बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने फिर की ओछी हरकत, सलमान आगा को धोखे से किया OUT, चीटिंग का VIDEO वायरल

Published - 14 Mar 2026, 08:44 AM | Updated - 14 Mar 2026, 08:48 AM

Salman Ali Agha

Salman Ali Agha : बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान एक ऐसा विवाद सामने आया जिसने पूरे क्रिकेट जगत में बहस छेड़ दी। पाकिस्तान के उपकप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) के अजीबोगरीब रन-आउट ने सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट विशेषज्ञों तक को दो हिस्सों में बांट दिया।

कुछ लोगों का मानना है कि बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने नियमों के तहत सही किया, जबकि कई लोगों ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया। इस घटना के बाद मैच से ज्यादा चर्चा इसी रन-आउट की होने लगी और इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो गया।

39वें ओवर में Salman Ali Agha की लापरवाही से हुआ विवादित रन-आउट

पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर में यह विवादित घटना हुई। उस समय मेहदी हसन मिराज गेंदबाजी कर रहे थे और सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) व मोहम्मद रिज़वान के बीच अच्छी साझेदारी चल रही थी। इसी दौरान रिज़वान ने गेंद को हल्का सा डिफेंस किया और गेंद पिच के पास रुककर धीरे-धीरे नॉन-स्ट्राइकर छोर की तरफ आगा की ओर चली गई।

आगा को लगा कि गेंद डेड हो चुकी है, इसलिए वह क्रीज़ से बाहर आकर उसे उठाने लगा। तभी मिराज ने तेजी दिखाते हुए गेंद उठाई और अंडरआर्म थ्रो से सीधे स्टंप्स पर मार दी। उस समय आगा क्रीज़ से बाहर थे, जिसके बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने अपील की और मामला अंपायर के पास पहुंच गया।

थर्ड अंपायर ने दिया आउट

मैदान पर मौजूद अंपायर ने तुरंत फैसला तीसरे अंपायर के पास भेज दिया। टीवी रिप्ले में साफ दिखाई दिया कि जब गेंद स्टंप्स पर लगी, तब सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) क्रीज़ के अंदर नहीं थे। इसी आधार पर थर्ड अंपायर कुमार धर्मसेना ने उन्हें आउट करार दे दिया।

यह फैसला सुनते ही आगा हैरान रह गए। वह काफी नाराज़ नजर आए और मैदान पर बांग्लादेशी खिलाड़ियों से बहस करते दिखे। गुस्से में उन्होंने अपने ग्लव्स जमीन पर पटक दिए और निराश होकर पवेलियन लौट गए।

आउट के बाद लड़खड़ा गई पाकिस्तान की पारी

सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) उस समय 62 गेंदों में 64 रन बनाकर शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे थे। उनके और मोहम्मद रिज़वान के बीच 109 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हो चुकी थी और पाकिस्तान बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा था।

लेकिन आगा के आउट होने के बाद मैच का रुख बदल गया। इसी ओवर में बाद में मेहदी हसन मिराज ने मोहम्मद रिज़वान को भी आउट कर दिया, जिन्होंने 59 गेंदों में 44 रन बनाए। लगातार दो विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान की पारी दबाव में आ गई और टीम आखिरकार 274 रन पर ऑल आउट हो गई।

खेल भावना पर छिड़ी बहस

इस घटना के बाद क्रिकेट जगत में खेल भावना को लेकर बहस शुरू हो गई। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज़ राजा ने इस रन-आउट पर नाराज़गी जताई। उनका कहना था कि नियमों के हिसाब से यह फैसला सही हो सकता है, लेकिन खेल भावना के लिहाज से इसे सही नहीं माना जा सकता।

रमीज़ राजा के मुताबिक सलमान आगा सिर्फ गेंद उठाकर गेंदबाज को देने की कोशिश कर रहे थे और उन्हें लगा कि गेंद डेड हो चुकी है। ऐसे में रन-आउट करना खेल भावना के खिलाफ माना जा सकता है। दूसरी तरफ बांग्लादेशी टीम का मानना था कि बल्लेबाज को हमेशा अपनी क्रीज़ में रहना चाहिए और नियमों के अनुसार यह पूरी तरह वैध आउट था।

ये भी पढ़े : दिनेश कार्तिक ने चुनी RCB की ऑल टाइम इलेवन, इन 11 खिलाड़ियों को दी जगह, गेल, फाफ, कोहली, एबीडी, जितेश....

Tagged:

pak vs ban Ramiz Raja Mehidy Hasan Miraz Salman Ali Agha
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com