मुस्ताफिजुर रहमान के IPL 2026 की वापसी पर BCCI ने जारी किया अपना बयान, साफ़ बताया खेल पाएंगे या नहीं

Published - 06 Jan 2026, 01:26 PM | Updated - 06 Jan 2026, 01:35 PM

Mustafizur Rahman

मुस्तफ़िज़ूर रहमान (Mustafizur Rahman) को लेकर चर्चा काफी तेज है। हाल ही में बीसीसीआई ने उन्हें आईपीएल 2026 से रिलीज कर दिया और उनके खेलने पर रोक लगा दी है। भारत में बढ़ते विरोध को देखते हुए बीसीसीआई ने नोटिस जारी कर केकेआर मैनेजमेंट को मुस्तफ़िज़ूर रहमान को रिलीज करने का आदेश दिया था।

हालांकि, अब सूत्रों के मुताबिक यह पता चल रहा है कि इस फैसले की जानकारी बीसीसीआई के कुछ उच्च अधिकारियों तक को नहीं थी। इसको लेकर अब सस्पेंस गहरा गया है कि मुस्तफ़िज़ूर रहमान (Mustafizur Rahman) का आईपीएल भविष्य क्या होगा।

Mustafizur Rahman मामले में अधिकारी चुप?

बीसीसीआई के इस फैसले के बाद मुस्तफ़िज़ूर रहमान (Mustafizur Rahman) को इस साल कोलकाता नाइट राइडर्स से बाहर कर दिया गया है। 'इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि उन्हें इस बात की भनक तक नहीं थी कि मुस्तफ़िज़ूर को हटाया जा रहा है।

यह जानकर वह अधिकारी पूरी तरह हैरान रह गए। आईपीएल के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एक अधिकारी ने कहा कि यह खबर हमारे पास अचानक आई और हमें खुद बड़ा झटका लगा। हमें मीडिया के जरिए पता चला कि मुस्तफ़िज़ूर को रिप्लेस किया जा रहा है। इस मुद्दे पर हमसे कोई राय नहीं ली गई।

Mustafizur Rahman पर चुप्पी और विवादित आदेश

मुस्तफ़िज़ूर को हटाने के बाद जब मीडिया ने बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया से स्पष्टीकरण मांगा, तो उन्होंने इस पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया। इससे पहले, सैकिया ने 3 जनवरी को एक बयान जारी कर कहा था कि देश भर में उभरे संवेदनशील मुद्दों को देखते हुए बीसीसीआई यह आदेश देती है कि केकेआर फ्रेंचाइजी को बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफ़िज़ूर रहमान (Mustafizur Rahman) को रिलीज करना होगा।

उनके इस आदेश में फ्रेंचाइजी के साथ सामान्य चर्चा का कोई संकेत नहीं मिला, जिसे लेकर अब सवाल उठ रहे हैं। गौरतलब है कि मुस्तफ़िज़ूर रहमान आईपीएल इतिहास के एकमात्र ऐसे विदेशी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2016 में 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर' का खिताब जीता था।

डोप टेस्ट में फेल हुए ये 2 भारतीय, बोर्ड ने 8 साल के लिए किया बैन, पूरा करियर हुआ बर्बाद

रिलीज के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का कड़ा रुख

मुस्तफ़िज़ूर (Mustafizur Rahman) को आईपीएल से हटाए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल को एक पत्र लिखकर आग्रह किया है कि T20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश के सभी मैच भारत से बाहर शिफ्ट किए जाएं।

बीसीबी अध्यक्ष फारूक अहमद के अनुसार, जिस तरह भारत और पाकिस्तान के बीच 'हाइब्रिड मॉडल' का उपयोग किया जाता है, उसी तरह बांग्लादेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए हाइब्रिड मॉडल अपनाया जाए। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अपने देश में आईपीएल के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी कर दिया है।

6,6,6,6,6,6,6,6... फिर आया वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ान, 283 स्ट्राइक रेट से खेल डाली विस्फोटक पारी, उड़ाए 10 गगनचुंबी छक्के

Tagged:

bcci MUSTAFIZUR RAHMAN IPL2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

देवजीत सैकिया।

मिथुन मन्हास।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com