बाबर आजम का टी20 करियर खत्म, अब कभी नहीं मिलेगा मौका, संन्यास ही बचा आखिरी विकल्प
Published - 01 Mar 2026, 11:25 AM | Updated - 01 Mar 2026, 11:29 AM
पाकिस्तान क्रिकेट के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ है। टूर्नामेंट में उनके बेहद घटिया प्रदर्शन और कछुआ जैसी स्ट्राइक रेट ने न केवल पाकिस्तान को सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर दिया, बल्कि अब उनके टी20 करियर पर भी पूर्णविराम लगता नजर आ रहा है। चयनकर्ताओं और प्रशंसकों के बढ़ते दबाव के बीच, यह माना जा रहा है कि बाबर (Babar Azam) के पास अब संन्यास ही एकमात्र विकल्प बचा है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में Babar Azam का फ्लॉप शो

बाबर आजम (Babar Azam) के लिए यह वर्ल्ड कप आंकड़ों के लिहाज से उनके करियर का सबसे खराब टूर्नामेंट रहा। इस पूरे इवेंट में उन्होंने 6 मैचों में शिरकत की, लेकिन उनके बल्ले से महज 91 रन ही निकल सके।
सबसे ज्यादा आलोचना उनके स्ट्राइक रेट को लेकर हो रही है, जो इस टूर्नामेंट में गिरकर मात्र 112.34 रह गया। टी20 क्रिकेट के दौर में, जहां टीमें पावरप्ले का फायदा उठाकर 200+ का स्कोर खड़ा कर रही थी,
वहां बाबर की धीमी बल्लेबाजी पाकिस्तान के लिए बोझ बन गई। टूर्नामेंट के दौरान उन्हें ओपनिंग से हटाकर मिडिल ऑर्डर में भी भेजा गया, लेकिन वहां भी वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे।
स्ट्राइक रेट रही हार की मुख्य वजह ?
पाकिस्तान की टीम इस बार टी20 वर्ल्ड कप में कई बार हारते-हारते बची और आखीरकार सुपर-8 स्टेज से ही बाहर हो गई। श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो वाले मुकाबले में तो उन्हें प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप तक कर दिया गया, जो इस बात का साफ संकेत है कि बोर्ड अब उनसे आगे बढ़ चुका है।
बाबर आजम (Babar Azam) का गेम अब इस फॉर्मेट के अनुकूल नहीं रहा है। माइकल वॉन जैसे पूर्व दिग्गजों ने भी साफ कर दिया है कि अगर बाबर को अपना टेस्ट और वनडे करियर बचाना है, तो उन्हें टी20 फॉर्मेट को तुरंत अलविदा कह देना चाहिए।
पाकिस्तान की हार के पीछे उनके द्वारा बर्बाद की गई गेंदे एक बड़ा कारण रहीं, जिससे आने वाले बल्लेबाजों पर अनावश्यक दबाव बना। इस तरह से पाकिस्तान टीम का टी20 विश्व कप 2026 के साथ बाबर आजम (Babar Azam) का टी20 करीयर भी समाप्त होता दिख रहा है ।
क्या अब कभी नहीं मिलेगा मौका?
पीसीबी के सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड अब टी20 टीम में बड़े बदलाव की तैयारी में है। कप्तान सलमान अली आगा और कोच माइक हेसन की रणनीति में अब ऐसे खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जा सकती है जिनका स्ट्राइक रेट 150 के पार हो।
साहिबजादा फरहान जैसे युवा खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर बाबर की जगह को पूरी तरह से खतरे में डाल दिया है। हालांकि पीसीबी सुत्रों के मूताबिक माना जा रहा कि खूद कप्तान सलमान अली आगा की कप्तानी खते में है
मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए ऐसा लगता है कि बाबर आजम (Babar Azam) को दोबारा पाकिस्तान की टी20 जर्सी में देखना मुश्किल होगा। चयनकर्ताओं ने संकेत दे दिए हैं कि अब युवाओं को मौका दिया जाएगा, जिससे बाबर के पास गरिमा के साथ संन्यास लेने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर