BCCI ने एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत के कप्तान-उपकप्तान का किया ऐलान, ये 2 दिग्गजों के पास रहेगी जिम्मेदारी

Published - 21 Feb 2026, 04:18 PM | Updated - 21 Feb 2026, 04:35 PM

2026 Asian Games

2026 Asian Games: भारतीय क्रिकेट टीम खेल जगत में दिन-ब-दिन शानदार प्रदर्शन कर रही है. टीम की लोकप्रियता तो बढ़ ही रही है, साथ ही क्रिकेट की अहमियत भी बढ़ी है. इंडियन टीम इस साल एशियन गेम्स 2026 (2026 Asian Games) में भी हिस्सा लेगी. जिसके लिए बीसीसीआई ने कप्तान और उपकप्तान भी तय कर लिए हैं. जो कि इस टूर्नामेंट में जीत की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेकर खेलेंगे. चलिए तो जानते हैं कौन हैं यह 2 खिलाड़ी?

2026 Asian Games में यह दो खिलाड़ी होंगे कप्तान-उपकप्तान

2026 Asian Games

20वें एशियाई (2026 Asian Games) खेलों का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक चलेगा. जिसके लिए बीसीसीआई ने लगभग भारत का स्क्वाड तैयार कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) ने एक लिस्ट तैयार की है. जिसमें उन सभी खिलाड़ियों का नाम है, जो इस टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे.

खास बात यह है कि टीम की कप्तानी रेगुलर टी20 कैप्टन सूर्यकुमार यादव करेंगे. जबकि उपकप्तानी की जिम्मेदारी अक्षर पटेल को सौंपी गई है. अब ताजा खबर सामने आ रही है कि ऑफिशियल टीम की फाइनल लिस्ट मई के आखिर तक दे दी जाएगी.

इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

खबर है कि भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार कर सकते हैं, तो उपकप्तान की जिम्मेदारी अक्षर पटेल को मिल सकती है. भारतीय चयनकर्ता टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने वाले स्क्वाड को ही एशियन गेम्स के लिए चुन सकते हैं. ईशान किशन और अभिषेक शर्मा बतौर ओपनर टीम में शामिल होंगे.

गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती का नाम है. वहीं, ऑलराउंडर्स में हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया है. फिनिशर के तौर पर रिंकू सिंह मौजूद होंगे और हार्दिक भी साथ देंगे. हालांकि, सीनियर खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह को 2026 Asian Games से बाहर कर दिया गया है.

अफ्रीका में 2 तो टीम इंडिया में 3 बड़े बदलाव, सुपर-8 मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन आई सामने

Asian Games में क्रिकेट को मिली मान्यता

बता दें कि एशियाई खेलों में क्रिकेट चौथी बार हिस्सा लेगा. ओलपिंक में सबसे पहले क्रिकेट को 1900 में शामिल हो किया गया था. लेकिन एशियाई खेल में साल 2010 में जगह मिल पाई. इसके बाद 2014 में कोरिया में आयोजित 2014 में इंचियोन एशियाड गेमों में क्रिकेट खेला गया था. हालांकि, 2018 में Jakarta एशियन गेम्स से क्रिकेट को हटा दिया गया.

लेकिन कोविड के बाद फिर से बदलाव हुआ, 2023 में Hangzhou Asian Games में क्रिकेट को शामिल किया गया. अब 2026 (2026 Asian Games) में आईसीसी की पूरी तरह मान्यता मिलने के बाद ही क्रिकेट एशियन गेम्स का हिस्सा बना है.

‘ये गलत है’—पाक खिलाड़ियों के हक में आवाज़ उठाते माइकल वॉन, IPL ऑनर्स को घेरा

Tagged:

indian cricket team team india Suryakumar Yadav 2026 Asian Games
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

2026 में चौथी बार क्रिकेट होगा शामिल

सूर्यकुमार यादव
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com