भारत-पाक मुकाबले में गरमाया माहौल, अंडर-19 कप्तान आयुष महात्रे ने नहीं किया हैंडशेक

Published - 01 Feb 2026, 02:45 PM | Updated - 01 Feb 2026, 02:46 PM

Ayush Mhatre

Ayush Mhatre: आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्व कप 2026 में सुपर सिक्स का सुपर हिट मुकाबला इस समय जिम्बाब्वे के बुलावायो में खेला जा रहा है। भारत-पाकिस्तान की युवा टीमों के बीच खेले जा रहे इस हाई-वोल्टेज मैच में पाकिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

भारत-पाकिस्तान मैच में एक बार फिर वहीं पुराना नजारा देखने को मिला, जो कि पिछले साल एशिया कप 2025 से जारी है। टॉस के समय भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने पाकिस्तानी कप्तान के साथ हाथ नहीं मिलाया और भारत की पाकिस्तानी टीम के साथ नो हैंडशेक पॉलिसी पर बरकरार रहे।

Ayush Mhatre ने नहीं किया हैंडशेक

टीम इंडिया के अंडर-19 कप्तान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) और पाकिस्तान अंडर-19 टीम के कप्तान फरहान यूसुफ टॉस के लिए पहुंचे। लेकिन इस दौरान भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने पाकिस्तानी कप्तान के साथ पारंपरिक-प्री-मैच हैंडशेक नहीं किया। इसके साथ ही मैच से पहले भारत-पाकिस्तान के बीच रोमांचक और तनाव मैच ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

बता दें कि, पूरी उम्मीद की जा रही है कि मैच समाप्त होने के बाद भी टीम इंडिया के खिलाड़ी पाकिस्तानियों के साथ हाथ नहीं मिलाएंगे, जो कि मैन इन ग्रीन के लिए साफ संकेत होगा कि भारत यह केवल मैच खेलने आया है, न कि पाकिस्तानियों के साथ रिश्तों में सुधार करने।

सूर्या ने शुरू किया था ट्रेंड

पाकिस्तानी टीम के कप्तान के साथ नो हैंडशेक पॉलिसी की शुरुआत भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने की थी। पुलवाना अटैक के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा के साथ हाथ नहीं मिलाया था। जबकि मैच खत्म होने के बाद भी टीम इंडिया के खिलाड़ी हैंडशेक करने के लिए नहीं आए थे।

इसके बाद एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान का तीन बार आमना-सामना हुआ और हर बार यही देखने को मिला। इसके बाद भारतीय महिला टीम ने वनडे विश्व कप 2025 में पाकिस्तानी कप्तान से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था तो अंडर-19 एशिया कप में भी आयुष (Ayush Mhatre) ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया था।

खाता नहीं खोल सके कप्तान Ayush Mhatre

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 के अहम मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी युवा टीम इंडिया को वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज ने मिलकर टीम इंडिया को 47 रन की शानदार शुरुआत दी थी। लेकिन इस स्कोर पर पहले वैभव सूर्यवंशी 22 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए तो कप्तान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) खाता तक नहीं खोल सके।

वहीं, आरोन जॉर्ज ने केवल 16 रन बनाकर आउट हुए। बता दें कि, भारत ने अपने शीर्ष तीन विकेट केवल 47 के स्कोर पर गंवा दिए थे। लेकिन यहां से अब टीम इंडिया को वेदांत त्रिवेदी और उप कप्तान विहान मल्होत्रा से शानदार पारियों की उम्मीद होगी।

टी20 वर्ल्ड कप के खतरनाक रिकॉर्ड्स, जानें किन-किन खिलाड़ियों ने स्थापित किये ये बड़े कीर्तिमान

Tagged:

india vs pakistan Ayush Mhatre Vaibhav Sooryavanshi farhan yousaf
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

30 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com