MOST को मोमोस कहते नजर आए बाबर आजम, सरेआम अंग्रेजी की धज्जियां उड़ाते हुए VIDEO वायरल
Published - 13 Jan 2026, 12:29 PM | Updated - 13 Jan 2026, 01:07 PM
Table of Contents
क्रिकेट के मैदान पर बल्ले से रन बनाना एक अलग कला है, लेकिन जब बात कैमरे के सामने अपनी बात रखने की आती है, तो बाबर आजम (Babar Azam) जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी दबाव में नजर आते हैं।
खेल जगत में अक्सर खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ उनके व्यक्तित्व और संवाद शैली पर भी प्रशंसकों की पैनी नजर रहती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वाकया सामने आया है। बाबर आजम (Babar Azam) का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है, जिसने विवाद खड़ा कर दिया है।
सोशल मीडिया पर Babar Azam का नया वीडियो वायरल
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज Babar Azam एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। इस बार वजह उनका खराब फॉर्म या कप्तानी नहीं, बल्कि उनका एक पुराना इंटरव्यू वीडियो है जो दोबारा इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि बाबर आजम (Babar Azam) अंग्रेजी में अपनी बात रखने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसी दौरान उनके उच्चारण ने सबको हैरान कर दिया। वह एक वाक्य में 'MOST' शब्द का इस्तेमाल करना चाहते थे, लेकिन जुबान फिसलने या गलत उच्चारण के कारण वह इसे 'मोमोस' कहते सुनाई दे रहे हैं। जैसे ही यह वीडियो एक्स पर अपलोड हुआ, यूजर्स ने इस पर मजेदार मीम्स बनाने शुरू कर दिए।
अंग्रेजी के उच्चारण पर पहले भी ट्रोल हो चुके हैं Babar Azam
यह पहली बार नहीं है जब बाबर आजम (Babar Azam) अपनी अंग्रेजी को लेकर सोशल मीडिया पर मजाक का पात्र बने हैं। इससे पहले भी प्रेस कॉन्फ्रेंस और पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान उन्हें शब्दों के चयन और उच्चारण में संघर्ष करते देखा गया है। क्रिकेट जगत में अक्सर उनकी तुलना भारतीय दिग्गज विराट कोहली से की जाती है, जो अपनी बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल्स के लिए जाने जाते हैं।
इसी तुलना के कारण पाकिस्तानी प्रशंसकों और आलोचकों के बीच बहस छिड़ जाती है। आलोचकों का मानना है कि एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और कप्तान को वैश्विक मंच पर अपनी बात स्पष्ट रूप से रखने के लिए भाषा पर पकड़ मजबूत करनी चाहिए। हालांकि, उनके समर्थकों का कहना है कि खेल कौशल भाषा से ज्यादा महत्वपूर्ण है, लेकिन 'मोमोस' वाले इस ताज़ा वीडियो ने ट्रोलर्स को एक बार फिर सक्रिय कर दिया है।
फैंस के रिएक्शन आया सामने
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया दो गुटों में बंट गया है। एक तरफ वो लोग हैं जो इसे केवल एक मानवीय भूल मान रहे हैं और कह रहे हैं कि बाबर आजम (Babar Azam) का काम मैदान पर रन बनाना है, न कि अंग्रेजी का विद्वान बनना। वहीं, दूसरी ओर ऐसे यूजर्स की भी कमी नहीं है जो पाकिस्तानी खिलाड़ियों के एजुकेशन सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं।
वायरल क्लिप में जिस तरह से 'मोमोस' शब्द सुनाई दे रहा है, उसे लेकर लोग चटकारे ले रहे हैं और इसे 'भयंकर बेइज्जती' करार दे रहे हैं। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया के इस दौर में खिलाड़ियों को मीडिया ट्रेनिंग की सख्त जरूरत है, ताकि ऐसे असहज पलों से बचा जा सके। फिलहाल, बाबर की इस अंग्रेजी की धज्जियां' उड़ाने वाली क्लिप ने इंटरनेट पर मीम आर्मी को भरपूर मसाला दे दिया है। इससे पहले मोहम्मद रिजवान और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद भी अपने अंग्रेजी को लेकर ट्रोल हो चूके हैं।
राजकोट वनडे के लिए बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग-XI, इस खिलाड़ी की होगी एंट्री
momos of the time 😭😭😭 pic.twitter.com/1tdtq3wWNz
— soo washed (@anubhav__tweets) January 12, 2026
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर