BCCI ने टीम इंडिया को दी 131 करोड़ की धनराशी, जानें हर एक प्लेयर के हिस्से में आएंगे कितने रूपये
Published - 10 Mar 2026, 02:31 PM | Updated - 10 Mar 2026, 02:37 PM
Table of Contents
Team India: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने वाले टीम इंडिया पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 131 करोड़ रुपये की धनवर्षा कर दी है। रविवार को अहमदाबाद के मैदान पर भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर विश्व कप की ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया था।
इसके दो दिन बार, 10 मार्च को बीसीसीआई ने टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ियों को 131 करोड़ रुपये की धनराशि देने की घोषणा की है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि हर खिलाड़ी के हिस्से में कितने करोड़ रुपये आएंगे।
बीसीसीआई देगा Team India को 131 करोड़ रुपये
आईसीसी टी20 विश्व कप विजेता टीम (Team India) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 131 करोड़ रुपये देने की आधिकारिक घोषणा कर चुका है। इसमें खिलाड़ियों के साथ-साथ सपोर्ट स्टाफ मेंबर्स के साथ ये 131 करोड़ रुपये बांटे जाएंगे। मीडिया रिलीज में बीसीसीआई ने कहा कि
‘’बोर्ड विश्व कप 2026 में टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 131 करोड़ रुपये कैश रिवॉर्ड देने का ऐलान करता है।’’
वहीं, पिछले संस्करण में बीसीसीआई ने खिताब जीतने वाली टीम इंडिया (Team India) को 125 करोड़ रुपये दिए थे। यानी पिछली बार के मुकाबले इस बार टीम इंडिया (Team India) को बीसीसीआई की ओर से 4.8 प्रतिशत अतिरिक्त धनराशि दी जा रही है।
एक प्लेयर के हिस्से में आएंगे कितने रूपये
हालांकि, अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि 131 करोड़ रुपये की धनराशि में प्रत्येक खिलाड़ी के हिस्से में कितने करोड़ रुपये आएंगे, क्योंकि खिलाड़ियों में धनराशि आने से पहले इनकम टैक्स, टीडीएस, सरचार्ज, सेस की राशि कांटने के बाद खिलाड़ियों के पास राशि पहुंचेगी। ऐसे में 131 करोड़ रुपये कांट-छांट कर अनुमानित 78 से 90 करोड़ रुपये के बीच में हो सकती है।
इसके बाद ये राशि खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के बीच बांटी जाएगी। हालांकि, हर खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के बीच कितने करोड़ रुपये आएंगे, इसका अनुमान फिलहाल लगाना मुश्किल होगा, क्योंकि खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ में कैश प्राइज का बंटवारा अलग-अलग मापदंड के अनुसार हो सकता है।
आईसीसी ने दिए 27.48 करोड़ रुपये
बीसीसीआई से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने विजेता टीम इंडिया को 3 मिलियन डॉलर (27.48 करोड़ रुपये) विनिंग प्राइज दिया है, जो कि पहले के मुकाबले अधिक है। वहीं, फाइनल जीतने के अलावा ग्रुप स्टेज और सुपर-8 के हर मैच जीतने के लिए टीम को अलग से बोनस भी मिला।
हर मैच जीतने के लिए आईसीसी द्वारा लगभग 31,154 डॉलर (भारतीय रुपये में 28.6 लाख) रुपये दिए गए। खास बात ये है कि इस बार इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 13.5 मिलियन डॉलर का प्राइज मनी पूल था, जो कि पिछली बार के मुकाबले 20 प्रतिशत अतिरिक्त था। यानी सिर्फ बीसीसीआई ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने भी टीमों और खिलाड़ियों पर दिल खोलकर पैसा लुटाया है।
BCCI ने टीम इंडिया को किया मालामाल, टी20 वर्ल्ड कप जीत पर दे डाली इतने करोड़ की बड़ी धनराशी
Tagged:
indian cricket team team india bcci T20 World Cup 2026ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर