बीच IPL 2026 आई बुरी खबर, टीम इंडिया के कप्तान रह चुके 3 खिलाड़ी हुए चोटिल, मैचों से बाहर

Published - 05 Apr 2026, 04:47 PM | Updated - 05 Apr 2026, 04:48 PM

IPL 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच प्रशंसकों के लिए बुरी खबर सामने आई है। टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके तीन खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं, जिसके चलते उनको इतने मैचों तक बाहर रहना पड़ सकता है।

ता दें कि, आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत 28 मार्च से हुई थी और इसके बाद कई खिलाड़ी एक के बाद एक चोटिल होते जा रहे हैं, जिसमें टीम इंड़िया के तीन खिलाड़ियों का नाम भी जुड़ गया है। चलिए आपको बताते हैं कि आईपीएल के बीच अब कौन तीन खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं और कब तक वह मैदान पर वापसी करेंगे।

IPL 2026: चेन्नई को लगा बड़ा झटका

आईपीएल 2026 (IPL 2026) शुरू होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स को महेंद्र सिंह धोनी के रूप में बड़ा झटका लग चुका है। 44 वर्षींय धोनी आईपीएल शुरू होने से पहले ही चोटिल हो गए थे। फिलहाल वह पिंडली की चोट से उबर रहे हैं, लेकिन उनको वापसी में काफी समय लग सकता है।

सीएसके ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि धोनी दो सप्ताह के लिए बाहर हैं, जो कि वह पिंडली की चोट से रिकवरी कर रहे हैं। ऐसे में वह कम से कम दो से तीन मैच और मिस कर सकते हैं।

हार्दिक की तबीयत खराब

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या, शनिवार (4 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी संभाल रहे थे। टॉस के समय सूर्या ने कहा था कि हार्दिक पंड्या की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए वह इस मैच (IPL 2026) में नहीं खेल रहे हैं।

हालांकि, सूर्या ने इस दौरान यह साफ नहीं किया है कि आखिर हार्दिक को हुआ क्या है और वह कितने समय तक मैदान से बाहर रहने वाले हैं। लेकिन माना ये भी जा रहा है कि अगले मैच में, जो कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होना है, उसमें हार्दिक वापसी कर सकते हैं।

Shubman Gill Injury Update: कोच ने बताया कब करेंगे Gujarat Titans के कप्तान मैदान पर वापसी

शुभमन गिल की पुरानी चोटिल लौटी वापिस

गुजरात टाइटंस के नियमित कप्तान शुभमन गिल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला नहीं खेला था, बल्कि उनकी जगह राशिद खान को कार्यवाहक कप्तान बनाया गया था। हालांकि, मैच के बाद टीम के सहायक कोच पार्थिव पटेल ने कहा कि नवंबर 2025 में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के दौरान बैटिंग करते हुए उनकी गर्दन में मोच आ गई थी। उन्हें फिर हाल ऐंठन की समस्या हुई है।

हालांकि, हमें उम्मीद है कि वह आगामी मैच के लिए फिट हो जाएंगे। उनकी चोट अधिक गंभीर नहीं है। बता दें कि, जब शुभमन को गर्दन में ऐंठन आई थी, तो उनको लंबे समय तक टीम इंडिया से बाहर रहना पड़ा था। ऐसे में अगर उनकी यह समस्या गंभीर निकलती है तो 15 से 20 दिन (IPL 2026) तक वह मैदान से बाहर रह सकते हैं, जो कि गुजरात टाइटंस के लिए बिल्कुल भी शुभ संकेत नहीं होंगे।

न Bumrah, न Archer… इस अनजान गेंदबाज ने फेंकी IPL 2026 की सबसे तेज गेंद, स्पीड जानकर दंग रह जाएंगे आप

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

अक्षर पटेल।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com