BBL 2025-26: Match 39, SCO vs STA Match Prediction in Hindi: मैच में कौन रहेगा भारी? जानें पूरी प्रेडिक्शन

Published - 17 Jan 2026, 10:23 AM | Updated - 17 Jan 2026, 10:24 AM

SCO vs STA Match Prediction
SCO vs STA BBL 2026

BBL 2025-26: पर्थ स्कॉर्चर्स ने पिछले मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स को 50 रन से हराकर टूर्नामेंट में छठी जीत दर्ज की है। पर्थ स्कॉर्चर्स 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है दूसरी तरफ मेलबर्न स्टार्स ने भी अपने पिछले मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स को 6 विकेट से हराया है। मेलबर्न स्टार्स भी 6 मैच जीत चुकी है और तीसरे स्थान पर है।

दोनों टीम इस मैच को जीतकर अंकतालिका में पहले स्थान पर जाने का प्रयास करेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

SCO vs STA Match BBL 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10

  • पर्थ स्कॉर्चर्स ने जीते: 8

  • मेलबर्न स्टार्स ने जीते: 2

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: ऋतुराज गायकवाड vs यशस्वी जायसवाल: ओपनिंग में कौन देता है टीम को तेज़ शुरुआत? जानें टी20 में किसके आंकड़ें हैं बेहतर

हालिया फॉर्म:

पर्थ स्कॉर्चर्स WWLWW
मेलबर्न स्टार्स WWLLL

ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ पिच रिपोर्ट:

ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ स्टेडियम पर अभी तक बिग बैश लीग में 48 मैच खेले गए हैं। ऑप्टस स्टेडियम की पिच तेज और उछाल भरी मानी जाती है, जहां तेज गेंदबाजों को नई गेंद से काफी मदद मिलती है।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 159 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 143 रन

  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत: 58%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 64%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs47 Runs46 Runs
10 Overs78 Runs76 Runs
15 Overs113 Runs111 Runs
20 Overs160 Runs154 Runs

SCO vs STA Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • सैम हार्पर मेलबर्न स्टार्स के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इन्होंने 8 मैच में 365 रन बनाए हैं। यह टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं इस मैच में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

  • फिन एलन ने पिछले मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ 53 गेंद में शतक लगाया है। यह अभी तक 312 रन बना चुके हैं अच्छी फार्म में है इस मैच में भी बड़ी पारी खेल सकते हैं।

SCO vs STA Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • टॉम करन ने पिछले मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ 10 रन देकर 4 विकेट लिए हैं यह इस मैच में भी विकेट लेने की क्षमता रखते हैं।

  • पीटर सिडल ने टूर्नामेंट में 6.9 की किफायती दर से गेंदबाजी करते हुए 9 मैच में 15 विकेट लिए हैं। पिछले मैच में एक विकेट लिया था इस मैच में भी यह विकेट निकाल सकते हैं।

SCO vs STA Match Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?

मेलबर्न स्टार्स ने लगातार दो मैच जीते हैं। टॉप ऑर्डर में सैम हार्पर मिडिल ऑर्डर में मार्कस स्टोइनिस,टॉम करन तथा गेंदबाजी विभाग से दो अनुभवी पेसर्स हारिस राउफ, पीटर सिडल अच्छी फार्म में है। जिसके चलते इस मैच में मेलबर्न स्टार्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

SCO vs STA Match Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

पर्थ स्कॉर्चर्स: मिशेल मार्श, फिन एलन, कूपर कोनोली, एरॉन हार्डी, एश्टन टर्नर (कप्तान), लॉरी इवांस (विकेट कीपर), निक हॉबसन, झाई रिचर्डसन, ल्यूक होल्ट, डेविड पेन, महली बियर्डमैन

मेलबर्न स्टार्स: सैम हार्पर (विकेट कीपर), थॉमस फ्रेजर रोजर्स, कैंपबेल केलावे, ब्लेक मैकडोनाल्ड, मार्कस स्टोइनिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, हिल्टन कार्टराइट, टॉम करन, मिशेल स्वेपसन, हारिस राउफ, पीटर सिडल

पर्थ स्कॉर्चर्स बनाम मेलबर्न स्टार्स BBL 2025 के लिए स्क्वाड:

पर्थ स्कॉर्चर्स: फिन एलन, मिशेल मार्श, कूपर कोनोली, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), एरॉन हार्डी, एश्टन टर्नर (कप्तान), लॉरी इवांस, निक हॉबसन, झाई रिचर्डसन, डेविड पेन, महली बियर्डमैन, ल्यूक होल्ट, ब्रॉडी काउच, सैम फैनिंग

मेलबर्न स्टार्स: सैम हार्पर (विकेट कीपर), थॉमस फ्रेजर रोजर्स, कैंपबेल केलावे, ब्लेक मैकडोनाल्ड, मार्कस स्टोइनिस (कप्तान), टॉम करन, हिल्टन कार्टराइट, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्वेपसन, हारिस राउफ, पीटर सिडल, जो क्लार्क, लियाम हैचर, हामिश मैकेंजी

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

youtube thumb

Tagged:

Big Bash League
Melbourne Stars Perth Scorchers SCO vs STA Match Prediction SCO vs STA
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

ऑप्टस स्टेडियम की पिच तेज और उछाल भरी मानी जाती है, जहां तेज गेंदबाजों को नई गेंद से काफी मदद मिलती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com