साल 2027 वर्ल्ड कप तक के लिए BCCI ने किया मुख्य चयनकर्ता का ऐलान, इस दिग्गज के पास रहेगी जिम्मेदारी

Published - 19 Mar 2026, 03:55 PM | Updated - 19 Mar 2026, 04:17 PM

BCCI

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता को लेकर सभी अटकलें साफ कर दी है। भारतीय टीम की हालिया सफलताओं और आगामी 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को देखते हुए बोर्ड ने इस दिग्गज पूर्व ऑलराउंडर पर अपना भरोसा बरकरार रखा है।

इनके मार्गदर्शन में टीम इंडिया ने हाल के वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके इनाम के तौर पर अब उन्हें दक्षिण अफ्रीका में होने वाले अगले बड़े टूर्नामेंट तक जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

अजीत अगरकर ने BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

GAMBHIR AND AGARKAR

जब से अजीत अगरकर ने मुख्य चयनकर्ता का पद संभाला है, भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टूर्नामेंट्स में अपनी धाक जमाई है। उनके चयन और रणनीतिक फैसलों की बदौलत टीम इंडिया ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीता,

फिर 2025 चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया और हाल ही में 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भी अपना खिताब डिफेंड किया। BCCI का मानना है कि इस निरंतरता को बनाए रखने के लिए चयन समिति में कंसीस्टेंसी होना जरूरी है।

हालांकि बीसीसीआई सुत्रों के मुताबिक अजीत अगरकर ने बीसीसीआई से अपनी कार्यकाल बढ़ाने की मांग की है। अगरकर ने बीसीसीआई के सीनीयर मैंस चयन समिति के चेयरमेन के रूप में चार जुलाई 2023 को कमान संभाला था जो जून 2026 तक के लिए बढ़ाया गया था।

टी20 विश्न कप 2026 में भारतीय टीम की जीत के बाद उन्होंने अपना कार्यकाल बढ़ाने की मांग की है। इस पर फिलहाल बीसीसीआई का कोई स्पस्टीकरण नहीं आया है।

NZ-W vs SA-W 3rd T20I Match Prediction- कौन करेगा सीरीज पर कब्जा? जानें पिच रिपोर्ट, और टॉप पिक्स

BCCI का 2027 वनडे वर्ल्ड कप का विजन

साल 2027 का वनडे वर्ल्ड कप भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद अहम है। टीम इंडिया इस समय एक बड़े बदलाव से गुजर रही है, जहां कई दिग्गज खिलाड़ी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं, जिसमें रोहित से लेकर विराट कोहली जैसे बड़े दिग्गज शामिल हैं।

BCCI चाहता है कि एक ऐसा व्यक्ति चयन समिति की कमान संभाले जो भविष्य के अच्छे खिलाड़ी को तराशने के साथ-साथ अनुभवी और युवा खिलाड़ीयों के बीच संतुलन बना सके।

अगरकर ने शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों को कप्तानी की भूमिकाओं में फिट करने में अहम भूमिका निभाई है, जो उनके दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। जबकि चयन समिति के सदस्य के तौर पर आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा ने ईशान किशन जैसे खिलाड़ी को भारतीय टीम में वापस लाया जिसकी वजह से भारत टी20 विश्व कप 2026 को बचाए रखने में कामयाब हुआ।

वेंकेटश अय्यर vs देवदत्त पड्डीकल: दोनों में से किसके आंकडें बेहतर? जानें कौन करता RCB के लिए नंबर-3 डिजर्व

कोच गौतम गंभीर और चयन समिति का तालमेल

मुख्य चयनकर्ता के रूप में अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर की जोड़ी भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार है। BCCI के सूत्रों के अनुसार, चयन समिति और कोचिंग स्टाफ के बीच बेहतर तालमेल ही टीम की जीत का मुख्य आधार रहा है।

अगर अगरकर का कार्यकाल विस्तार होता है तो, चयन प्रक्रिया में किसी भी तरह के व्यवधान की संभावना खत्म हो जाएगी। आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और 2027 वर्ल्ड कप के रोडमैप पर अब यह जोड़ी पूरी मजबूती से काम कर सकेगी।

अजीत अगरकर की यह मांग ने स्पष्ट कर दिया है कि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार हैं और अजीत अगरकर की अगुवाई में टीम इंडिया एक बार फिर विश्व विजेता बनने की राह पर है।

Tagged:

team india Gautam Gambhir Ajit Agarkar bcci
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com