मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने से भड़का बांग्लादेश, भारत के खिलाफ उठा रहा अब ये बड़ा कदम
Published - 04 Jan 2026, 12:26 PM
Table of Contents
Mustafizur Rahman: शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बांग्लादेश के लेफ्ट आर्म पेसर मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के निर्देश दिए थे। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था कि कोलकाता नाइट राइडर्स को इस बारे में सूचित कर दिया गया है और फिर बाद में केकेआर ने भी इसकी आधिकारिक पुष्टि सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट के जरिए कर दी थी।
लेकिन अब मुस्तफिजुर (Mustafizur Rahman) को रिलीज करने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पूरी तरह से भड़क उठा है और वह भारत के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाने का प्लान बना रहा है।
बीसीबी ने किया Mustafizur Rahman को रिलीज करने का विरोध
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बावजूद बाहर करने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इसकी कड़ी निंदा की है। साथ ही बांग्लादेश के खेल मंत्रालय के सलाहकार आसिफ नजरुल ने बीसीसीआई के फैसला का कड़ा विरोध किया है।
उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा करके कहा कि ''बीसीसीआई ने मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को टीम से हटाने का फैसला किया है और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और इसका विरोध करता हूं। मैंने क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से कहा कि वह इस पूरे मामले की जानकारी को आईसीसी को दे।''
विश्व कप के लिए दी धमकी
बांग्लादेश के खेल मंत्रालय के सलाहकार आसिफ नजरुल ने साथ ही ये भी कहा कि ''अगर बांग्लादेशी क्रिकेट को कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बावजूद भारत में खेलने की मंजूरी नहीं मिल सकती है तो पूरी बांग्लादेश क्रिकेट टीम विश्व कप में जाने को लेकर खुद को कैसे सुरक्षित महसूस कर सकती है।''
बता दें कि, टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत अगले महीने 7 फरवरी से हो रही है। जहां बांग्लादेश के मैच भारत की सरजमीं पर खेले जाने हैं। लेकिन उससे पहले बांग्लादेश के खेल मंत्रालय के सलाहकार आसिफ नजरुल ने बांग्लादेश के विश्व कप में मैचों को श्रीलंका में करवाने का अनुरोध किया है। साथ ही उन्होंने बांग्लादेश में आईपीएल के प्रसारण को बैन करने की मांग भी की है।
3 धाकड़ विदेशी तेज गेंदबाज, जो निकाले गए मुस्ताफिजुर रहमान को KKR में कर सकते रिप्लेस
क्यों उठा ये विवाद?
यह पूरा मामला उस वक्त बढ़ा जब पड़ोसी देश बांग्लादेश में दीप चंद्र दास को पहले मारा और फिर जिंदा जला दिया गया। इसके बाद बांग्लादेश में हिंदुओं पर इस तरह की घटनाओं की खबरें सामने आने लगी और पूरे भारत में इसका कड़ा विरोध देखने को मिला।
इसके बाद बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को आईपीएल में बैन लगाने की मांग उठने लगी थी, जिसके बाद बीसीसीआई ने ये कठोर फैसला लिया। बता दें कि, मुस्तफिजुर आईपीएल 2026 में खरीदे गए एकमात्र बांग्लादेशी खिलाड़ी थे, लेकिन अब वह भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे।
धार्मिक नेताओं का शाहरुख खान पर हमला, बोले–अब माफी मांगना ही होगा
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर