साल 2026 में तीनों फॉर्मेट के लिए भारत के कप्तान-उपकप्तान BCCI ने किये फाइनल, ये 5 खिलाड़ियों के पास रहेगी कमान
Published - 26 Dec 2025, 03:57 PM | Updated - 26 Dec 2025, 04:06 PM
Table of Contents
BCCI: भारतीय टीम के लिए साल 2025 उम्मीदों के बिल्कुल विपरीत रहा था। जहां भारत को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल से बाहर होना पड़ा तो अफ्रीका के हाथों टेस्ट प्रारूप में 0-2 की शर्मनाक हार का सामना भी करना पड़ा।
हालांकि, भारतीय टीम साल 2026 में शानदार प्रदर्शन करके विश्व क्रिकेट पर एक बार फिर अपना दबदबा कायम करना चाहेगी और इसकी जिम्मेदारी बीसीसीआई (BCCI) अलग-अलग प्रारूपों में अलग-अलग खिलाड़ियों को सौंप सकती है। साल 2026 में तीनों फॉर्मेट के लिए भारत के कप्तान और उप कप्तान का नाम फाइनल हो गया है। इन पांच खिलाड़ियों के पास तीनों प्रारूपों की अहम जिम्मेदारी रहने वाली है।
BCCI उठा सकता है बड़ा कदम
साल 2026 में भारतीय टीम (BCCI) को श्रीलंका, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने हैं, जिसमें भारत की कप्तानी शुभमन गिल के पास रह सकती है। रोहित शर्मा के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद शुभमन गिल को लाल गेंद का कप्तान बनाया गया था तो ऋषभ पंत को उप कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
अब 2026 में यही दोनों खिलाड़ी कप्तान और उप कप्तान के किरदार में नजर आएंगे। बता दें कि, यह साल गिल और पंत के लिए टेस्ट प्रारूप में अग्निपरीक्षा से कम नहीं होने वाला, क्योंकि डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने के लिए इस साल भारत को सभी मैचों में जीतना बेहद जरूरी है।
वनडे में कप्तान-उप कप्तान
वनडे में भारतीय टीम (BCCI) की कमान शुभमन गिल को सौंपी जा सकती है। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने साल 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहली बार रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर शुभमन गिल को कप्तान बनाया था और उम्मीद की जा रही है कि अगले साल वनडे प्रारूप में शुभमन गिल की भारत की कप्तानी करेंगे।
वहीं, उप कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर का चयन किया जा सकता है। अय्यर के पास आईपीएल और घरेलू टूर्नामेंट में कप्तानी करने का ढेर सारा अनुभव मौजूद है, जिसके कारण उन्हें ये अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर श्रेयस को पहली बार उप कप्तान का पद सौंपा गया था और अब अगले साल वह इसी भूमिका में नजर आने वाले हैं।
विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट के दूसरे मैच में फ्लॉप हुए रोहित शर्मा, गोल्डन डक पर हो गए OUT
टी20 में दिखेगी सूर्या-अक्षर की जोड़ी
साल 2026 भारत के लिए टी20 प्रारूप के लिहाज से काफी अहम होने वाला है, क्योंकि अगले आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन होने जा रहा है, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करने वाले हैं। इस टूर्नामेंट के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तान और अक्षर पटेल को उप कप्तान के तौर पर चुना गया है।
ऐसे में माना जा रहा है कि साल 2026 में कप्तान और उप कप्तान (BCCI) की जिम्मेदारी इन्हीं दोनों खिलाड़ियों के पास रह सकती है। बता दें कि, शुभमन गिल को उप कप्तानी से हटाकर बीसीसीआई (BCCI) ने अक्षर को उप कप्तान बनाया है। अक्षर के पास आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और घरेलू टीम गुजरात की कप्तानी करने का अनुभव मौजूद है।
वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया हुई DONE, सूर्या बाहर, नए कप्तान-उपकप्तान
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर