टी20 वर्ल्ड कप से बाबर आजम बाहर, अब नहीं खेले पाएंगे मुकाबले, ये तगड़ा बल्लेबाज करेगा रिप्लेस
Published - 09 Feb 2026, 02:24 PM | Updated - 09 Feb 2026, 02:27 PM
Table of Contents
Babar Azam: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम का पत्ता कट सकता है। बाबर का प्रदर्शन नीदरलैंड्स के खिलाफ बेहद साधारण रहा था। उन्होंने कमजोर टीम के खिलाफ 18 गेंदों पर केवल 15 रन बनाए थे, जहां से पाकिस्तान लगभग हार की कगार पर पहुंच गई थी।
उम्मीद थी कि नीदरलैंड्स के खिलाफ बाबर (Babar Azam) अनुभव का उपयोग करके मैन इन ग्रीन के लिए मैच जिताऊं पारी खेलेंगे। लेकिन वह बीच मझधार में टीम को अकेला छोड़कर चलते बने, जहां से मैच लगभग फंस चुका था। ऐसे में अब उनको दूसरे मैच में बाहर किया जा सकता है और उनकी जगह इस विस्फोटक बल्लेबाज को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है।
Babar Azam अब नहीं खेल पाएंगे मुकाबले!
बाबर आजम की धीमी पारियों के बाद उनकी लगातार आलोचना होती रही है। लेकिन चयनकर्ताओं ने इसके बावजूद उन्हें टी20 विश्व कप 2026 में मौका दिया है। बता दें कि, बाबर आजम ने पाकिस्तान के लिए खेले 140 टी20 इंटरनेशनल में 128.2 के मामूली स्ट्राइक रेट से रन 4520 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और 39 अर्धशतक शामिल है।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग खेलने पहुंचे बाबर (Babar Azam) का स्ट्राइक रेट भी वहां पर 100 के करीब रहा था, जिसके बाद सिडनी सिक्सर्स ने उन्हें टीम से ही बाहर निकाल दिया। जबकि टी20 विश्व कप 2026 के पहले मैच में भी उनका स्ट्राइक रेट 83.33 का था। ऐसे में माना जा रहा है कि दूसरे मैच में बाबर को बाहर किया जा सकता है, और उनकी जगह आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले प्लेयर को शामिल किया सकता है।
कप्तान ने भी दिखाया आइना!
नीदरलैंड्स के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा पत्रकारों से वार्ता करने पहुंचे थे। वहां, पर सलमान से एक पत्रकार ने पूछा कि, क्या बाबर आजम (Babar Azam) को बाहर करते ख्वाजा नफे को मौका दिया जाएगा, जिनके साथ गलत हो रहा है? इससे पाकिस्तान 200 रन का आंकड़ा भी छू सकता है।
इसपर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हम हर मैच में अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ ही उतरेंगे। अगर हमें लगेगा कि बाबर (Babar Azam) या कोई अन्य वरिष्ठ खिलाड़ी टीम में फिट नहीं बैठ रहा तो उसे बाहर बिठा दिया जाएगा। यानी कप्तान साफ कर चुके हैं कि अगर बाबर आजम प्रदर्शन नहीं करेंगे तो उनका पत्ता भी टीम से कटना पक्का है।
टीम पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, एक मैच खेलने के बाद ही बाहर हुआ कप्तान
ये तगड़ा बल्लेबाज करेगा रिप्लेस
पाकिस्तान अगले मैच में बाबर आजम को ड्रॉप करके उनकी जगह विस्फोटक बल्लेबाज फखर जमान को मौका दे सकते हैं। बता दें कि, फखर जमान तेजी से रन बनाने की काबिलियत रखते हैं और परिस्थितियों के अनुसार अपने खेल में बदलाव कर सकते हैं।
बता दें कि, फखर ने पाकिस्तान के लिए साल 2025 में 28.44 की औसत के साथ 512 रन बनाए थे, जिसमें दो अर्धशतक शामिल है। बता दें कि, इस दौरान फखर का स्ट्राइक रेट भी केवल 127.68 का है। जबकि 2026 में फखर के बल्ले से तीन पारियों में सिर्फ 25 रन निकले हैं। लेकिन फखर पारी की रफ्तार को किसी भी समय बढ़ा सकते हैं।
IND vs NAM मैच कब और कहां देखें? जानें फ्री LIVE स्ट्रीमिंग का पूरा तरीका
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर