भारतीय फैंस के लिए आई बुरी खबर, टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुने गए ये 3 खिलाड़ी हुए चोटिल, मैचों से बाहर

Published - 24 Jan 2026, 12:41 PM | Updated - 24 Jan 2026, 12:42 PM

T20 World Cup

T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 से पहले टीम इंडिया को एक या दो नहीं बल्कि तीन बड़े झटके लगे हैं। टूर्नामेंट शुरू होने में अब केवल दो सप्ताह से भी कम का समय शेष हैं। लेकिन उससे पहले ही टीम इंडिया के तीन स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं, जबकि उन्हें इन मैचों से भी बाहर होना पड़ा है।

बता दें कि, इस खिलाड़ियों का चयन आगामी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लिए किया गया था। लेकिन अब ये प्लेयर्स मैचों से बाहर हो गए हैं। वहीं, इस प्लेयर्स के बाहर होने के बाद टीम इंडिया के टीम प्रबंधन की परेशानियों में इजाफा हो गया है।

T20 World Cup: 3 खिलाड़ी हुए चोटिल

टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) से पहले टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के अंदर टीम इंडिया के तीन खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। जहां अक्षर पटेल को पहले टी20 मैच के दौरान उंगली पर चोट लग गई थी, जिसके कारण उनका खून बहने लगा था।

जबकि कीवियों के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान वाशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए थे। जबकि तिलक वर्मा की न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से पहले टेस्टिकुलर टॉर्शन की सर्जरी हुई थी, जिसके कारण तिलक को शुरुआती तीन टी20 मैचों से बाहर कर दिया गया था। जबकि उनके आगामी दो मैच खेलना भी मुश्किल लग रहा है।

मैचों से बाहर से बाहर हुए ये खिलाड़ी

भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। लेकिन अब बाकी बचे हुए मैचों में अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और तिलक वर्मा का खेलना बेहद मुश्किल लग रहा है। ऐसे में ये खिलाड़ी बाकी बचे मैचों से भी बाहर हो चुके हैं।

लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले पूरी तरह से फिट हो जाए, ताकि वह मैदान पर वापसी कर सके। बता दें कि, ये तीनों खिलाड़ी विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया के अहम खिलाड़ी हैं। यही कारण है कि टीम प्रबंधन भी चाहती है कि विश्व कप 2026 (T20 World Cup) से पहले ये प्लेयर्स पूरी तरह से फिट होकर टूर्नामेंट में हिस्सा ले सके।

अक्षर पटेल चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप 2026 से होंगे बाहर, रिप्लेस करेगा ये खतरनाक स्पिनर

7 फरवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है। टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करने वाले हैं, जबकि इस टूर्नामेंट के अधिकांश मुकाबले भारतीय सरजमीं पर खेले जाएंगे। बता दें कि, भारत का टूर्नामेंट में पहला मैच 7 फरवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका से होगा।

वहीं, दूसरा मैच 12 फरवरी को नामीबिया को खेला जाएगा। जबकि टूर्नामेंट का सबसे धमाकेदार मैच भारत बनाम पाकिस्तान 14 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबों में आयोजित होगा। वहीं, टीम इंडिया के लीग चरण का आखिरी मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के साथ होगा। बता दें कि, ये टूर्नामेंट (T20 World Cup) बेहद धमाकेदार होने की उम्मीद की जा रही है।

T20 वर्ल्ड कप में मचा हड़कंप, बांग्लादेश के बाद इस देश ने भी खेलने से किया मना!

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

सात फरवरी 2026 को।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com