BCCI ने किया अंडर-19 टीम को मालामाल, इतने करोड़ की ईनामी धनराशि देने का किया ऐलान

Published - 07 Feb 2026, 04:46 PM | Updated - 07 Feb 2026, 04:50 PM

BCCI 2

BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्व कप 2026 का खिताब जीतने वाली युवा टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपये की बारिश कर दी है। शनिवार को बीसीसीआई (BCCI) ने अंडर-19 टीम के लिए करोड़ों रुपये की घोषणा की। टीम इंडिया ने शुक्रवार को जिम्बाब्वे के हरारे में इंग्लैंड अंडर-19 टीम को फाइनल में 100 रन से हराकर खिताब जीता था जो कि भारत का अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में छठा खिताब था।

यह ट्रॉफी भारत ने आयुष म्हात्रे की कप्तानी में जीती है, जबकि फाइनल में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 80 गेंदों पर 175 रन की पारी देखने को मिली थी। वहीं, चलिए जानते हैं कि बीसीसीआई (BCCI) ने खिलाड़ियों को कितने करोड़ रुपये देने का वादा किया है।

BCCI देगा इतने करोड़ रुपये

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्व कप 2026 का खिताब जीतने वाली आयुष म्हात्रे एंड कंपनी को 7.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। बीसीसीआई (BCCI) सचिव देवजीत सैकिया ने 2026 में अंडर-19 विश्व कप 2026 में बिना एक भी मैच हारे खिताब जीतने पर टीम को शुभकामनाएं दीं और बीसीसीआई की ओर से 7.5 करोड़ रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।

देवजीत सैकिया ने ये भी कहा कि ''हमारी अंडर-19 टीम ने पूरे देश को गर्व महसूस करवाया है।'' बता दें कि, फाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड अंडर-19 को 100 रन से हराकर खिताब जीता था, जो कि अंडर-19 टीम द्वारा जीता गया छठा खिताब है।

क्या आईसीसी भी करेगी पैसो की बारिश?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट में वह जमकर पैसों की बारिश करता है। लेकिन बता दें कि, आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्व कप 2026 जीतने वाली टीम इंडिया को आईसीसी की ओर से एक भी रुपये नहीं मिलेगा।

दरअसल, इस टूर्नामेंट में आईसीसी की ओर से खिलाड़ियों या टीम को धनराशि नहीं दी जाती है, क्योंकि यह अंडर-19 विश्व कप युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने वाला टूर्नामेंट है, न कि कोई कमर्शियल प्रतियोगिता। आईसीसी का कहना है कि वह पहले ही टीमों को निखारने के लिए आर्थिक सहायता करती है, इसलिए वह टूर्मामेंट जीतने वाली टीम या किसी स्थान पर रहने वाली टीमों के लिए अलग-अलग प्राइज मनी नहीं देते हैं।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का बड़ा बयान, भारत को बताया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का प्रबल दावेदार

BCCI पहले भी कर चुका है करोड़ों की बारिश

भारतीय क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड लगातार अपने खिलाड़ियों को इनाम देकर उनका प्रोत्साहन बढ़ाता रहा है। साल 2022 में जब भारतीय टीम ने यश ढुल की कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता था, उस समय बीसीसीआई ने हर प्लेयर को 40 लाख रुपये और स्पोर्ट स्टाफ के सदस्यों को 25 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। वहीं, बीसीसीआई (BCCI) ने अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली टीम को पांच करोड़ रुपये की धनराशि दी थी, जिससे उनका उत्साह बढ़ाया जा सके।

‘हमने पूरा टूर्नामेंट उसी के दम पर जीता…’ U19 कप्तान आयुष महात्रे ने इस खिलाड़ी को दिया पूरा श्रेय

Tagged:

bcci cricket news Ayush Mhatre India Under-19 Team
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

BCCI इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम को 7.5 करोड़ रुपये देगी।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com