CSK के लिए बुरी खबर! चोट के चलते टीम का स्टार प्लेयर पूरे सीजन से आउट

Published - 20 Mar 2026, 09:45 AM | Updated - 20 Mar 2026, 09:48 AM

CSK

आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खेमे से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने टीम की रणनीति और संतुलन दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जिस खिलाड़ी से इस सीज़न में खास उम्मीदें थीं, वह अब पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। यह झटका सिर्फ एक खिलाड़ी के बाहर होने तक सीमित नहीं है, बल्कि टीम के गेम प्लान पर भी इसका सीधा असर पड़ सकता है।

चोट के कारण CSK का स्टार प्लेयर पूरे सीज़न से हुआ बाहर

दरअसल जो खिलाड़ी बाहर हुआ हैं वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ नाथन एलिस हैं , जिन्हें ट्रेनिंग के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए हैं, जिसके चलते वह पूरे आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं।

CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि एलिस का समय पर फिट होना संभव नहीं है। एलिस को खासतौर पर डेथ ओवर्स में गेंदबाज़ी के लिए तैयार किया गया था, जहां उनकी यॉर्कर और स्लोअर गेंदें टीम के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकती थीं।

पथिराना के जाने के बाद बढ़ी मुश्किल

एलिस की गैरमौजूदगी इसलिए भी ज्यादा खलने वाली है क्योंकि इससे पहले ही मथीशा पथिराना टीम से अलग हो चुके हैं। पथिराना को कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़ी रकम देकर अपने साथ जोड़ लिया है।

पिछले सीज़न में पथिराना ने डेथ ओवर्स में CSK के लिए अहम भूमिका निभाई थी। अब एलिस के बाहर होने से टीम के पास इस अहम फेज के लिए कोई स्थापित विकल्प नहीं बचा है।

मैट हेनरी पर बढ़ सकती है जिम्मेदारी

एलिस की जगह न्यूजीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ मैट हेनरी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने की उम्मीद है। हेनरी का T20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड अच्छा रहा है, लेकिन आईपीएल में उनका प्रदर्शन उतना प्रभावशाली नहीं रहा।

वह नई गेंद से स्विंग कराने में माहिर हैं, लेकिन डेथ ओवर्स में उनकी कमजोरी CSK के लिए चिंता का विषय बन सकती है। ऐसे में टीम को अपनी गेंदबाजी रणनीति में बदलाव करना पड़ सकता है।

जेमी ओवरटन हो सकते हैं विकल्प

इंग्लैंड के ऑलराउंडर जेमी ओवरटन को एक संभावित रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है। ओवरटन गेंद और बल्ले दोनों से योगदान देने की क्षमता रखते हैं, लेकिन उन्हें डेथ ओवर्स के विशेषज्ञ के रूप में नहीं जाना जाता।

CSK के लिए सबसे बड़ी चुनौती यही होगी कि वह एलिस और पथिराना जैसी डेथ ओवर स्पेशलिस्ट की कमी को कैसे पूरा करती है, खासकर तब जब टीम अपने अभियान की शुरुआत कठिन मुकाबलों से करने वाली है।

ये भी पढ़े : 'मेरा करियर उसी ने बचाया....' कुलदीप यादव ने गंभीर-रोहित-सूर्या को नहीं इन्हें दिया अपनी सफलता का पूरा श्रेय

Tagged:

csk cricket news Nathan Ellis IPL 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com