BBL 2025-26: Qualifier 1, SCO vs SIX Match Prediction in Hindi: मैच में कौन रहेगा भारी? जानें पूरी प्रेडिक्शन

Published - 20 Jan 2026, 11:12 AM | Updated - 20 Jan 2026, 11:13 AM

SCO vs SIX Match Prediction
SCO vs SIX Qualifier 1

BBL 2025-26: पर्थ स्कॉर्चर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच आज टूर्नामेंट का पहला क्वालीफायर मैच खेला जाएगा। पर्थ स्कॉर्चर्स ने टूर्नामेंट में 10 में से 7 मैच जीते हैं और वह 14 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही है दूसरी तरफ सिडनी सिक्सर्स ने 6 मैच जीते हैं और वह 13 अंकों के साथ लीग स्टेज पर दूसरे स्थान पर रही है।

आपको बता दें कि इन दोनों के बीच खेले गए पिछले मैच में पर्थ स्कॉर्चर्स 5 विकेट से विजेता रही थी लेकिन स्टीव स्मिथ और मिशेल स्टार्क की वापसी से सिडनी सिक्सर्स को काफी मजबूती मिली है। दोनों टीम इस मैच को जीतकर आज फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

SCO vs SIX Match BBL 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10

  • पर्थ स्कॉर्चर्स ने जीते: 7

  • सिडनी सिक्सर्स ने जीते: 3

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म:

पर्थ स्कॉर्चर्स WWWLW
सिडनी सिक्सर्स WWWWW

ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ पिच रिपोर्ट:

ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) पर अभी तक बिग बैश लीग में 49 मैच खेले गए हैं।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 158 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 142 रन

  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत: 57%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 66%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs49 Runs55 Runs
10 Overs79 Runs89 Runs
15 Overs127 Runs142 Runs
20 Overs182 Runs202 Runs

SCO vs SIX Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • फिन एलन पर्थ स्कॉर्चर्स के तरफ से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले मैच में भी इन्होंने 39 गेंद में 59 रन बनाए हैं यह 9 मैच में 381 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।

  • स्टीवन स्मिथ सिडनी सिक्सर्स की तरफ से अच्छी फार्म में है। सिडनी थंडर के खिलाफ शतक लगाने के बाद पिछले मैच में 40 गेंद में 54 रन बनाए हैं। इस मुकाबले में मैच विनिंग पारी खेल सकते हैं।

SCO vs SIX Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • मिशेल स्टार्क ने पिछले मैच में 4 विकेट लिए हैं। यह काफी अनुभवी गेंदबाज है और बड़े मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इस मैच में भी पावर प्ले तथा डेथ ओवरों में विकेट निकाल सकते हैं।

  • कूपर कोनोली ने इस साल पर्थ स्कॉर्चर्स के तरफ से काफी अच्छी गेंदबाजी की है यह अभी तक 13 विकेट ले चुके हैं इस मैच में भी मिडिल ओवर्स में ब्रेकथ्रू दिला सकते हैं।

SCO vs SIX Match Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?

सिडनी सिक्सर्स टूर्नामेंट में लगातार पांच मैच जीत चुकी है। टॉप ऑर्डर में स्टीवन स्मिथ मिडिल तथा गेंदबाजी विभाग से अनुभवी पेसर्स मिशेल स्टार्क, जैक एडवर्ड्स अच्छी फार्म में है। जिसके चलते इस मैच में सिडनी सिक्सर्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

SCO vs SIX Match Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

पर्थ स्कॉर्चर्स: फिन एलन, मिशेल मार्श, कूपर कोनोली, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), एरॉन हार्डी, एश्टन टर्नर (कप्तान), लॉरी इवांस, झाई रिचर्डसन, ल्यूक होल्ट, डेविड पेन, महली बियर्डमैन

सिडनी सिक्सर्स: स्टीवन स्मिथ, बाबर आज़म, जोश फिलिप (विकेट कीपर), मोइसेस हेनरिक्स (कप्तान), सैम करन, लैकलन शॉ, जैक एडवर्ड्स, जोएल डेविस, बेन ड्वारशुइस, सीन एबॉट, मिशेल स्टार्क

पर्थ स्कॉर्चर्स बनाम सिडनी सिक्सर्स BBL 2025 के लिए स्क्वाड:

पर्थ स्कॉर्चर्स: मिशेल मार्श, फिन एलन, कूपर कोनोली, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), एरॉन हार्डी, एश्टन टर्नर (कप्तान), लॉरी इवांस, झाई रिचर्डसन, ल्यूक होल्ट, डेविड पेन, महली बियर्डमैन, निक हॉबसन, ब्रॉडी काउच, सैम फैनिंग

सिडनी सिक्सर्स: बाबर आज़म, स्टीवन स्मिथ, जोश फिलिप (विकेट कीपर), मोइसेस हेनरिक्स (कप्तान), लैकलन शॉ, जैक एडवर्ड्स, जोएल डेविस, बेन ड्वारशुइस, सीन एबॉट, मिशेल स्टार्क, बेन मैनेंटी, डैनियल ह्यूजेस, हेडन केर

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

BBL Sydney Sixers Perth Scorchers SCO vs SIX Match Prediction SCO vs SIX SCO vs SIX Qualifier 1
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाज़ों के लिए मददगार मानी जाती है।

मौजूदा फॉर्म और टीम संयोजन को देखते हुए सिडनी सिक्सर्स (SIX) को इस मुकाबले में थोड़ी बढ़त हासिल है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com