BAN vs PAK Today Match Prediction, 2nd ODI: जानें पिच का हाल, कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?
Published - 12 Mar 2026, 03:59 PM | Updated - 12 Mar 2026, 04:00 PM
Table of Contents
BAN vs PAK Today Match Prediction: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही एकदिवसीय श्रृंखला का दूसरा मैच भी मीरपुर ढाका में खेला जाएगा। बांग्लादेश में पहला वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजों ने नाहिद राणा और मेहदी हसन मिराज की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिए और पूरी टीम 114 रन पर ही सिमट गई।
दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 2 विकेट के नुकसान पर 15.01 ओवर में 115 रन बना डाले। नाहिद राणा को इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। इस दूसरे मैच में पाकिस्तान की कोशिश श्रृंखला में वापसी करने की रहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और BAN vs PAK Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
BAN vs PAK 2nd ODI से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
| मैच | बांग्लादेश vs पाकिस्तान |
| स्टेडियम | शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम |
| मैच की तारीख | 13 मार्च 2026 (01:45 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Fancode |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
-
कुल मैच: 40
-
बांग्लादेश ने जीते: 5
-
पाकिस्तान ने जीते: 35
-
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म:
| बांग्लादेश | W | W | L | W | L |
| पाकिस्तान | L | W | W | W | W |
शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट:
BAN vs PAK 2nd ODI मैच शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम की पिच थोड़ी धीमी और स्पिनर्स के अनुकूल है। इस मैदान पर पिछले 5 मैचों में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 3 मैच जीते हैं।
BAN vs PAK Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर पाकिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 40–50
-
अनुमानित कुल स्कोर: 220–240
-
मैच परिणाम: बांग्लादेश की जीत की संभावना
BAN vs PAK Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर बांग्लादेश टीम पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 60–70
-
अनुमानित कुल स्कोर: 240–260
-
मैच परिणाम: बांग्लादेश की जीत की संभावना
BAN vs PAK 2nd ODI संभावित प्लेइंग-XI:
बांग्लादेश: तनजीद हसन तमीम, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (विकेट कीपर), मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तौहीद ह्रदय, अफीफ हुसैन, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा
पाकिस्तान: साहिबज़ादा फ़रहान, माज़ सदाक़त, शमील हुसैन, मोहम्मद रिज़वान (विकेट कीपर), सलमान आगा, हुसैन तलत, अब्दुल समद, फ़हीम अशरफ़, शाहीन अफ़रीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद
BAN vs PAK Today Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?
-
साहिबजादा फरहान पाकिस्तान टीम के सलामी बल्लेबाज हैं। पिछले मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन खराब शॉट के चलते 27 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा। इस मैच में बड़ा स्कोर कर सकते हैं।
-
तनजीद हसन तमीम बांग्लादेश टीम के सलामी बल्लेबाज हैं। इन्होंने पिछले मैच में 42 गेंदों में 67 रन बनाए हैं। यह अच्छी फार्म में है इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।
BAN vs PAK Today Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?
-
नाहिद राणा ने पिछले वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ 7 ओवर में 24 रन लेकर 5 विकेट लिए हैं। यह इस मैच में भी पाकिस्तान के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।
-
मेहदी हसन मिराज ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। इस मैदान पर स्पिनर्स को मदद मिलती है ऐसे में यह एक बार फिर से अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
BAN vs PAK Today Match Prediction: जानें किसका पलड़ा रहेगा भारी?
बांग्लादेश टीम ने पहले वनडे में पाकिस्तान को 8 विकेट से मात दी है। इस दूसरे वनडे में भी अपने मजबूत स्पिन अटैक के चलते बांग्लादेश बाज़ी मार सकती है। पाकिस्तान की कमजोरी उनकी बल्लेबाजी रही है। इस मैच में भी पाकिस्तान टीम साहिबजादा फरहान पर ज्यादा निर्भर करती है।
यह भी पढ़ें: कोच गंभीर ने सालों बाद किया बड़ा खुलासा, बताया क्यों हार्दिक की जगह सूर्या को बनाया था कप्तान
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान एकदिवसीय श्रृंखला के लिए स्क्वाड:
बांग्लादेश: तनजीद हसन तमीम, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तौहीद ह्रदय, अफीफ हुसैन, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा, सौम्या सरकार, महिदुल इस्लाम अंकोन, तनवीर इस्लाम, शोरीफुल इस्लाम
पाकिस्तान: साहिबज़ादा फ़रहान, माज़ सदाक़त, शमील हुसैन, मोहम्मद रिज़वान (विकेट कीपर), सलमान आगा, हुसैन तलत, अब्दुल समद, फ़हीम अशरफ़, शाहीन अफ़रीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, हारिस रऊफ़, फ़ैसल अकरम, गाज़ी ग़ोरी, साद मसूद
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
Tagged:
Pakistan Cricket Team bangladesh cricket team BAN vs PAK Today Match Prediction BAN vs PAK 2nd ODIऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।