आईपीएल 2026 से पहले राजास्थान रॉयल्स के लिए आई बुरी खबर सामने, टीम का स्टार खिलाड़ी हुआ इंजर्ड
Table of Contents
Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 शुरू होने में दो महीने का समय बाकि हैं और इस टूनामेंट से पहले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है। टीम से जुड़े एक अहम विदेशी खिलाड़ी को हाल ही में एक बड़े टूर्नामेंट के दौरान गंभीर चोट लग गई है।
यह खिलाड़ी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी, फिनिशर की भूमिका और बहुआयामी कौशल के लिए जाना जाता है। चोट ऐसी स्थिति में लगी है, जब इंटरनेशनल कैलेंडर बेहद व्यस्त है और आईसीसी इवेंट्स नज़दीक हैं। ऐसे में यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या वह पूरी तरह फिट होकर अगले बड़े टूर्नामेंट में वापसी कर पाएगा या नहीं।
आईपीएल 2026 से पहले स्टार खिलाड़ी हुआ इंजर्ड
आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए एक बड़ी चिंता की खबर सामने आई है। टीम का स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गया है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका के बैटिंग ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा हैं। उन्हें साउथ अफ्रीका की टी20 लीग SA20 के एक मुकाबले के दौरान यह चोट लगी। वह जोबर्ग सुपर किंग्स की ओर से प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ मैदान में उतरे थे।
मैच के दौरान पारी की आखिरी गेंद पर कवर बाउंड्री पर चौका बचाने की कोशिश में फरेरा ने शानदार डाइव लगाई, लेकिन उनकी लैंडिंग संतुलित नहीं रही। वह अपने बाएं कंधे पर अजीब तरीके से गिर पड़े। गेंद तो बाउंड्री रेखा पार कर गई, लेकिन यह डाइव फरेरा के लिए महंगी साबित हुई और उन्हें गंभीर चोट का सामना करना पड़ा।
बल्लेबाजी के दौरान बढ़ी परेशानी, रिटायर्ड हर्ट
चोट लगने के बाद भी फरेरा मैदान पर डटे रहे और बल्लेबाजी के लिए उतरे। हालांकि, पहली ही गेंद खेलने के बाद यह साफ दिखने लगा कि उन्हें हाथ फैलाने में दिक्कत हो रही है। दर्द बढ़ने के कारण वह आगे बल्लेबाजी नहीं कर सके और रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए।
मैच के बाद उन्होंने ब्रॉडकास्ट में बताया कि उन्हें अच्छा महसूस नहीं हो रहा है और वह स्कैन करवाएंगे। बाद में ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट में सामने आया कि उन्हें कंधे में फ्रैक्चर हुआ है।
SA20 और टीम योजनाओं पर सीधा असर
इस चोट के चलते डोनोवन फरेरा SA20 के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। यह जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि टीम अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है।
क्वालीफाई करने के लिए उन्हें पार्ल रॉयल्स के खिलाफ अहम मुकाबला जीतना होगा। फरेरा न सिर्फ बल्लेबाजी में फिनिशर की भूमिका निभाते थे, बल्कि वह कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे, जो टीम बैलेंस के लिए बेहद जरूरी थी।
T20 वर्ल्ड कप और Rajasthan Royals की बढ़ी चिंता
फरेरा की यह चोट साउथ अफ्रीका की T20 वर्ल्ड कप योजनाओं को भी प्रभावित कर सकती है। उन्हें टीम में फिनिशर, बैक-अप विकेटकीपर और पार्ट-टाइम गेंदबाज के रूप में चुना गया था। उनकी गैरमौजूदगी में साउथ अफ्रीका को रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स या मैथ्यू ब्रीत्ज़के जैसे विकल्पों पर विचार करना पड़ सकता है।
वहीं, आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए यह खबर इसलिए भी परेशान करने वाली है क्योंकि टीम अपने स्क्वॉड की मजबूती और संयोजन पर काम कर रही थी।
अगर फरेरा लंबे समय तक फिट नहीं हो पाते हैं, तो फ्रेंचाइज़ी (Rajasthan Royals) को अपने प्लान में बदलाव करने पड़ सकते हैं, जो आगामी सीज़न की रणनीति पर गहरा असर डाल सकता है।
ये भी पढ़े : वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए BCCI कर सकती है नए हेड कोच का ऐलान, इस दिग्गज को टीम की कमान सौंपने को तैयार