BAN vs PAK 1st ODI Preview: पहले वनडे में कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट, मौसम,लाइव स्ट्रीमिंग और संभावित प्लेइंग XI

Published - 09 Mar 2026, 10:40 AM | Updated - 09 Mar 2026, 11:07 AM

BAN vs PAK 1st ODI
BAN vs PAK 1st ODI 2026

BAN vs PAK 1st ODI मैच डिटेल:

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मैच 11 मार्च को मीरपुर, ढाका में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार 01:40 PM बजे शुरू होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण YouTube, Fancode पर और लाइव स्कोर cricketaddictor.com पर उपलब्ध रहेगा। तो आईए जानते हैं इस मैच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां…

BAN vs PAK 1st ODI मैच प्रीव्यू:

बांग्लादेश और पाकिस्तान एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच में आमने-सामने होगी यह मैच मीरपुर, ढाका में खेला जाएगा। बांग्लादेश ने अपनी पिछली एकदिवसीय श्रृंखला वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जिसमें वह 2-1 से विजेता रही थी। दूसरी तरफ पाकिस्तान ने अपनी पिछली T20 श्रृंखला में श्रीलंका को 3-0 से हराया है। इस दौरे पर पाकिस्तान टीम का नेतृत्व शाहीन शाह अफरीदी करते हुए नजर आएंगे जबकि बांग्लादेश टीम की बागडोर मेहदी हसन मिराज के हाथों में होगी।

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। दोनों के बीच पिछला मैच 2023 वर्ल्ड कप के दौरान खेला गया था जिसमें पाकिस्तान टीम 7 विकेट से विजेता रही थी। इस मैच में भी पाकिस्तान टीम की कोशिश श्रृंखला में जीत के साथ शुरुआत करने की रहेगी। पाकिस्तान टीम ने T20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले साहिबजादा फरहान को इस श्रृंखला में मौका दिया है। बांग्लादेश ने भी इस श्रृंखला के लिए मजबूत टीम का गठन किया है।

यह भी पढ़ें; फाइनल जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने दिखाई दरियादिली, डेरिल मिचेल से मांगी सरेआम माफी, VIDEO वायरल

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 39

  • बांग्लादेश ने जीते: 5

  • पाकिस्तान ने जीते: 34

  • ड्रॉ/टाई: 0

शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट:

ढाका मौसम अपडेट:

मीरपुर, ढाका में खेले जाने वाले पहले वनडे के दौरान मौसम अनुकूल रहने की उम्मीद है। इस मैच के दौरान तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तथा ह्यूमिडिटी 83% रहने की संभावना है।

शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम अहमदाबाद BAN vs PAK 1st ODI की मेजबानी करने को तैयार है। मीरपुर, ढाका की पिच स्पिनर्स के अनुकूल मानी जाती है।

BAN vs PAK 1st ODI शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम स्टेटस:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 46%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत 47%
पहली पारी का औसत स्कोर 224
दूसरी पारी का औसत स्कोर 189
उच्चतम स्कोर 370-4 IND vs BAN
न्यूनतम स्कोर 58-10 WI vs BAN

BAN vs PAK 1st ODI संभावित प्लेइंग 11:

बांग्लादेश: तंजिद हसन, सौम्य सरकार, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज (कप्तान), अफीफ हुसैन, रिशाद हुसैन, तस्किन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, शमायल हुसैन, सलमान अली आगा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), हुसैन तलात, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, अबरार अहमद, मोहम्मद वसीम जूनियर

BAN vs PAK 1st ODI टॉप पिक्स:

खिलाड़ी रोल क्यों जरूरी
मेहदी हसन मिराज ऑलराउंडर बल्लेबाज+स्पिनर
साहिबजादा फरहान बल्लेबाज तेज स्ट्राइक रेट के लिए जाने जाते हैं
लिटन दास बल्लेबाज टॉपऑर्डर बल्लेबाज+ विकेटकीपर
तौहीद हृदोय बल्लेबाज इनफॉर्म बल्लेबाज
हारिस रऊफ गेंदबाज इन्फॉर्म गेंदबाज

BAN vs PAK 1st ODI में विशेषज्ञ की राय:

BAN vs PAK 1st ODI में एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि पाकिस्तान की हालिया फॉर्म और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए इस मैच में पाकिस्तान टीम को आगे माना जा रहा है। बांग्लादेश ने भी अपने सभी प्रमुख खिलाड़ियों के साथ एक अच्छी टीम का गठन किया है।

घरेलू परिस्थितियों भी बांग्लादेश के पक्ष में है जिसके चलते वह भी इस मुकाबले में अच्छी टक्कर दे सकती है। नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय बांग्लादेश टीम की रीड की हड्डी है अगर पाकिस्तान इनका विकेट लेने में कामयाब रहती है तो दबाव बना सकती है।

बांग्लादेश के जीतने की संभावना: 40%

पाकिस्तान के जीतने की संभावना: 60%

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Pakistan Cricket Team bangladesh cricket team ban vs pak Bangladesh vs Pakistan BAN vs PAK 1st ODI
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मैच 11 मार्च को मीरपुर, ढाका में खेला जाएगा।

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फेनकोड पर उपलब्ध हो सकती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com