क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर, एक ही दिन में लिया 2 स्टार खिलाड़ियों ने संन्यास, एक तो बना चुका है 15 हजार से ज्यादा रन
Published - 17 Mar 2026, 08:33 AM | Updated - 17 Mar 2026, 08:40 AM
क्रिकेट की दुनिया के लिए रविवार का दिन बेहद भावुक रहा। एक ही दिन में दो दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने करियर के एक बड़े अध्याय को विराम दे दिया है। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने संन्यास की घोषणा कर दी है। एक दिग्गज जिन्होंने अपने शानदार खेल से क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 15,000 से अधिक रन बनाए हैं, अब फर्स्ट-क्लास क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। आपको बता दें दोनों खिलाड़ी पाकिस्तानी मुल के हैं।
उस्मान ख्वाजा का शानदार घरेलू करियर

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की दीवार कहे जाने वाले उस्मान ख्वाजा का फर्स्ट-क्लास क्रिकेट सफर समाप्त हो गया है। हाल ही में उनकी टीम का क्वींसलैंड के शेफील्ड शील्ड फाइनल की दौड़ से बाहर होने के साथ ही ख्वाजा ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया।
उन्होंने न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बल्कि घरेलू क्रिकेट में भी रनों का अंबार लगाया है। ख्वाजा ने अपने करियर में 15,000 से अधिक रन बनाकर है, तथा तकनीकी रूप से वे क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक थे।
उनका खेल विशेष रूप से स्पिन के खिलाफ और टेस्ट क्रिकेट की कठिन परिस्थितियों में देखने लायक होता था। ख्वाजा के संन्यास से क्वींसलैंड और ऑस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट में एक अपूर्नीय छती है जिसे भर पाना आसान नहीं होगा।
प्रशंसकों के लिए यह देखना बेहद भावुक था कि एक ऐसा खिलाड़ी जो अभी भी फॉर्म में था, उसने खेल के सबसे शुद्ध प्रारूप फर्स्ट-क्लास से विदाई ले ली है। कुछ दिनों पहले ही ख्वाजा ने टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास की घोषणा किया था जिसमें उनका रिटायरमेंट स्पीच काफी चर्चा में रहा था।
2017 चैंपियंस ट्रॉफी के हीरो Sarfaraz Ahmad का संन्यास
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए एक युग के अंत जैसा है। पूर्व कप्तान सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmad) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को 2017 की प्रतिष्ठित चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले सरफराज (Sarfaraz Ahmad) ने वर्षों तक अपनी टीम की सेवा की। अपनी कप्तानी में सरफराज ने भारत को इस मुकाबले मे हराकर करोड़ों पाकिस्तानी फैंस का दिल जीता था। सरफराज ने पाकिस्तान के लिए 54 टेस्ट, 117 वनडे और 61 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।
सरफराज (Sarfaraz Ahmad) की कप्तानी में पाकिस्तान ने कई ऐतिहासिक जीत दर्ज कीं। वे न केवल एक चतुर विकेटकीपर थे, बल्कि एक ऐसे कप्तान थे जिन्होंने टीम के मुश्किल दौर में उसे संभाला।
संन्यास की घोषणा करते हुए सरफराज (Sarfaraz Ahmad) ने कहा कि अब समय आ गया है कि वे युवा खिलाड़ियों को मौका दें। उनके प्रशंसक उन्हें उनकी कप्तानी और विकेट के पीछे की चुस्ती के लिए हमेशा याद रखेंगे।
दोनों खिलाड़ीयों का लेखा-जोखा
उस्मान ख्वाजा और सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmad) दोनों ही खिलाड़ियों का संन्यास लेना इस बात का संकेत है कि क्रिकेट अब एक नए दौर की ओर बढ़ रहा है। ख्वाजा की क्लास और सरफराज की फाइटिंग स्पिरिट हमेशा फैंस के दिलों में रहेगी।
उस्मान ख्वाजा ने अपने शानदार फर्स्ट-क्लास करियर में 229 मैचों में 15,589 रन बनाए, जिसमें 43 शतक और 74 अर्धशतक उनके नाम दर्ज हैं। वहीं, सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmad) ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 232 मैचों के दौरान 6,164 रन बनाए और विकेट के पीछे 371 शिकार कैच और स्टंपिंग करके अपनी उपयोगिता साबित की।
इन दिग्गजों ने अपनी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण से जो छाप छोड़ी है, वह आने वाले समय में भी खिलाड़ियों के लिए एक मिसाल बनी रहेगी।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर