BAN vs PAK Today Match Prediction, 3rd ODI: जानें पिच का हाल, कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?

Published - 14 Mar 2026, 05:25 PM

BAN vs PAK Today Match Prediction
BAN vs PAK 3rd ODI 2026

BAN vs PAK Today Match Prediction: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही एकदिवसीय श्रृंखला का तीसरा मैच भी मीरपुर ढाका में खेला जाएगा। पाकिस्तान टीम ने पहले मैच में मिली हार के बाद श्रृंखला में वापसी करते हुए दूसरे मैच में बंग्लादेश टीम को 128 रन के अंतर से हराकर श्रृंखला को रोमांचक मुकाम पर पहुंचा दिया है। दूसरे मैच में पाकिस्तान की तरफ से माज़ सदाक़त ने 46 गेंदों में 75 रन बनाए और 3 विकेट लिए इन्हें इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया है।

दोनों टीमें अब इस तीसरे और निर्णायक मुकाबले में श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और BAN vs PAK Today Match Prediction पर नज़र डालेंगे।

BAN vs PAK Today Match Prediction से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

मैचबांग्लादेश vs पाकिस्तान
स्टेडियमशेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम
मैच की तारीख15 मार्च 2026 (01:45 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगFancode

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 41

  • बांग्लादेश ने जीते: 5

  • पाकिस्तान ने जीते: 36

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म:

बांग्लादेश LWWLW
पाकिस्तान WLWWW

शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

BAN vs PAK 3rd ODI मैच शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर पिछले 5 मैचों में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 3 मैच जीते हैं। स्पिनर्स ने इस मैदान पर 61% विकेट लिए हैं।

BAN vs PAK Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर पाकिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 55–65

  • अनुमानित कुल स्कोर: 260–280

  • मैच परिणाम: पाकिस्तान की जीत की संभावना

BAN vs PAK Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर बांग्लादेश टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 230–250

  • मैच परिणाम: पाकिस्तान की जीत की संभावना

BAN vs PAK 3rd ODI संभावित प्लेइंग-XI:

बांग्लादेश: सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तौहीद ह्रदय, अफीफ हुसैन, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा

पाकिस्तान: साहिबज़ादा फ़रहान, माज़ सदाक़त, शमील हुसैन, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), सलमान आगा, हुसैन तलत, अब्दुल समद, फ़हीम अशरफ़, शाहीन अफ़रीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ़

BAN vs PAK Today Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • माज़ सदाक़त इस श्रृंखला में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में हैं। पिछले मैच में 75 रन बनाए हैं। यह अभी तक 93 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।

  • तौहीद हृदय बांग्लादेश टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं। पिछले मैच में इन्होंने 28 रन बनाए हैं। इस मैच में यह बड़ी पारी खेल सकते हैं।

BAN vs PAK Today Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • नाहिद राणा ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट लिए थे यह अभी तक 6 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।

  • मेहदी हसन मिराज लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। पहले वनडे में इन्होंने 3 विकेट लिए, और पिछले मैच में भी 2 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।

BAN vs PAK Today Match Prediction: जानें किसका पलड़ा रहेगा भारी?

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान तीसरे वनडे में हालिया फॉर्म, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम संतुलन को देखते हुए पाकिस्तान टीम को आगे माना जा रहा है। हारिस रऊफ़ की वापसी से गेंदबाजी यूनिट भी मजबूत हुई है पिछले मैच में इन्होंने 3 विकेट लिए हैं।

यह भी पढ़ें: RCB के खिलाफ इस प्लेइंग-11 के साथ उतरेगी SRH, हेड-अभिषेक ओपनिंग, नंबर-3-4-5 पर ईशान-रेड्डी-क्लासेन

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान एकदिवसीय श्रृंखला के लिए स्क्वाड:

बांग्लादेश: तनजीद हसन तमीम, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तौहीद ह्रदय, अफीफ हुसैन, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा, सौम्या सरकार, महिदुल इस्लाम अंकोन, तनवीर इस्लाम, शोरीफुल इस्लाम

पाकिस्तान: साहिबज़ादा फ़रहान, माज़ सदाक़त, शमील हुसैन, मोहम्मद रिज़वान (विकेट कीपर), सलमान आगा, हुसैन तलत, अब्दुल समद, फ़हीम अशरफ़, शाहीन अफ़रीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, हारिस रऊफ़, फ़ैसल अकरम, गाज़ी ग़ोरी, साद मसूद

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Pakistan Cricket Team Bangladesh Cricekt Team Bangladesh vs Pakistan BAN vs PAK Today Match Prediction BAN vs PAK 3rd ODI
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

BAN vs PAK 3rd ODI मैच शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

तीसरे वनडे में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com