आयुष (कप्तान), तिलक, रियान, रवि, मयंक.... टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का नया स्क्वाड आया सामने
Table of Contents
टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) से पहले टीम इंडिया ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में टीम इंडिया के नए स्क्वाड की घोषणा कर दी गई है, जो टूर्नामेंट से पहले दो अहम वार्म-अप मुकाबले खेलेगी। इस टीम की कमान युवा और भरोसेमंद खिलाड़ी आयुष बडोनी को सौंपी गई है।
इन मैचों के जरिए न सिर्फ युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका मिलेगा, बल्कि टीम में शामिल कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस और फॉर्म पर भी नजर रखी जाएगी।
T20 World Cup 2026: आयुष बडोनी संभालेंगे टीम इंडिया की कमान
बीसीसीआई ने इंडिया ए टीम की कप्तानी आयुष बडोनी को सौंपकर साफ कर दिया है कि मैनेजमेंट युवा नेतृत्व पर भरोसा दिखा रहा है। बडोनी के नेतृत्व में इंडिया ए टीम दो वार्म-अप मैच खेलेगी।
पहला मुकाबला सोमवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ होगा, जबकि दूसरा मैच शुक्रवार को बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में नामीबिया से खेला जाएगा। ये दोनों मुकाबले खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मंच माने जा रहे हैं।
तिलक वर्मा की वापसी पर सबकी नजर
इस स्क्वाड में सबसे ज्यादा चर्चा तिलक वर्मा की वापसी को लेकर है। टेस्टिकुलर सर्जरी के बाद उन्हें बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से खेलने की मंजूरी मिल चुकी है। तिलक अमेरिका के खिलाफ इंडिया ए के लिए खेलेंगे, जिससे उन्हें सीनियर टीम में शामिल होने से पहले जरूरी गेम टाइम मिलेगा।
वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) टीम के एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्हें इंडिया ए के वार्म-अप मैच में शामिल किया गया है। तिलक ने अब तक अपने टी20 करियर में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया है और टीम इंडिया के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।
चोट से उबरकर लौटे रियान, वाशिंगटन बाहर
इंडिया ए टीम में रियान पराग की भी वापसी हुई है, जो कंधे की चोट से उबर चुके हैं। घरेलू और आईपीएल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद रियान को एक बार फिर खुद को साबित करने का मौका मिला है।
दूसरी ओर वाशिंगटन सुंदर को फिटनेस कारणों से टीम में शामिल नहीं किया गया है। वह अभी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं और उनके फिटनेस टेस्ट का इंतजार किया जा रहा है।
IPL सितारों से सजी मजबूत इंडिया ए टीम
15 सदस्यीय इंडिया ए स्क्वाड में कई आईपीएल में चमक चुके खिलाड़ी शामिल हैं। मयंक यादव अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से टीम को धार देंगे, जबकि रवि बिश्नोई स्पिन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
नमन धीर, विपराज निगम, प्रियांश आर्य और आशुतोष शर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी उर्विल पटेल और नारायण जगदीशन के पास होगी।
तेज गेंदबाजी आक्रमण में खलील अहमद, मयंक यादव, अशोक शर्मा और गुरजपनीत सिंह शामिल हैं, जबकि स्पिन ऑलराउंडर के रूप में मानव सुथार और विपराज निगम टीम को संतुलन देंगे।
यह स्क्वाड साफ तौर पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) से पहले भारत की बेंच स्ट्रेंथ और संभावित संयोजनों को परखने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
T20 World Cup 2026 के अभ्यास मैच के लिए Team India-A स्क्वाड : आयुष बदोनी (कप्तान), नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियांश आर्या, एन जगीदशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रियान पराग, मानव सुथार, अशोक शर्मा, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, विपराज निगम, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मयंक यादव।
ये भी पढ़े : दिनेश कार्तिक की T20 World Cup 2026 में हुई एंट्री, भारत छोड़ इस टीम की संभालेंगे जिम्मेदारी