बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने BPL का भी किया बहिष्कार, स्टेडियम नहीं पहुंचे खिलाड़ी, मैच करना पड़ा रद्द
Published - 15 Jan 2026, 02:50 PM | Updated - 16 Jan 2026, 01:02 PM
Table of Contents
BPL: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अब अपने ही खिलाड़ियों के बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। बांग्लादेश की घरेलू लीग बांग्लादेश प्रीमियर लीग से खिलाड़ियों ने बहिष्कार की मुहिम को चला दिया है। बीपीएल (BPL) में आज चटगांव और नोआखली एक्सप्रेस के बीच मुकाबला खेला जाना था, लेकिन खिलाड़ी होटल से मैदान पर नहीं पहुंचे, जिसके कारण मैच को रद्द करना पड़ा।
यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ, जब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के निदेशक एम. नजमुल इस्लाम ने खिलाड़ियों को लेकर हैरतअंगेज बयान दिया। इस बयान के आने के बाद खिलाड़ी आग बबूला हो गए और डायरेक्टर के इस्तीफे की मांग करने लगे।
BPL: खिलाड़ियों ने दी बहिष्कार की धमकी
बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2025-26 (BPL) का पहला मुकाबला रद्द होने के बाद खिलाड़ियों ने कहा कि ''जब तक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर एम. नजमुल इस्लाम इस्तीफा नहीं सौंप देते हैं, तब तक खिलाड़ी किसी भी तरह का क्रिकेट खेलने के लिए तैयार नहीं हैं।''
यानी खिलाड़ी न ही बीपीएल (BPL) में हिस्सा लेंगे और न ही घरेलू क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे। बता दें कि, आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 को लेकर नजमुल इस्लाम ने एक बेहद शर्मनाक बयान दिया था, जो कि बांग्लादेशी खिलाड़ियों को लेकर था।
इस बयान के बाद खिलाड़ियों ने नजमुल का विरोध किया और लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि जब तक डायरेक्टर पद से इस्तीफा नहीं दे देते हैं तब तक वह देश में किसी भी तरह का क्रिकेट खेलने के लिए तैयार नहीं हैं।
विश्व कप 2026 को लेकर नजमुल ने दिया था बयान
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के निदेशक पद पर काबिज नजमुल इस्लाम ने हाल ही में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एक ऐसा बयान दे दिया, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। इस्लाम ने कहा कि ''अगर बांग्लादेश आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में भाग नहीं लेता है तो इससे बोर्ड को किसी तरह का नुकसान नहीं होंगे। लेकिन खिलाड़ियों को वित्तीय नुकसान जरूर होगा, क्योंकि बोर्ड उनके घाटे की कोई भरपाई नहीं करेगा।''
The Bangladesh cricket crisis deepens: The first BPL match today - between Chattogram Royals and Noakhali Express - has been delayed after both teams did not arrive at the venue for the toss
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) January 15, 2026
Follow the story: https://t.co/mzRjJeiasB pic.twitter.com/OjPEaXB2bH
वहीं, दूसरी ओर सीडब्ल्यूएबी ने इस बयान को न सिर्फ अपमानजनक बताया बल्कि खिलाड़ियों को मनोबल तोड़ने वाला भी कहा। निदेशक के बयान के बाद सीडब्ल्यूएबी अध्यक्ष मोहम्मद मिथुन ने कहा
''बोर्ड डायरेक्टर के शब्द खिलाड़ियों के लिए काफी अपमानजनक हैं। हम इस मामले पहले चुप थे, लेकिन अब नहीं। अब सीमा पार हो चुकी है। यह आक्रोश सिर्फ एक बयान का नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की महीनेभर की नाराजगी है। यदि नजमुल इस्लाम 15 जनवरी को बीपीएल मैच (BPL) से पहले इस्तीफा नहीं देते हैं तो हम पूरे देश में क्रिकेट का बहिष्कार करेंगे।''
इधर राजकोट वनडे में भारत को मिली हार, उधर बोर्ड ने मोहम्मद सिराज को बनाया कप्तान
बोर्ड ने जारी किया बयान
मामला बढ़ता देख बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को बीच में आना पड़ा और निदेशक नजमुल इस्लाम के बयान से किनारा करना पड़ा। बोर्ड ने कहा कि ''नमजुल इस्लाम का बयान बोर्ड की आधिकारिक राय नहीं है। बोर्ड किसी भी अनुचित और अपमानजनक टिप्पणी पर खेद व्यक्त करता है।''
बता दें कि, कुछ दिन पहले नमजुल इस्लाम ने बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को भारत का एजेंट बता दिया था, जिसके बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने उनकी जमकर आलोचनाएं की थीं। वहीं, बोर्ड ने इस पूरे विवाद के बाद एक और बयान जारी किया है और कहा है कि
''बोर्ड ने संबंधित बोर्ड सदस्य के खिलाफ फॉर्मल डिसिप्लिनरी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही एक कारण बताओं नोटिस भी जारी किया है, जिसपर उस व्यक्ति को 48 घंटे के भीतर जवाब दिखकर देना होगा। यानी अब नजमुल इस्लाम दोहरी तरफ से घिरते नजर आ रहे हैं।''
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर