बांग्लादेश बनाम भारतीय क्रिकेट बोर्ड: कौन कितना अमीर और पॉवरफुल, जानें दोनों देशों के बोर्ड्स की कुल नेटवर्थ
Published - 23 Jan 2026, 03:46 PM | Updated - 23 Jan 2026, 03:49 PM
Table of Contents
BCCI vs BCB: भारतीय क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच फिलहाल कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। 22 जनवरी को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के अल्टीमेटम देने के बाद बांग्लादेश ने भारत आने से साफ इनकार कर दिया। बीसीबी ने 22 जनवरी को कहा कि वह श्रीलंका में खेलने के लिए तैयार है, लेकिन खिलाड़ियों की सुरक्षा के कारण वह भारत में टूर्नामेंट नहीं खेलेगा।
हालांकि, इसके बाद उनकी विश्व कप 2026 से छुट्टी हो चुकी है और उनकी जगह स्कॉटलैंड की एंट्री कंफर्म मानी जा रही है। लेकिन, क्रिकेट फैंस ये जानने के लिए भी बेहद उत्सुक हैं कि बांग्लादेश या बीसीसीआई (BCCI vs BCB) किसका बॉर्ड ज्यादा अमीर और पॉवरफुल है, चलिए आपको विस्तार से बताते हैं और किसकी क्या नेटवर्थ हैं, इसको भी समझते हैं।
BCCI vs BCB: बांग्लादेश से 41 गुना अमीर भारत
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCCI vs BCB) के बीच अगर अमीरी की बात की जाए तो यहां पर बीसीसीआई का दबदबा साफ तौर पर देखने को मिलता है। बीसीसीआई ने साल 2025-26 के वित्तीय वर्ष में अनुमानित 8,963 करोड़ रुपये कमाए थे तो बीसीबी का वित्तीय वर्ष में 350 से 400 करोड़ रुपये के आसपास रहा था।
इन आंकड़ों के अनुसार देखा जाए तो बीसीसीआई वित्तीय वर्ष में बीसीबी (BCCI vs BCB) ने 41 गुना अधिक कमाई करता है। जहां बीसीसीआई की कमाई हजारों करोड़ों में होती है तो बीसीबी सिर्फ 350 से 400 करोड़ रुपये तक ही पहुंच जाता है। इससे अंदाजा लगाना आसान है कि अमीरी के मामले में बीसीसीआई का पलड़ा कितना भारी है।
दोनों देशों के बोर्ड्स की कुल नेटवर्थ
भारत और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCCI vs BCB) की कुल नेटवर्थ पर बात करें तो यहां भी बीसीसीआई का पलड़ा भारी है। जहां बीसीसीआई की कुल नेटवर्थ लगभग 18,700 करोड़ रुपये (2.25 बिलियन डॉलर) के आसपास है तो बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की नेटवर्थ लगभग 458 करोड़ रुपये पर सिमट जाती है।
यानी साफ है कि नेटवर्थ के मामले में बीसीसीआई, बीसीबी की तुलना में काफी अमीर है। वहीं, बीसीसीआई को आईसीसी के कुल राजस्व वितरण में बीसीसीआई को 38 प्रतिशत की हिस्सेदारी मिलती है, जबकि बीसीबी को लेकर 4.4 प्रतिशत ही हिस्सेदारी मिल पाती है।
विश्व क्रिकेट पर किसका दबदबा ज्यादा
अगर विश्व क्रिकेट में अधिक दबदबे वाले बोर्ड की बात करें तो यहां भी बीसीसीआई (BCCI vs BCB) का नाम सबसे ऊपर आता है। दरअसल, जहां विश्व क्रिकेट की बड़ी टीमें भारत के साथ अधिक से अधिक मुकाबले खेलना चाहती हैं ताकि उनकी कमाई अधिक हो सके तो दूसरी ओर बांग्लादेश को जिम्बाब्वे, आयरलैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान जैसी टीमों से अधिक मुकाबले खेलने पड़ते हैं।
वहीं, भारत साल में साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसी टीमों से अधिक मैच खेलती हैं। इससे अंदाजा लगाना आसान है कि किस बोर्ड का विश्व क्रिकेट पर अधिक दबदबा है। बता दें कि, बीसीसीआई का बोर्ड विश्व के सबसे अमीर बोर्ड की श्रेणी में शीर्ष में आता है।
कोहली-सचिन नहीं भारत के अंडर-19 कप्तान आयुष महात्रे ने इस क्रिकेटर को बताया अपना आइडल
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर