

Published - 26 Mar 2026, 03:36 PM | Updated - 26 Mar 2026, 03:48 PM

IPL 2026

IPL 2026: दुनिया की सबसे बड़ी लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 2016 की विजेता सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बड़ा ऐलान किया है।

इस बार बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) की ओपनिंग सेरेमनी नहीं करवाने का फैसला किया है, जिसकी वजह आपको भी हैरान कर देगी। बता दें कि, हर बार जब भी आईपीएल (IPL 2026) शुरू होता था तो उसे पहले ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जाती थी, जिसमें बॉलीवुड, हॉलीवुड के सितारों को बुलाया जाता था। लेकिन इस बार इस तरह का कार्यक्रम नहीं करने का फैसला किया है।

क्यों नहीं होगी IPL 2026 में ओपनिंग सेरेमनी?

IPL 2026

इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत के पहले मुकाबले में उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया जाता था। लेकिन इस बार बीसीसीआई ने इस तरह के कार्यक्रम को नहीं करने का फैसला किया है। पिछले साल 4 जून को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी।

तब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताब जितने के बाद इस खुशी को अपने प्रशंसकों के साथ साझा करने की कोशिश की थी, लेकिन उम्मीद से अधिक भीड़ आने के कारण वहां पर अचानक से भगदड़ मच गई थी। इसके चलते वहां पर 11 लोगों की मौत हो गई। उन 11 लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस बार रंगारंग कार्यक्रम (IPL 2026) नहीं करने का फैसला किया है।

बीसीसीआई सचिव ने की पुष्टि

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने आजतक से बातचीत में इस बात की पुष्टि की कि इस बार ओपनिंग सेरेमनी (IPL 2026) का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने कहा,

‘’इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत बिना ओपनिंग कार्यक्रम के की जाएगी। पिछले साल 4 जून को हुई दुख घटना को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है, ताकि मृतकों को सम्मान और श्रद्धांजलि दी जा सके।’

यानी साफ है कि इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत सादगी के साथ होगी। लेकिन इसका अंत काफी धमाकेदार हो सकता है। हालांकि, अभी तक इसपर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है कि क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी या फिर नहीं।

जितेश शर्मा ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन सी 4 टीमें करेंगी प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई, CSK को रखा बाहर

11 मासूमों ने गंवा दी थी जान

पिछले साल 3 जून 2025 को फाइनल मैच जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4 जून को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर एक विक्ट्री परेड का आयोजन किया था। हालांकि, शुरुआत में यह पहले ओपन बस के अंदर होना था, लेकिन उम्मीद से अधिक भीड़ आने के कारण इसको टालना पड़ा।

लेकिन बेंगलुरु स्टेडियम के बाहर विक्ट्री परेड से पहले कुछ ऐसा घटा, जिसने सभी को चौंका दिया। लोगों की बढ़ती भीड़ के बाद अचानक से वहां पर भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी तो कई लोग घायल हो गए।

इस हादसे से आरसीबी मैनेजमेंट, कर्नाटक क्रिकेट राज्य संघ और बीसीसीआई ने अपना पल्ला झाड़ दिया लिया था, जिसके बाद कर्नाटक हाई कोर्ट को इसमें दखल देना पड़ा और मामले की रिपोर्ट मांगी। इसके हादसे के बाद कई आला अधिकारियों पर गाज गिरी थी। माना जाता है कि इस विक्ट्री परेड वाले दिन 3.5 से 4 लाख लोग स्टेडियम के बाहर थे, जबकि स्टेडियम की क्षमता केवल 33 हजार लोगों की है।

कौन हैं Navdeep Saini? जिन्हें KKR ने किया शामिल, लड़-झगड़ कर कभी गंभीर ने करवाया था रणजी डेब्यू

Tagged:

Royal Challengers Bangalore RCB vs SRH M Chinnaswamy Stadium IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (5-5 ट्रॉफियां)।

एक।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com