टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारत के लिए बुरी खबर, तगड़ा ओपनर हुआ चोटिल, 2-3 महीनों के लिए क्रिकेट से बाहर

Published - 03 Jan 2026, 11:14 AM | Updated - 03 Jan 2026, 04:17 PM

T20 World Cup

T20 World Cup: अगले महीने भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम हुंकार भर चुकी है। 20 दिसंबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय दल का ऐलान किया था, जिनपर भारत को विश्व कप जिताने की जिम्मेदारी होगी।

लेकिन विश्व कप 2026 (T20 World Cup) से पहले ही भारत के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया का तगड़ा ओपनर चोटिल हो गया है, जिसके बाद दो से तीन महीने के लिए खिलाड़ी को क्रिकेट एक्शन से दूर रहना पड़ सकता है।

T20 World Cup से पहले तगड़ा ओपनर हुआ चोटिल

भारतीय टीम के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में खेलते समय गंभीर रूप से घायल हो गए। 26 दिसंबर को तमिलनाडु और मध्यप्रदेश के बीच अहमदाबाद में एलीट ग्रुप ए का मुकाबला खेला जा रहा था, जिसमें बैटिंग के दौरान सुदर्शन चोटिल हो गए।

मैच में तेजी से एक रन पूरा करते समय सुदर्शन ने डाइव लगा दी थी, जिसके कारण उनके दाईं ओर की सातवीं पसली (एंटीरियर कार्टेक्स) में फ्रैक्चर हो गया था। बाएं हाथ के बल्लेबाज की चोट इतनी गंभीर है कि उनका विजय हजारे ट्रॉफी में बाकी बचे हुए मैचों में हिस्सा ले पाना बेहद मुश्किल है।

2-3 महीनों के लिए क्रिकेट से बाहर

दाईं ओर की सातवीं पसली (एंटीरियर कार्टेक्स) में फ्रैक्चर होने के कारण साईं सुदर्शन को दो से तीन महीने के लिए क्रिकेट एक्शन से दूर रहना पड़ सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, साईं सुदर्शन 29 दिसंबर को बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे थे, जहां पर उनका स्कैन किया गया था और यहीं पर उनकी चोट की पुष्टि हुई थी।

हैरानी की बात ये है कि जहां उन्हें चोट आई है, वहीं पर कुछ समय पहले नेट्स में अभ्यास के दौरान उन्हें चोट लगी थी। हालांकि, सुदर्शन आगामी 8 से 10 दिन के अंदर ऊपरी हिस्से की तैयारी शुरू करेंगे और उन्हें ठीक होने में छह से 8 सप्ताह तक का समय लग सकता है। जबकि ये समय 12 सप्ताह का भी हो सकता है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कोच गंभीर ने तय कर लिया भारत का टॉप-3, ये बल्लेबाज करेंगे वहां पर बल्लेबाजी

खराब फॉर्म से जुझ रहे हैं सुदर्शन

भारतीय टेस्ट टीम में साईं सुदर्शन को लगातार मौके मिल रहे हैं, लेकिन अभी तक वह खुद को इस प्रारूप में पक्का नहीं कर पाए हैं। साईं ने इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट में पदार्पण किया था और काफी लंबे समय से उन्हें नंबर तीन बल्लेबाज के तौर पर आजमाया जा रहा है।

लेकिन अभी तक खेले 6 टेस्ट की 11 पारियों में वह 27.45 की मामूली औसत से सिर्फ 302 रन बना सके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं। जबकि साईं भारत के लिए 3 वनडे में 127 रन बना चुके हैं, जिसमें दो फिफ्टी शामिल है।

हिन्दुओं के साथ अत्यचार के बीच भारत-बांग्लादेश सीरीज की तारीखों का ऐलान, ढाका रवाना होगी टीम इंडिया

Tagged:

Vijay Hazare Trophy Sai Sudarshan T20 World Cup Gujarat Titans India ICC T20 World Cup
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

302 रन।

127 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com