बाबर आजम बनाम विराट कोहली: दोनों की पढ़ाई-लिखाई और धन-दौलत में कितना अंतर? एक निकल रहा राजा भोज, दूसरा गंगू तेली
Published - 12 Feb 2026, 01:54 PM | Updated - 12 Feb 2026, 02:23 PM
विराट कोहली और बाबर आजम क्रिकेट जगत के दो ऐसे सितारे हैं जो अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में विराट कोहली वनडे क्रिकेट में लगातार शतक बना रहे थे। जबकि बाबर आजम (Babar Azam) टी20 क्रिकेट में अपने खराब प्रदर्शन और कछुए की चाल से टीम को नाजुक स्थिति में ले आया था। क्रिकेट जगत में इन दोनों खिलाड़ियों की तुलना लगातार की जाती है, कभी उनके खेल को लेकर तो कभी उनकी दौलत को लेकर। तो आईए जानते हैं कि विराट कोहली और बाबर आजम में से आगे कौन है?
विराट 12वीं तो Babar Azam आठवीं पास

क्रिकेट खिलाड़ी अक्सर पढ़ाई में पीछे रह जाते हैं लेकिन कई सारे खिलाड़ी पढ़ाई के साथ- साथ इसमें आगे बढ़ते हैं। शिक्षा के मामले में दोनों ही खिलाड़ियों ने खेल को प्राथमिकता दी और पढ़ाई को बीच में ही विराम दे दिया। भारतीय दिग्गज विराट कोहली ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के विशाल भारती पब्लिक स्कूल और सेवियर कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की।
उन्होंने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की, लेकिन अंडर-19 टीम में चयन हुआ फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दबाव के चलते वह कॉलेज नहीं जा सके। दूसरी ओर बाबर आजम (Babar Azam) की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने केवल 8वीं कक्षा तक ही औपचारिक स्कूली शिक्षा प्राप्त की है। हालांकि हाल ही में बाबर और मोहम्मद रिजवान ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के एक कार्यकारी शिक्षा कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अपनी शैक्षणिक प्रोफाइल को सुधारने की कोशिश की है।
दौलत की जंग Babar Azam से कहीं ज्यादा आगे विराट
धन-दौलत के मामले में तुलना राजा भोज और गंगू तेली वाली कहावत को चरितार्थ करती दिख रही है। साल 2026 के आंकड़ों के अनुसार, विराट कोहली की कुल संपत्ति लगभग 1050 करोड़ रुपये से अधिक है। उनकी कमाई का बड़ा जरिया बीसीसीआई का कॉन्ट्रैक्ट, आईपीएल में आरसीबी ने उन्हें 21 करोड़ में रिटेन किया और प्यूमा, एमआरएफ जैसे बड़े ब्रांड्स हैं। इन सब के बावजूद उनके पास कई स्पॉन्सर हैं।
वहीं बाबर आजम (Babar Azam) की कुल संपत्ति करीब 41 से 45 करोड़ रुपये भारतीय मुद्रा में आंकी गई है। बाबर आजम के पास विराट कोहली जैसा एक्सपोजर नहीं है जबकि भारत जैसा आईपीएल लीग उनके देश में होता तो है लेकिन उस लगी की ब्रांड वेल्यू काफी कम है। इसके अलावा वह बीबीएल में भी खेलते हैं। यानी कोहली अकेले अपने 4-5 इंस्टाग्राम पोस्ट से जितनी कमाई कर लेते हैं वह बाबर की पूरी जीवनभर की जमा पूंजी के लगभग बराबर है।
दोनों खिलाड़ी के ब्रांड वेल्यू में जमींन आसमान का फर्क
विराट कोहली सिर्फ एक क्रिकेटर तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि एक ग्लोबल ब्रांड बन चुके हैं। अगर आप फूटबॉल में रोनाल्डो की बात करते हो तो क्रिकेट में बगैर कोहली के बात नहीं कर सकते। उन्होंने One8 और Wrogn जैसे अपने खुद के ब्रांड्स स्थापित किए हैं और कई स्टार्टअप्स में निवेश किया है। कोहली की सालाना कमाई 200 करोड़ के पार रहती है।
इसके उलट बाबर आजम (Babar Azam) की कमाई मुख्य रूप से पीसीबी की मैच फीस, पीएसएल में पेशावर जाल्मी से करीब 2.75 करोड़ रुपये हैं और कुछ स्थानीय विज्ञापनों तक सीमित है। जहां कोहली के पास मुंबई और गुरुग्राम में करोड़ों के आलीशान बंगले हैं, वहीं बाबर का साम्राज्य अभी शुरुआती दौर में है। कुल मिलाकर खेल में टक्कर बराबरी की हो सकती है लेकिन आर्थिक मोर्चे पर बाबर अभी कोहली के आसपास भी नहीं भटकते। हालांकि खेल में भी बाबर (Babar Azam) अभी बहुत पीछे हैं कोहली से।
टीम इंडिया को लगा एक और झटका, ईशान किशन हुए चोटिल, अब नामीबिया के खिलाफ होंगे मैच से बाहर
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर