बांग्लादेश को 24 घंटे का अल्टीमेटम, जिद नहीं छोड़ी तो T20 वर्ल्ड कप से बाहर, इस टीम की होगी एंट्री

Published - 22 Jan 2026, 10:49 AM | Updated - 22 Jan 2026, 01:05 PM

Bangladesh

Bangladesh: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच विवाद अब अंतिम मोड़ पर पहुंच चुका है। आईसीसी ने बीसीबी को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है, कि अगर जिद नहीं छोड़ी तो टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होना पड़ेेगा जबकि उनकी जगह दूसरी टीम को शामिल कर लिया है।

बुधवार को हुई आयोजित हुई बैठक में बांग्लादेश (Bangladesh) क्रिकेट बोर्ड को साफ शब्दों में कहा गया कि अगर आप भारत में क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं तो आपको रिप्लेस कर दिया जाएगा। हालांकि, आईसीसी ने उन्हें अपना फैसला लेने के लिए 24 घंटे का वक्त दिया है।

14-2 से आया फैसला

बांग्लादेश विवाद को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बुधवार को एक बैठक को आयोजित किया गया था, जहां पर बीसीबी ने एक बार फिर अपने मैच भारत से बाहर श्रीलंका में शिफ्ट करवाने की मांग रखी थी। हालांकि, इस बार आईसीसी ने वोटिंग से फैसला करने का फैसला किया और यहां पर आईसीसी के पक्ष में अधिक वोट पड़े।

दरअसल, जहां बांग्लादेश (Bangladesh) को केवल दो वोट (खुद का और पाकिस्तान का) मिल थे तो अन्य क्रिकेट बोर्डों ने इस फैसले पर आईसीसी का समर्थन किया था। बता दें कि, इस बैठक में बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया, बीसीबी के अमीनुल इस्लाम भी शामिल हुए थे, तो इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के प्रतिनिधि भी इस बैठक में शामिल रहे थे। मीटिंग में वोटिंग से हुए फैसले में आईसीसी को 14 वोट मिले थे।

अपनी सरकार से पूछ ले Bangladesh

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को साफ-साफ कह दिया है कि आपके मुकाबले भारत में खेले जाएंगे। आपको विचार करने के लिए पर्याप्त समय दिया जा चुका है और अब आप अपनी सरकार से इस बात पर चर्चा कर सकते हैं।

आईसीसी ने कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को ये भी कहा कि अगर उन्हें भारत में क्रिकेट खेलने से ऐतराज है तो उनको दूसरी टीम से रिप्लेस कर दिया जाएगा। बता दें कि, आईसीसी ने ये भी कहा कि अगर बांग्लादेश (Bangladesh) क्रिकेट खेलने के लिए भारत नहीं जाती है तो उनको स्कॉटलैंड से रिप्लेस कर दिया जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सूर्या-गौतम ने ईशान किशन की जगह की फिक्स, इस नंबर में आ सकते हैं खेलते नजर

क्या है पूरा विवाद?

विश्व कप 2026 शुरू होने से एक माह पूर्व बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (Bangladesh) ने अपने वेन्यू बदलने की मांग आईसीसी की समक्ष उठाई थी। बीसीबी ने कहा था कि वह सुरक्षा कारणों के चलते अपने खिलाड़ियों को भारत भेजना नहीं चाहते हैं, जिसके चलते उनके मैचों को भारत से बाहर श्रीलंका में शिफ्ट कर दिए जाए।

हालांकि, गौर करने वाली बात ये है कि बीसीबी का ये फैसला उस समय आया था, जब बीसीसीआई ने भारत की घरेलू लीग आईपीएल से बांग्लादेशी (Bangladesh) तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बाहर कर दिया था। इस फैसले से बीसीबी को मिर्ची लगी और उन्होंने भारत में मैच नहीं खेलने की इच्छा जाहिर की। हालांकि, आईसीसी साफ शब्दों में बीसीबी को कह रहा है कि अगर आप भारत में मैच खेलना नहीं चाहते हैं तो आपको रिप्लेस कर दिया जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप खत्म होते ही ये 3 भारतीय खिलाड़ी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान, लिस्ट में वर्ल्ड कप विनर का भी नाम शामिल

Tagged:

T20 World Cup BANGLADESH Scotland icc vs bcb
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

ग्रुप सी में।

7 फरवरी से।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com