'आजीवन बैन या सस्पेंशन...' RR मैनेजर के फोन इस्तेमाल पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी! फिक्सिंग के आरोपों पर सुनाया अपना ये अंतिम निर्णय
Published - 12 Apr 2026, 05:01 PM | Updated - 12 Apr 2026, 05:02 PM
Table of Contents
RR: आईपीएल 2026 में आरसीबी के खिलाफ मिली जीत राजस्थान (RR) के लिए फीकी पड़ती हुई नजर आ रही है. मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रहे रोमी भिंडर मोबाइल चलाने की वजह से विवादों में आ गए हैं. दरअसल, रोमी भिंडर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान डगआउट में बैठकर मोबाइल चला रहे थे.
उनके साथ वैभव सूर्यवंशी भी बैठे हुए थे, जो कि उनके फोन में देख रहे थे. अब यह मामला तूल पकड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. वहीं, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है .
RR के मैनेजर ने नियमों की उड़ाई धज्जियां
🚨 MOBILE PHONE IN RR DUGOUT !🤯
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) April 11, 2026
- Even though mobile phones are not allowed during matches in the Indian Premier League, Rajasthan Royals were seen breaking the rule and using a mobile phone during the match.
pic.twitter.com/3NfbZIx6BL
राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रहे रोमी भिंडर उस वक्त विवादों में आ गए, जब लाइव मैच के दौरान कैमरों ने उन्हें मोबाइल चलाते हुए पकड़ा. इस घटना को सबसे पहले एक सोशल मीडिया यूजर्स ने साझा किया.
फिर तेजी से रोमी भिंडर का यह वीडियो वायरल होने लगा. अब RR मैनेजर को फोन इस्तेमाल का मामला तूल पकड़ता हुआ जा रहा है. इस बीच बीसीसीआई अधिकारी ने भी फोन इस्तेमाल पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.
उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि रोमी भिंडर ने नियमों का उल्लंघन किया है. मैच के दौरन फोन का इस्तेमाल करने पर मना है. BCCI अधिकारी ने कहा, ‘‘जी हां, भिंडर ने वास्तव में खिलाड़ियों एवं मैच अधिकारियों के क्षेत्र (PMO) के प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है क्योंकि मैच के दौरान डगआउट में मोबाइल फोन प्रतिबंधित हैं.''
अंपायर से बहस करना Nitish Rana को पड़ा भारी, BCCI ने उनके लिए इस बड़ी सजा का कर दिया ऐलान
रोमी भिंडर पर हो सकती है कार्यवाही?

बीसीसीआई अधिकारी ने आगे कहा, ‘‘टीम मैनेजर ड्रेसिंग रूम में फोन का उपयोग कर सकता है, लेकिन डगआउट में नहीं.'' अधिकारी का मानना है कि रोमी भिंडर से गलती से यह चूक हो सकती है. लेकिन नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही होनी चाहिए. हालांकि, चेतावनी दी जाएगी या प्रतिबंध लगाया जाएगा इसका फैसला पूरी तरह से मैच रेफरी और भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के आधार पर किया जाएगा.
क्या है PMOA ?
गौरतलब है कि सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को स्टेडियम पहुंचते ही मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच और सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को सुरक्षा संपर्क अधिकारी (SLO) को सौंपना होता है. हालांकि, कुछ मेबर्स को मोबाइल इस्तेमाल करने की छूट दी जाती है. लेकिन डगआउट में नहीं कर सकते हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग की शुरूआत से पहले फ्रेंचाइजियों को 'न्यूनतम मानक' (PMOA) सौंपा जाता है. PMOA के मुताबिक, फोन का इस्तेमाल करना सख्त मना होता है.
Tagged:
RR vs RCB rr IPL 2026 Romi Bhinderऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर