IPL 2026 के बीच फैंस के लिए बुरी खबर, अपनी गर्लफ्रेंड के मर्डर के आरोप में गिरफ्तार हुआ स्टार क्रिकेटर

Published - 03 Apr 2026, 08:51 AM | Updated - 03 Apr 2026, 08:57 AM

IPL 2026

क्रिकेट जगत से एक ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आई है जिसने खेल प्रेमियों को झकझोर कर रख दिया है। IPL 2026 की तैयारियों और रोमांच के बीच एक उभरते हुए स्टार क्रिकेटर की गिरफ्तारी ने सनसनी मचा दी है। दक्षिण अफ्रीका के युवा क्रिकेटर ट्रिस्टन पेरेज़ (Tristan Perez) को अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस सनसनी मच गई हैं और क्रिकेट गलियारों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

IPL 2026 के बीच खिलाड़ी पर गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोप

Tristan Perez

दक्षिण अफ्रीका के उभरते हुए खिलाड़ी ट्रिस्टन पेरेज़ पर लगे इन आरोपों ने हर किसी को हैरान कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पेरेज़ की 25 वर्षीय गर्लफ्रेंड का शव उनके आवास पर पाया गया था। शुरुआती जांच और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर पुलिस ने ट्रिस्टन को मुख्य संदिग्ध मानते हुए हिरासत में लिया है।

IPL 2026 के इस सीजन के दौरान जहां खिलाड़ी अपनी फिटनेस और फॉर्म पर ध्यान दे रहें हैं, वहीं इस तरह की आपराधिक घटना ने खेल की छवि को नुकसान पहुंचाया है। पुलिस का कहना है कि यह मामला घरेलू हिंसा से जुड़ा हो सकता है, जो फिलहाल एक दुखद हत्या में तब्दील हो गया। ट्रिस्टन पेरेज़, जो घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते थे, अब सलाखों के पीछे हैं।

IPL 2026 के बीच इस तरह की खबर ने फ्रेंचाइजी मालिकों को भी सतर्क कर दिया है, क्योंकि खिलाड़ी के व्यक्तिगत जीवन का असर उनके खेल और लीग की प्रतिष्ठा पर पड़ता है। कोर्ट में पेशी के दौरान पेरेज़ के वकील ने इन दावों को चुनौती देने की कोशिश की है, लेकिन सबूत फिलहाल खिलाड़ी के खिलाफ नजर आ रहे हैं।

इधर चल रहा IPL 2026, उधर राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के 2 खिलाड़ियों ने किया अचानक संन्यास का ऐलान

क्रिकेट करियर पर मंडराया संकट

ट्रिस्टन पेरेज़ एक ऐसे खिलाड़ी थे जिन्हें भविष्य का सितारा माना जा रहा था। कई क्रिकेट दिग्गजों का मानना था कि वह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे। लेकिन इस एक घटना ने उनके पूरे करियर पर सवालिया निशान लगा दिया है।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने भी इस मामले पर गहरी चिंता व्यक्त की है। खेल के मैदान पर चौके-छक्के लगाने वाला यह खिलाड़ी अब कानूनी दांव-पेंच में फंस गया है। सोशल मीडिया पर फैंस इस खबर को लेकर दो गुटों में बंटे नजर आ रहे हैं, लेकिन अधिकतर लोग इस हिंसक घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं।

IPL 2026 के दौरान जब क्रिकेट का खुमार चरम पर होता है, तब इस तरह की नकारात्मक खबरें युवाओं के लिए गलत उदाहरण पेश करती हैं। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी तरह के अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगा। अगर आरोप सिद्ध हो जाते हैं, तो पेरेज़ का क्रिकेट करियर हमेशा के लिए खत्म हो सकता है।

IPL 2026 Points Table: केकेआर को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

ट्रिस्टन पेरेज़ के आंकड़े पर एक नजर

ट्रिस्टन पेरेज़ के क्रिकेट करियर और उनके प्रदर्शन पर नजर डालें, तो उन्होंने बहुत ही कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के घरेलू क्रिकेट में वेस्टर्न प्रोविंस के लिए खेलते हुए शानदार खेल दिखाया था। ट्रिस्टन ने अब तक कुल 11 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 25 की औसत से 400 से ज्यादा रन बनाए हैं।

इस दौरान उनके बल्ले से एक शानदार शतक भी निकला है, जिसने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा था। वहीं सीमित ओवरों के खेल में भी उनका प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है। लिस्ट-ए क्रिकेट के 10 मैचों में उन्होंने लगभग 30 की औसत से 270 रन बनाए हैं। टी20 फॉर्मेट में भी ट्रिस्टन ने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया था और 6 मैचों में 140 के स्ट्राइक रेट से रन बटोरे थे।

इसके अलावा उन्होंने अपनी गेंदबाजी से भी टीम को महत्वपूर्ण सफलताएं दिलाई थीं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 5 विकेट दर्ज हैं। इतने शानदार आंकड़ों के बावजूद, इस कानूनी मामले ने उनके उज्ज्वल भविष्य पर अंधेरा कर दिया है। IPL 2026 के बीच हुई इस गिरफ्तारी ने अब उनकी खेल प्रतिभा के बजाय उनके व्यक्तिगत विवाद को सुर्खियों में ला दिया है।

Tagged:

south africa cricket team IPL 2026 Tristan Perez
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

ट्रिस्टन पेरेज़

साउथ अफ्रिका
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com