T20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी जीतने पर BCCI ने की बड़ी घोषणा, अब भारतीय खिलाड़ियों की जर्सी होगी ऐसी

Published - 09 Mar 2026, 03:27 PM | Updated - 09 Mar 2026, 03:33 PM

T20 World Cup

T20 World Cup: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच में भारत ने 96 रन की शानदार जीत हासिल की। इस दमदार जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक नया ऐलान किया है।

दरअसल, अब टी20 प्रारूप में भारत की जर्सी में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में टीम इंडिया जो जर्सी पहनकर उतरी थी, उसी में बीसीसीआई एक बदलाव करने जा रही है। चलिए आपको भी बताते हैं कि क्या चेंज होगा.

वीडियो शेयर कर दी जानकारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बीसीसीआई का लोगो और दो सितारे नजर आ रहे हैं। लेकिन वीडियो में कुछ देर बार लोगो के ऊपर सितारों की संख्या दो से बढ़कर तीन हो जाती है, जिसका मतलब है कि भारतीय टीम ने तीन बार आईसीसी टी20 विश्व कप (T20 World Cup) का खिताब जीता है।

यानी अब टीम इंडिया की टी20 जर्सी पर दो नहीं, बल्कि तीन-तीन सितारे नजर आएंगे। बता दें कि, टीम इंडिया तीन सितारों वाली जर्सी पहनकर इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज खेलने के लिए मैदान पर उतर सकती है, जो कि जुलाई में खेली जाएगी।

रोहित-धोनी की लिस्ट में शामिल हुए सूर्या

सूर्यकुमार यादव ने जब से भारतीय टीम की कमान संभाली है, तब से लेकर टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) तक भारत ने एक भी सीरीज नहीं गंवाई है। चाहे विदेश में सीरीज हो या फिर घरेलू मैदानों पर, सूर्या का अजेय रिकॉर्ड बरकरार रहा है।

इसके अलावा सूर्या अब रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान टी20 विश्व कप (T20 World Cup) जीता है।

धोनी की कप्तानी में भारत ने साल 2007 में पाकिस्तान को हराकर फाइनल जीता था, जो कि इस टूर्नामेंट का पहला संस्करण भी था। इसके बाद साल 2024 में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को पटखनी दी थी तो अब सूर्या ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब पर अपना अधिकार कर लिया है।

VIDEO: इधर जीत की खुशी मना रही थी टीम इंडिया, उधर रोहित शर्मा और रितिका की हुई लड़ाई

T20 World Cup: शानदार रहा फाइनल मैच

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था, जहां पर 1 लाख से अधिक लोग मैच देखने आए थे। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और इसका लाभ उठाते हुए भारत ने 20 ओवर में 255 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए।

भारत की ओर से शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक ठोका था। खिताब जीतने के लिए न्यूजीलैंड को भारत ने 20 ओवर में 256 रन का विशालकाय लक्ष्य दिया था। लेकिन कीवियों की सेना 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। बुमराह की घातक गेंदबाजी का जवाब किसी भी ब्लैककैप्स बल्लेबाज के पास नहीं था और यही कारण है कि टीम को फाइनल में 96 रन की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

इधर भारत ने जीता टी20 विश्वकप 2026, उधर भरी-जवानी में 26 वर्षीय खिलाड़ी ने किया क्रिकेट छोड़ने का फैसला

Tagged:

bcci INDIA VS NEW ZEALAND T20 World Cup 2026 Team India Jersey
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

दो वनडे विश्व कप।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com