बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बताया, रोहित-कोहली और गंभीर के रिश्तें का सच, जानें हो रही बातचीत या चल रहे मतभेद
Published - 15 Jan 2026, 11:46 AM | Updated - 15 Jan 2026, 11:57 AM
Table of Contents
भारतीय क्रिकेट टीम के भीतर खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के बीच का तालमेल अक्सर चर्चा का विषय बना रहता है। विशेषकर जब टीम में नए मुख्य कोच का आगमन होता है, तो प्रशंसकों और विशेषज्ञों की दिलचस्पी बढ़ जाती है कि पुराने दिग्गज और नए नेतृत्व के बीच संवाद की स्थिति क्या है।
हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही सीरीज के बीच से एक अहम जानकारी सामने आई है, जिसने ड्रेसिंग रूम के माहौल और भविष्य की रणनीतियों को लेकर चल रही कई अटकलों पर विराम लगा दिया है। बललेबाजी कोच सितांशु कोटक (Sitanshu Kotak) ने चल रही अटकलों पर बयान दिया है।
Sitanshu Kotak ने किया खुलासा
राजकोट में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक (Sitanshu Kotak) ने टीम के आंतरिक समीकरणों पर विस्तार से चर्चा की। कोटक ने उन चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया जिनमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और मुख्य कोच गौतम गंभीर के बीच मतभेदों की बात कही जा रही थी।
सितांशु कोटक (Sitanshu Kotak) ने बताया कि ड्रेसिंग रूम में इन दिग्गजों के बीच संवाद बहुत ही स्वस्थ और पेशेवर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रोहित और विराट जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम के विजन को लेकर गंभीर के साथ लगातार संपर्क में रहते हैं। कोटक के अनुसार, ये दिग्गज खिलाड़ी न केवल रणनीति पर चर्चा करते हैं, बल्कि खेल के प्रति अपने दशकों के अनुभव को भी साझा करते हैं, जिससे टीम का माहौल सकारात्मक बना रहता है।
रोहित और विराट की गंभीर से बातचीत
कोच सितांशु कोटक (Sitanshu Kotak) ने इस बातचीत के दौरान एक बेहद महत्वपूर्ण बात का जिक्र किया, जो टीम इंडिया के आगामी सत्रों से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि रोहित और विराट मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ वनडे फॉर्मेट की चुनौतियों और आगामी मैचों को लेकर गहन मंथन कर रहे हैं। सितांशु कोटक (Sitanshu Kotak) ने यह भी साझा किया कि वे खुद अक्सर इन बैठकों का हिस्सा होते हैं और उन्होंने देखा है कि कैसे ये सीनियर खिलाड़ी अपनी राय और सुझाव सामने रखते हैं।
यह चर्चा केवल वर्तमान सीरीज तक सीमित नहीं है, बल्कि टीम के उस बड़े लक्ष्य पर केंद्रित है जिसे हर भारतीय प्रशंसक देखना चाहता है। इन बैठकों में तकनीकी बारीकियों से लेकर विरोधी टीम की कमजोरी पकड़ने तक, हर पहलू पर बारीक चर्चा होती है।
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के बाद कब टीम इंडिया के लिए खेलेंगे रोहित-कोहली, जानें कितना लंबा होगा इंतजार
Sitanshu Kotak ने 2027 वर्ल्ड कप का किया जिक्र
कोटक के बयान का सबसे बड़ा हिस्सा दक्षिण अफ्रीका में होने वाले अगले वनडे विश्व कप से जुड़ा था। उन्होंने कहा कि रोहित और विराट की गौतम गंभीर के साथ हो रही बातचीत का मुख्य केंद्र साउथ अफ्रीका प्लान और विश्व कप 2027 है। सितांशु कोटक के मुताबिक, ये दोनों सीनियर खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका की उछाल भरी पिचों पर अपनी बल्लेबाजी तकनीक और टीम के संतुलन को लेकर अभी से योजना बना रहे हैं।
कोटक ने कहा कि मैं हमेशा उन्हें बात करते देखता हूं, वे अपना अनुभव साझा करते हैं कि टीम को उस बड़े मंच के लिए कैसे तैयार किया जाए। यह स्पष्ट है कि टीम इंडिया के ये दो अनमोल रत्न न केवल 2027 के महाकुंभ के लिए मानसिक रूप से तैयार हैं, बल्कि वे गंभीर के साथ मिलकर एक ऐसा ब्लूप्रिंट तैयार कर रहे हैं जो भारत को एक बार फिर विश्व विजेता बना सके।
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के बाद कब टीम इंडिया के लिए खेलेंगे रोहित-कोहली, जानें कितना लंबा होगा इंतजार
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर