BAN vs PAK Today Match Prediction, 1st ODI: जानें पिच का हाल, कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?

Published - 10 Mar 2026, 04:23 PM | Updated - 10 Mar 2026, 05:07 PM

BAN vs PAK Today Match Prediction
BAN vs PAK 1st ODI 2026

BAN vs PAK Today Match Prediction: बांग्लादेश और पाकिस्तान टीमों के बीच में एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मैच मीरपुर, ढाका में खेला जाएगा। दोनों टीमें एकदिवसीय फॉर्मेट 3 साल के लंबे अंतराल के बाद आमने-सामने होंगी। बांग्लादेश टीम ने अपनी पिछली श्रृंखला में वेस्टइंडीज को 2-1 से हराया है। दूसरी और पाकिस्तान टीम ने भी एकदिवसीय फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है और श्रीलंका के खिलाफ पिछली श्रृंखला 3-0 से जीती है।

शाहीन अफरीदी के नेतृत्व में इस श्रृंखला में भी पाकिस्तान टीम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। दोनों टीमों की कोशिश इस पहले मैच में जीत के साथ शुरुआत करने की रहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और BAN vs PAK Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

BAN vs PAK Today Match Prediction से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

मैच बांग्लादेश vs पाकिस्तान
स्टेडियम शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम
मैच की तारीख 11 मार्च 2026 (01:45 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग Fancode

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 39

  • बांग्लादेश ने जीते: 4

  • पाकिस्तान ने जीते: 35

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म:

बांग्लादेश W L W L L
पाकिस्तान W W W W L

शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

BAN vs PAK 1st ODI मैच शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर पिछले 5 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 3 मैच जीते हैं। स्पिनर्स ने इस मैदान पर 61% विकेट लिए हैं।

BAN vs PAK Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर पाकिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–60

  • अनुमानित कुल स्कोर: 260–280

  • मैच परिणाम: पाकिस्तान की जीत की संभावना

BAN vs PAK Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर बांग्लादेश टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 40–45

  • अनुमानित कुल स्कोर: 240–260

  • मैच परिणाम: पाकिस्तान की जीत की संभावना

BAN vs PAK 1st ODI संभावित प्लेइंग-XI:

बांग्लादेश: सैफ हसन, तंजीद हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), नाजमुल हुसैन शन्तो, सौम्या सरकार, तौहीद हिरदॉय, रिशद हुसैल, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तनवीर इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, मोहम्मद गाज़ी घोरी/अब्दुल समद, सलमान अली आगा, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), हुसैन तलत, फहीम अशरफ, मुहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, फैसल अकरम, अबरार अहमद।

BAN vs PAK Today Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • साहिबजादा फरहान पाकिस्तान टीम के सलामी बल्लेबाज है इन्होंने हाल ही में T20 विश्व कप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। यह अच्छी फार्म में है इस मैच में भी बड़ा स्कोर कर सकते हैं।

  • तौहीद हिरदॉय इस मैच में बांग्लादेश के तरफ से प्रमुख बल्लेबाज रहेंगे इन्होंने हाल ही मे घरेलू मैचों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

BAN vs PAK Today Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • तनवीर इस्लाम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली श्रृंखला में 3 मैच में 5 विकेट लिए थे। इस मैच में भी ये पाकिस्तान के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

  • अबरार अहमद पाकिस्तान टीम के प्रमुख स्पिनर हैं। इस पिच पर स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है, ऐसे में इनके विकेट लेने की संभावना बढ़ जाती है।

BAN vs PAK Today Match Prediction: जानें किसका पलड़ा रहेगा भारी?

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान मुकाबले में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, हालिया फॉर्म को देखते हुए पाकिस्तान टीम आगे है। हालांकि यह मुकाबला मीरपुर, ढाका में खेला जाएगा और बांग्लादेश अपने घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करती है जिसके चलते एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: संन्यास की चर्चा के बीच सूर्यकुमार यादव का बड़ा खुलासा, जानें खेलेंगे या छोड़ेंगे क्रिकेट?

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान एकदिवसीय श्रृंखला के लिए स्क्वाड:

बांग्लादेश: मेहदी हसन मिराज (कप्तान), लिटन दास, तंजिद हसन, सौम्य सरकार, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय, अफीफ हुसैन, रिशाद हुसैन, तस्किन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम, तनवीर इस्लाम, महिदुल इस्लाम अंकोन, सैफ हसन, नाहिद राणा।

पाकिस्तान: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलात, माज सदाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, शमायल हुसैन।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Pakistan Cricket Team Bangladesh Cricekt Team Bangladesh vs Pakistan BAN vs PAK 1st ODI BAN vs PAK Today Match Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

BAN vs PAK 1st ODI मैच शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

पाकिस्तान टीम आगे है।

मीरपुर ढाका की पिच थोड़ी धीमी मानी जाती है जिस पर स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com