बांग्लादेश हमारा भाई है, उसके लिए हम....' कैप्टन मीट पर सलमान आगा का विवादित बयान, आग में डाला घी

Published - 05 Feb 2026, 05:10 PM | Updated - 06 Feb 2026, 01:05 PM

Salman Agha

Salman Agha: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मैदान हमेशा से जंग के मैदान जैसा रहा है। लेकिन इस बार ये जंग पिच पर नहीं बल्कि कागजों और करोड़ों रुपयों के खेल में उलझ गई है साथ ही पाकिस्तान कप्तान सलमान आगा (Salman Agha) के बयान में भी। पाकिस्तान सरकार द्वारा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच के बॉयकॉट के फैसले ने पूरे क्रिकेट जगत को असमंजस में डाल दिया है। अब पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली (Salman Agha) आगा ने केप्टन मीट के दौरान एक बयान देकर विवाद के और बढ़ा दिया।

Salman Agha ने कहा बांग्लादेश भाई जैसा

Salman Agha

पाकिस्तान टीम इस वक्त टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा लेने श्रीलंका पहुंच चुकी है। इससे पहले पाकिस्तान टीम केप्टन मीट में शामिल होने पहुंची जहां कप्तान सलमान अली आगा (Salman Agha) ने अपने बयान से सभी को चौंका दिया। दरअसल पाकिस्तान के कप्तान ने पहले बांग्लादेश का शुक्रिया अदा करते हुए कहा बांग्लादेश ने हमें सर्मथन दिया उसके लिए धन्यवाद लेकिन उससे पहले मुझे इस बात का दुख है कि वो इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाए। बांग्लादेश हमारे भाई जैसा है।

इस बात के बाद क्रिकेट जगत में खलबली मच गई। एक ओर जहां भारत के खिलाड़ी बयान देने से बचते रहते हैं वहीं पाकिस्तानी खिलाड़ी एक राजनीतिक व्यक्ति जैसे बयान देते दिख रहे हैं। खबर आ रहीं है कि पाकिस्तान के बॉयकोट करने के बाद उन्हें भारी नुकसान सहना पड़ सकता है। क्रिकेट जगत में उनके इस बयान को आग में घी डालने जैसा माना जा रहा है।

मैच बॉयकॉट करना Pakistan को पड़ेगा महंगा

कप्तान सलमान अली आगा (Salman Agha) के बयान से पहले पाकिस्तान टीम ने भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का निर्णय लिया था। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए भारत के खिलाफ मैच छोड़ना अब उनके गले की फांस बनता जा रहा है। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान द्वारा 15 फरवरी को होने वाले महामुकाबले से पीछे हटने की स्थिति में ब्रॉडकास्टर्स जीयोस्टार और स्टार स्पोर्ट्स को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

इस एक मैच की एड वैल्यू और स्पॉन्सरशिप इतनी ज्यादा है कि ब्रॉडकास्टर्स ने अब कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। चौंकाने वाली बात यह है कि पाकिस्तान को यह हर्जाना आईसीसी या बीसीसीआई को नहीं, बल्कि सीधे तौर पर टूर्नामेंट के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर्स को देना पड़ सकता है, जो करीब 321 करोड़ रुपये यानी 38-39 मिलियन डॉलर के आसपास बताया जा रहा है।

ICC ने बनाए क्रिकेट के नए नियम, अब इन्ही रूल्स के तहत खेला जायेगा टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले

Salman Agha से पहले पाक पीएम ने भी दिया बयान

पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का पाकिस्तान का निर्णय टूर्नामेंट से बांग्लादेश को बाहर किए जाने के बाद उसके साथ एकजुटता दिखाने का एक तरीका है।

पाकिस्तान का भारत के साथ नहीं खेलने के निर्णय के बाद यह पहली बार है जब पाकिस्तान ने अधिकारिक बयान दिया है। आपको बता दें अगर पाकिस्तान सच में टीम इंडिया के खिलाफ मैचों का बहिष्कार करता है, तो इसका असर केवल इन दोनों देशों पर ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के क्रिकेट और आईसीसी के राजस्व पर पड़ेगा। पाकिस्तान सरकार के बयान आने के बाद कप्तान सलमान आगा (Salman Agha) का बयान आना पाकिस्तान की मानसिकता को जाहीर करता है।

इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा था कि टीम टी20 विश्व कप में हिस्सा तो लेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले ग्रुप मैच में नहीं खेलेगी। यह बयान ऐसे समय आया है जब एक सप्ताह से टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी अनिश्चित बनी हुई थी, और इसमें इस फैसले का कोई कारण नहीं बताया गया था।

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच आईसीसी के लिए सबसे बड़ी कमाई का जरिया होते हैं। यदि पाकिस्तान (Pakistan) की सरकार अपनी टीम को भारत के खिलाफ खेलने से रोकती है, तो आईसीसी के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स और स्पॉन्सरशिप को भारी नुकसान हो सकता है। फिलहाल, प्रधानमंत्री शरीफ ने खेल मंत्रालय और पीसीबी को इस मामले में गहन चर्चा करने और एक ठोस नीति तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच से हुआ साफ़, टी20 वर्ल्ड कप में अब सिर्फ इस प्लेइंग इलेवन से खेलेगी टीम इंडिया

Tagged:

Pakistan Cricket Team bangladesh cricket team Salman Agha
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

कैप्टेंस डे सेरोमनी

प्रीतम चक्रवर्ती
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com